Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › धर्म › Bagbahara Navratri 2026:  घुचापाली के चंडी मंदिर …
Navratri celebrations and jyoti kalash(image source:keertiman media)
Navratri celebrations and jyoti kalash(image source:keertiman media)
धर्म

Bagbahara Navratri 2026:  घुचापाली के चंडी मंदिर में  8301 ज्योति प्रज्वलित

Bagbahara Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होते ही बागबाहरा अंचल के प्रमुख देवी धामों में भक्तिमय माहौल बन गया। घुचापाली चंडी माता मंदिर में 8301, खल्लारी मंदिर में 2381, टेमरी काली मंदिर में 1200, कर्मापटपर मंदिर में 261 और बागबाहरा दुर्गा मंदिर में 215 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए। नगर और ग्रामीण अंचलों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन-अर्चन शुरू किया गया।

म
प्रकाशित: 12 Oct 2026, 07:49 PM · अपडेट: 12 Oct 2026, 07:58 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Bagbahara Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ होते ही बागबाहरा अंचल के देवी धामों और दुर्गा मंदिरों में भक्तिमय वातावरण बन गया। नवरात्रि के प्रथम दिन क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में हजारों मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए। वहीं नगर सहित ग्रामीण अंचलों में सार्वजनिक दुर्गोत्सव समितियों ने भव्य पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन प्रारंभ किया। मंदिरों और पूजा पंडालों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।

घुचापाली चंडी माता मंदिर में 8301 ज्योति प्रज्वलित

अंचल के प्रसिद्ध मां चंडी माता मंदिर घुचापाली में नवरात्रि के प्रथम दिन 8301 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए। स्वामी चैतन्य अग्नि शिखा जी महाराज के सानिध्य में प्रमुख यजमान गणेश सरडे ने प्रथम ज्योति प्रज्वलित की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी मनोकामना के साथ ज्योति कलश प्रज्वलित कर प्रथम आरती में भाग लिया। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। वहीं रात्रि में रामधुन भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या में श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे रहे।

खल्लारी मंदिर में 2381 मनोकामना ज्योति कलश

प्रसिद्ध मां खल्लारी मंदिर में भी नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी। पहाड़ी स्थित मंदिर में 1601 तथा नीचे माता राउर स्थित मंदिर में 780 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए। इस प्रकार दोनों स्थानों पर कुल 2381 ज्योति कलश प्रज्वलित हुए। नीचे स्थित मंदिर में विधायक द्वारिकाधीश यादव एवं संतोष अग्रवाल ने प्रथम ज्योति प्रज्वलित कर नवरात्रि पूजन का शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना की।

टेमरी काली मंदिर में 1200 ज्योति प्रज्वलित

छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा के निकट ग्राम टेमरी स्थित मां काली मंदिर में 1200 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए। यहां सुरेश अग्रवाल ने प्रथम ज्योति प्रज्वलित की। नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता से परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

कर्मापटपर मंदिर में 261 ज्योति कलश स्थापित

पिथौरा रोड स्थित मां खल्लारी स्थापना मंदिर कर्मापटपर में 261 मनोकामना ज्योति कलश स्थापित किए गए। यहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, गणेश शर्मा एवं गिरीश पटेल ने प्रथम ज्योति प्रज्वलित की। नवरात्रि के शुभारंभ पर मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

बागबाहरा दुर्गा मंदिर में 215 ज्योति प्रज्वलित
नगर के दुर्गा मंदिर में भी नवरात्रि को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। मंदिर में 215 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए। मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रथम ज्योति प्रज्वलित की। नवरात्रि के प्रथम दिवस से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया और दिनभर दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा।

नगर और गांवों में सजे दुर्गा पंडाल

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बागबाहरा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक दुर्गोत्सव समितियों ने आकर्षक पंडाल सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की हैं। विभिन्न स्थानों पर प्रतिमा स्थापना, प्राण-प्रतिष्ठा, पूजन-अर्चन और ज्योत-जंवारा स्थापना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में प्रज्वलित मनोकामना ज्योति कलश और सजे पूजा पंडालों से पूरे अंचल में उत्सव का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु नौ दिनों तक माता की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें