छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5871 खबरें
Vishnu Deo Sai: नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई, सुशासन और जनकल्याण को मिलेगी मजबूती
Vishnu Deo Sai: विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्यपालों का अनुभव और कुशल मार्गदर्शन संबंधित राज्यों में सुशासन, जनकल्याण और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ विकास को नई गति प्रदान करेगा।
Birkoni Maa Chandi Temple: भोरिंग की मान-मनौव्वल से बिरकोनी में स्थापना तक, जानिए सिद्ध चंडी माता शक्तिपीठ का अद्भुत इतिहास
Birkoni Maa Chandi Temple: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बिरकोनी गांव में स्थित मां चंडी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। लोकमान्यता के अनुसार, माता भोरिंग गांव से बिरकोनी आई थीं। यहां प्राचीन वटवृक्ष, भगवान शिव का मंदिर और हनुमान जी की विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र हैं। नवरात्रि और छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
ED Investigation: रामगोपाल अग्रवाल की ₹9.06 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ED ने दाखिल की पूरक शिकायत
ED Investigation: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रायपुर स्थित दो अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। इनकी कीमत 9.06 करोड़ रुपए बताई गई है। ED ने 9 अक्टूबर को विशेष PMLA अदालत में उनके खिलाफ पूरक अभियोजन शिकायत भी दाखिल की। जांच एजेंसी का दावा है कि कथित शराब सिंडिकेट से जुड़ी 860 से 880 करोड़ रुपए की नकदी रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचाई गई थी। इस मामले में अब तक जब्त, फ्रीज या कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 610.34 करोड़ रुपए बताया गया है।
Rajnandgaon Double Murder: अंधविश्वास का खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल
Rajnandgaon Double Murder: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के चौथना गांव में जादू-टोने के संदेह में मां और बेटे की हत्या कर दी गई। हमले में बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने मामले में परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।
Raigarh Police: त्योहारों पर कड़ा पहरा, गरबा पंडालों में सादे कपड़ों में घूमेगी पुलिस
Raigarh Police: रायगढ़ में नवरात्रि, दुर्गा उत्सव और विजयादशमी को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने गरबा पंडालों की निगरानी, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए हैं।
Raipur Jewellery Fraud: नगर निगम अधिकारी बनकर ठगों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, 1.88 करोड़ की ठगी
Raipur Jewellery Fraud: सदर बाजार में नगर निगम अधिकारी बनकर दो महिलाओं ने कथित तौर पर विधि ज्वेलर्स एंड बुलियन से करीब 1.88 करोड़ रुपए के सोने, चांदी और हीरे के जेवर ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने किरण साहू और योगिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
IGKV Student Protest: परीक्षा प्रणाली और ईयर बैक नियम के खिलाफ प्रशासनिक भवन घेरेंगे छात्र
IGKV Student Protest: परीक्षा परिणामों में गड़बड़ियों और ईयर बैक सिस्टम के विरोध में छात्र प्रदर्शन की तैयारी में हैं। छात्रों ने कॉपियों की दोबारा जांच, संशोधित रिजल्ट जारी करने, चार विषयों में नि:शुल्क पुनर्मूल्यांकन और ग्रेस मार्क्स में राहत देने की मांग की है।
CG Doctors Federation: 10 साल से नहीं बढ़ा जूनियर डॉक्टरों का मानदेय, फेडरेशन ने वित्त विभाग से की 70 हजार रुपए करने की मांग
CG Doctors Federation: छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत बॉन्डेड और संविदा जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की है। डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त विभाग को ज्ञापन सौंपकर एमबीबीएस बॉन्डेड डॉक्टरों का मानदेय 70 हजार रुपये प्रतिमाह करने और संविदा जूनियर रेजिडेंट्स के मानदेय में 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी की मांग की है।
Adani Power: फ्लाई ऐश भराव पर विवाद, अदाणी पावर बोली- सभी जरूरी अनुमतियां लीं
Adani Power: रायगढ़ के घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव को लेकर अडाणी पावर ने सभी जरूरी अनुमतियां लेने और पर्यावरण नियमों के पालन का दावा किया है। कंपनी के अनुसार भराव स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं
road accident: घर के बरामदे में बैठे अधेड़ को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत
road accident: महासमुंद के टोंगोपानी गांव में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 50 वर्षीय प्रेमलाल ठाकुर की मौत हो गई। कोमाखान पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Mahasamund News: कृषि आदान सह व्यावसायिक परिसर का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
Mahasamund News: विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गंजपारा स्थित निर्माणाधीन कृषि आदान सह व्यावसायिक परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द पूरा करने, गुणवत्ता बनाए रखने, बाउंड्रीवाल बनाने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Bagbahara Navratri 2026: घुचापाली के चंडी मंदिर में 8301 ज्योति प्रज्वलित
Bagbahara Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होते ही बागबाहरा अंचल के प्रमुख देवी धामों में भक्तिमय माहौल बन गया। घुचापाली चंडी माता मंदिर में 8301, खल्लारी मंदिर में 2381, टेमरी काली मंदिर में 1200, कर्मापटपर मंदिर में 261 और बागबाहरा दुर्गा मंदिर में 215 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए। नगर और ग्रामीण अंचलों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन-अर्चन शुरू किया गया।