Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार Bilaspur Theft Case: चोरी गिरोह का पर्दाफाश, क्रेटा-बुलेट समेत लाखों का सामान जब्त CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार Bilaspur Theft Case: चोरी गिरोह का पर्दाफाश, क्रेटा-बुलेट समेत लाखों का सामान जब्त
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mahasamund News: सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय …
Saraswati Shishu Mandir Mahasamund (Image Source: Keertiman Media)
Saraswati Shishu Mandir Mahasamund (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Mahasamund News: सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय गणित मेला का समापन, 205 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Mahasamund News: सरस्वती शिशु मंदिर में 10 से 12 अक्टूबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय गणित मेले का समापन हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ के नौ विभागों से 205 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

क
प्रकाशित: 12 Oct 2026, 05:16 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: स्थानीय भलेसर मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय गणित मेले का सोमवार (12 अक्टूबर) को सफलतापूर्वक समापन हो गया। 10 से 12 अक्टूबर तक चले इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए बाल वैज्ञानिकों और गणित के मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन समारोह में अखिल भारतीय वैदिक गणित संयोजक देवेंद्र राव देशमुख मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता आदर्श शिक्षा मंडल समिति के सचिव घनश्याम सोनी ने की।

दीप प्रज्वलन से सम्मान तक 

समारोह की शुरुआत मां सरस्वती, ॐ और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और तिलक लगाकर की गई। इसके बाद विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका मनोज साहू ने अतिथियों का परिचय कराया, जबकि महासमुंद जिला वैदिक गणित प्रमुख शिव कन्नौजे ने सभी नवागत अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों के हाथों शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित
9 विभागों के 205 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा 

समारोह के दौरान कार्यक्रम प्रभारी गोविंद चौधरी ने तीन दिवसीय आयोजन की प्रगति रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि इस प्रांतीय मेले में प्रदेश के 9 प्रमुख विभागों—रायपुर, राजिम, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़ और कांकेर—से कुल 205 लोगों ने शिरकत की। इनमें 99 छात्र, 76 छात्राएं, 28 संरक्षक शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रतिवेदन में यह भी जानकारी दी गई कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित होने वाले छात्र-छात्राएं अब 23 से 25 अक्टूबर तक सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विहार (रायपुर) में आयोजित होने वाले 'क्षेत्रीय गणित मेले' में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी

मुख्य अतिथि देवेंद्र राव देशमुख ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, "किसी भी प्रतियोगिता में पहली या दूसरी बार में सफलता न मिलना असफलता नहीं है। लगातार प्रयास करते रहने से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।" उन्होंने विजेता छात्रों को बधाई दी और जो स्थान हासिल नहीं कर पाए, उन्हें भविष्य के लिए और अधिक मेहनत करने की सीख दी। वहीं, कार्यक्रम अध्यक्ष घनश्याम सोनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सफलता हासिल करने से ज्यादा कठिन उसे बरकरार रखना है। जो छात्र इस बार पिछड़ गए हैं, उन्हें अपनी कमियों पर काम कर दोबारा पूरे उत्साह के साथ मैदान में उतरना चाहिए।

समापन समारोह में अतिथियों की मौजूदगी

समापन के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवेंद्र राव देशमुख (अखिल भारतीय वैदिक गणित संयोजक), विशेष अतिथि के रूप में संध्या शर्मा (विद्यालय के पूर्व प्राचार्य व आदर्श शिक्षा मंडल समिति की उपाध्यक्ष ) विशेष अतिथि के रूप में गोविंद चौधरी (प्रांत व मध्य क्षेत्र वैदिक गणित संयोजक ), कार्यक्रम के अध्यक्षता करने के रूप में घनश्याम सोनी (आदर्श शिक्षा मंडल समिति के सचिव), नरेश यादव (राजीम विभाग समन्वयक ), विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा व प्राचार्य नरेश यादव उपस्थित थे। 

शिक्षकों और निर्णायकों का रहा विशेष योगदान 

समारोह के अंतिम चरण में प्रांत सह वैदिक गणित प्रमुख ललित सिंह सेंगर ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आए हुए अतिथियों, स्थानीय शिक्षकों, व्यवस्थापकों और निर्णायकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर राजिम, बिलासपुर, रायपुर और राजनांदगांव से आए विभाग प्रमुखों के साथ-साथ महासमुंद शहर के गणमान्य शिक्षकों और विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा। संपूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन मालिक राम वर्मा और मनोज साहू ने संयुक्त रूप से किया। अंत में वरिष्ठ शिक्षक बलराम सेन के नेतृत्व में 'वंदे मातरम' के गायन के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। (रिपोर्ट: पवन निर्मलकर एवं ललित सिन्हा, प्रचार-प्रसार प्रमुख)
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें