Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Jewellery Fraud: नगर निगम अधिकारी बनकर ठगों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, 1.88 करोड़ की ठगी IGKV Student Protest: परीक्षा प्रणाली और ईयर बैक नियम के खिलाफ प्रशासनिक भवन घेरेंगे छात्र Supreme Court News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका फंसी, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने गिनाईं 14 खामियां road accident: घर के बरामदे में बैठे अधेड़ को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत Raipur Jewellery Fraud: नगर निगम अधिकारी बनकर ठगों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, 1.88 करोड़ की ठगी IGKV Student Protest: परीक्षा प्रणाली और ईयर बैक नियम के खिलाफ प्रशासनिक भवन घेरेंगे छात्र Supreme Court News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका फंसी, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने गिनाईं 14 खामियां road accident: घर के बरामदे में बैठे अधेड़ को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › Adani Power: फ्लाई ऐश भराव पर विवाद, अदाणी पावर ब…
Adani Power fly ash filling site(Image Source: Keertiman Media)
Adani Power fly ash filling site(Image Source: Keertiman Media)
रायगढ़

Adani Power: फ्लाई ऐश भराव पर विवाद, अदाणी पावर बोली- सभी जरूरी अनुमतियां लीं

Adani Power: रायगढ़ के घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव को लेकर अडाणी पावर ने सभी जरूरी अनुमतियां लेने और पर्यावरण नियमों के पालन का दावा किया है। कंपनी के अनुसार भराव स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 13 Oct 2026, 07:41 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Adani Power: रायगढ़ जिले के बड़े भंडार स्थित अडाणी पावर लिमिटेड ने ग्राम घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव को लेकर अपना पक्ष रखा है। कंपनी का कहना है कि इस काम के लिए आवश्यक अनुमतियां ली गई हैं और निर्धारित नियमों व शर्तों के अनुरूप ही काम किया जा रहा है। कंपनी ने पर्यावरण संरक्षण और आसपास के किसानों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देने की बात कही है। पिछले कुछ दिनों से फ्लाई ऐश भराव की अनुमति और कार्यप्रणाली को लेकर कुछ समाचार माध्यमों में खबरें प्रकाशित हुई हैं। 

पर्यावरण विभाग ने किया दोबारा निरीक्षण

प्राकृतिक आपदा के बाद पर्यावरण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का दोबारा निरीक्षण किया। कंपनी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आगे के काम के लिए आवश्यक निर्देश दिए, जिनका पालन किया जा रहा है। अडाणी पावर का दावा है कि फ्लाई ऐश भराव के दौरान आसपास के किसानों के खेतों में राख नहीं पहुंची है। कंपनी ने यह भी बताया कि भराव स्थल के चारों ओर मजबूत मेड़ बनाई गई है, ताकि फ्लाई ऐश निर्धारित क्षेत्र से बाहर न फैले। कंपनी के मुताबिक, मौके पर किए गए निरीक्षण में भी इस व्यवस्था की पुष्टि हुई है।

तय शर्तों के अनुसार काम करने का दावा

कंपनी का कहना है कि पर्यावरण विभाग की ओर से निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुरूप ही आगे की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अडाणी पावर ने घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव के दौरान किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं होने का दावा किया है। कंपनी ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि काम के दौरान संबंधित नियमों और निर्धारित शर्तों का पालन किया जा रहा है। साथ ही, आसपास के लोगों और किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी सावधानियां बरतने की बात कही गई है।

 अडाणी पावर ने समाचार माध्यमों से की अपील इस मामले में 

इस मामले में अदाणी पावर ने पत्रकारों और समाचार पोर्टलों से अपील की है कि खबर प्रकाशित करने से पहले अनुमति से जुड़े दस्तावेजों, पर्यावरण विभाग के निर्देशों और मौके की वास्तविक स्थिति की पड़ताल जरूर करें। कंपनी का कहना है कि किसी भी मामले में अधूरी जानकारी के आधार पर खबर प्रकाशित होने से भ्रम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में सभी संबंधित पक्षों का दृष्टिकोण और उपलब्ध तथ्यों को सामने रखना जरूरी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें