छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5876 खबरें
Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार
Crime News: माना क्षेत्र में दूसरे ब्रांड के ट्रेडमार्क से मिलती-जुलती पैकेजिंग में आटा और बेसन बेचने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो फर्मों से आटे के 23 पैकेट, बेसन की 91 बोरियां और पैकेजिंग सामग्री जब्त की गई।
National Agriculture Conference: दंतेवाड़ा को मिला राष्ट्रीय कृषि पुरस्कार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
National Agriculture Conference: दंतेवाड़ा जिले को कृषि विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मान मिला है। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले को यह पुरस्कार प्रदान किया। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव और उप संचालक कृषि सूरज कुमार पंसारी ने जिले की ओर से पुरस्कार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इस उपलब्धि पर किसानों, जिला प्रशासन और कृषि विभाग को बधाई दी।
Raipur Temples: पुरानी बस्ती के प्राचीन मंदिर, जहां हर मंदिर की अपनी अनोखी कहानी, जानिए इनका इतिहास
Raipur Temples: पुरानी बस्ती अपने प्राचीन मंदिरों और धार्मिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। मां महामाया मंदिर, मां दंतेश्वरी मंदिर, कंकाली मठ और शीतला माता मंदिर से जुड़ी अलग-अलग मान्यताएं और पूजा पद्धतियां इन्हें खास बनाती हैं।
Mahasamund News: सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय गणित मेला का समापन, 205 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
Mahasamund News: सरस्वती शिशु मंदिर में 10 से 12 अक्टूबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय गणित मेले का समापन हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ के नौ विभागों से 205 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर
Bastanar Ghat Accident: जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर बास्तानार घाट के पास ट्राला और पिकअप की टक्कर में ट्राला पलट गया। चालक को रेस्क्यू कर अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद लगा जाम हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया।
Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल
Dhamtari Accident: भटगांव रोड के पास गंगरेल से दर्शन कर लौट रही 40 से अधिक लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 25 से अधिक लोगों के घायल होने की शुरुआती जानकारी है। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Arang News: भानसोज में 14 अक्टूबर को जस जगराता, झरना साहू की प्रस्तुति होगी
Arang News: भानसोज में नवरात्र के अवसर पर नवयुवक दुर्गोत्सव समिति द्वारा 14 अक्टूबर को रात 10 बजे जस जगराता का आयोजन किया जाएगा। लोक कला मंच के तहत झरना साहू माता सेवा गीतों की प्रस्तुति देंगी।
Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें महत्व, पूजा विधि और भोग
Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। जानें माता के स्वरूप का धार्मिक महत्व, पूजा विधि, मंत्र और भोग की परंपरा।
Gau Seva Ambulance: अग्रसेन जयंती महोत्सव में समाजसेवा और आत्मनिर्भरता का संदेश, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
Gau Seva Ambulance: राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान महाराजा अग्रसेन के सेवा, परोपकार, समानता और आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों को याद किया गया। मुख्यमंत्री ने विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। कार्यक्रम में घायल गौमाता के उपचार के लिए गौरक्षा वाहिनी एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया।
CG News: रायपुर में युवतियों के बीच जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
CG News: राजधानी रायपुर के रामनगर गुढ़ियारी इलाके का युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवतियां एक-दूसरे के बाल खींचते और हाथापाई करते दिखाई दे रही हैं। रामनगर चौकी पुलिस के अनुसार, घटना गणेश विसर्जन या किसी जुलूस के दौरान की हो सकती है। फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है और पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।
Arang News: पलौद में 57 वर्षों से मां दुर्गा की स्थापना, 16 अक्टूबर से सजेगी रामलीला की महफिल
Arang News: ग्राम पलौद में 57 वर्षों से चली आ रही मां दुर्गा की स्थापना की परंपरा इस वर्ष भी जारी है। गांव में 13 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। 16 अक्टूबर से पांच दिवसीय रामलीला का आयोजन होगा, जबकि 20 अक्टूबर को रावण दहन के साथ दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।
Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार
Crime News: भानुप्रतापपुर शराब मिलावट मामले में पुलिस ने रायपुर से पुरुषोत्तम गुप्ता और इंद्रजीत गुप्ता उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।