छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5876 खबरें
CG Doctors Federation: 10 साल से नहीं बढ़ा जूनियर डॉक्टरों का मानदेय, फेडरेशन ने वित्त विभाग से की 70 हजार रुपए करने की मांग
CG Doctors Federation: छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत बॉन्डेड और संविदा जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की है। डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त विभाग को ज्ञापन सौंपकर एमबीबीएस बॉन्डेड डॉक्टरों का मानदेय 70 हजार रुपये प्रतिमाह करने और संविदा जूनियर रेजिडेंट्स के मानदेय में 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी की मांग की है।
Adani Power: फ्लाई ऐश भराव पर विवाद, अदाणी पावर बोली- सभी जरूरी अनुमतियां लीं
Adani Power: रायगढ़ के घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव को लेकर अडाणी पावर ने सभी जरूरी अनुमतियां लेने और पर्यावरण नियमों के पालन का दावा किया है। कंपनी के अनुसार भराव स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं
road accident: घर के बरामदे में बैठे अधेड़ को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत
road accident: महासमुंद के टोंगोपानी गांव में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 50 वर्षीय प्रेमलाल ठाकुर की मौत हो गई। कोमाखान पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Mahasamund News: कृषि आदान सह व्यावसायिक परिसर का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
Mahasamund News: विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गंजपारा स्थित निर्माणाधीन कृषि आदान सह व्यावसायिक परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द पूरा करने, गुणवत्ता बनाए रखने, बाउंड्रीवाल बनाने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Bagbahara Navratri 2026: घुचापाली के चंडी मंदिर में 8301 ज्योति प्रज्वलित
Bagbahara Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होते ही बागबाहरा अंचल के प्रमुख देवी धामों में भक्तिमय माहौल बन गया। घुचापाली चंडी माता मंदिर में 8301, खल्लारी मंदिर में 2381, टेमरी काली मंदिर में 1200, कर्मापटपर मंदिर में 261 और बागबाहरा दुर्गा मंदिर में 215 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए। नगर और ग्रामीण अंचलों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन-अर्चन शुरू किया गया।
Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त
cyber crime: रायपुर के सारागांव में जुए के फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर 13 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 3.50 लाख रुपए नकद और 9 वाहन समेत 11.50 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया। पूर्व उप सरपंच उमेश साहू फरार है।
Second Day Worship: डोंगरगढ़ में संध्या आरती के समय मां बमलेश्वरी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, दूधिया रोशनी और जयकारों से गूंजी पहाड़ियां
Second Day Worship: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध 1600 फीट ऊंची पहाड़ी पर माता मां बमलेश्वरी मंदिर में मां ब्रह्मचारिणी के द्वितीय स्वरूप की भव्य संध्या महाआरती संपन्न हुई।
Saksham Yojana: अमृता प्रजापति बनीं आत्मनिर्भर, दुकान और सिलाई से संवार रहीं बच्चों का भविष्य
Saksham Yojana: सूरजपुर जिले की अमृता प्रजापति ने पति के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए सक्षम योजना के तहत एक लाख रुपए का ऋण लेकर दुकान और सिलाई का काम शुरू किया। आज वे स्वरोजगार से परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ बच्चों की पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए प्रयास कर रही हैं।
President Visit: छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारी तेज, लोकभवन में अधिकारियों की बैठक
President Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 22 और 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर लोकभवन में बैठक आयोजित की गई। राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरक्षा, पार्किंग, बिजली, इंटरनेट, चिकित्सा सुविधाओं और प्रोटोकॉल से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बगीचा-बतौली स्टेट हाइवे पर मैनी चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार माता-पिता और उनके 16 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। तीनों सरडीह से अपने गांव सामरबार लौट रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन का नया मौका, 1654 पदों के विज्ञापन में संशोधन
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 के विस्तृत विज्ञापन में हाईकोर्ट के आदेश के बाद संशोधन किया गया है। हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, गणित और कृषि विषयों में दिव्यांगता की पात्र श्रेणियों का विस्तार किया गया है। कुल 1,654 पदों पर भर्ती के लिए नए पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन की तारीख व्यापमं अलग से घोषित करेगा।
CG News: छत्तीसगढ़ में दो लाख से ज्यादा गैस कनेक्शन के आवेदन लंबित, राशन कार्ड के काम भी ठप
CG News: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड का नया स्मार्ट पीडीएस पोर्टल शुरू नहीं होने से रायपुर जिले में 500 से अधिक आवेदन लंबित हैं। इसका असर आयुष्मान कार्ड बनवाने पर भी पड़ रहा है। वहीं, प्रदेश में दो लाख से अधिक नए घरेलू गैस कनेक्शन के आवेदन लंबित बताए जा रहे हैं।