छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5878 खबरें
Arang News: पलौद में 57 वर्षों से मां दुर्गा की स्थापना, 16 अक्टूबर से सजेगी रामलीला की महफिल
Arang News: ग्राम पलौद में 57 वर्षों से चली आ रही मां दुर्गा की स्थापना की परंपरा इस वर्ष भी जारी है। गांव में 13 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। 16 अक्टूबर से पांच दिवसीय रामलीला का आयोजन होगा, जबकि 20 अक्टूबर को रावण दहन के साथ दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।
Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार
Crime News: भानुप्रतापपुर शराब मिलावट मामले में पुलिस ने रायपुर से पुरुषोत्तम गुप्ता और इंद्रजीत गुप्ता उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
Bilaspur Theft Case: चोरी गिरोह का पर्दाफाश, क्रेटा-बुलेट समेत लाखों का सामान जब्त
Bilaspur Theft Case: पुलिस और एसीसीयू ने दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने क्रेटा कार, बुलेट, अन्य मोटरसाइकिल, करीब 6 लाख रुपए के जेवरात और नकदी जब्त की है।
Women Empowerment: बिहान की मदद से बदली जिंदगी, बकरी पालन बना परिवार की आय का मजबूत जरिया
Women Empowerment: बिहान योजना के तहत महिला स्व-सहायता समूह से 80 हजार रुपये का ऋण लेकर बकरी पालन को व्यवसाय के रूप में विकसित किया। आज इस काम से उनकी सालाना आय करीब 2 लाख रुपये तक पहुंच गई है। उनकी सफलता ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणादायक मिसाल है।
Gangrel Dam Protest: धमतरी में डुबान प्रभावितों का जल सत्याग्रह, भूमि की मांग पर अड़े ग्रामीण
Gangrel Dam Protest: धमतरी जिले में गंगरेल बांध के डुबान प्रभावित ग्रामीण भूमि और उचित पुनर्वास की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बांध तट पर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह शुरू करते हुए मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।
CG Government Transfer Order: मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल, 6 अनुभाग अधिकारियों के बदले विभाग, कई आदेशों में संशोधन जारी
CG Government Transfer Order: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में छह अनुभाग अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। GAD के आदेश में संशोधन के बाद राजपाल बघेल, मुश्ताक अली अंसारी, ब्रजेश अग्रवाल, गुलाब साव और ज्योति पटेल को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
Seva Sankalp Abhiyan: सम्मान निधि की राशि से खाद-बीज का इंतजाम कर रहे किसान
Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से ग्राम जगतपुर के किसान जलजीत सिंह को खेती के खर्चों में आर्थिक सहायता मिल रही है। योजना के तहत मिलने वाली सालाना 6,000 रुपए की राशि से वे खाद और बीज की व्यवस्था करते हैं।
Financial Independence: बिहान योजना का मिला सहारा, किराना व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं सुनीता
Financial Independence: सोनहत विकासखंड स्थित ग्राम कदना की सुनीता बघेल ने बिहान योजना के तहत 50 हजार रुपये की ऋण सहायता से अपने किराना व्यवसाय को आगे बढ़ाया। जागृति महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी सुनीता आज दुकान के जरिए सालाना एक लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं। उनकी सफलता ग्रामीण महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक मिसाल है।
Investment Fraud: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 2.34 करोड़ की ठगी, पति-पत्नी की तलाश में जुटी पुलिस
Investment Fraud: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, SIP और फिक्स्ड डिपॉजिट में बेहतर रिटर्न का लालच देकर 2 करोड़ 34 लाख रुपए की कथित ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने अमित कुमार और कल्याणी दुबे के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Seva Sankalp Abhiyan: मनेन्द्रगढ़ की पार्वती को महतारी वंदन योजना से मिला ₹32 हजार का लाभ
Seva Sankalp Abhiyan: महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम चनवारीडांड निवासी पार्वती को योजना की 32वीं किस्त जारी होने के बाद अब तक कुल ₹32,000 मिल चुके हैं। हर महीने मिलने वाली ₹1,000 की राशि से उन्हें घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।
World Mental Health Day: शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
World Mental Health Day: शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. आर. के. दुबे के समन्वय में UG और PG विद्यार्थियों को पढ़ाई व करियर के तनाव से निपटने, योग, ध्यान और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
School News: 1.30 करोड़ का स्कूल, दर्ज सिर्फ 3 छात्र, 6 बच्चों को नहीं मिला एडमिशन
School News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के समेली में 1.30 करोड़ रुपए की लागत से बने हाईस्कूल में केवल 3 छात्र दर्ज हैं। स्कूल में हर महीने करीब 6 लाख रुपए वेतन पर खर्च हो रहे हैं, जबकि 6 विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं देने का मामला सामने आया है।