Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन Raipur Murder News: अमलीडीह में स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन Raipur Murder News: अमलीडीह में स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे शुष्क …
Possibility of rain and strong winds after 48 hours (Image Source: Keertiman Media)
Possibility of rain and strong winds after 48 hours (Image Source: Keertiman Media)
रायपुर Featured

Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे शुष्क रहेगा मौसम, फिर बदलेगा मिज़ाज, रायपुर में पारा 36 के पार

Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 11 Oct 2026, 08:33 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Weather Update: छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों से मौसम का रुख पूरी तरह से शांत बना हुआ है। प्रदेश के किसी भी इलाके में बारिश दर्ज नहीं की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिनों तक राज्य में इसी तरह मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, इस शांति के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हो सकता है।

48 घंटे बाद गरज-चमक के साथ बारिश के आसार 

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल अगले दो दिनों के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन 48 घंटे बीतने के बाद राज्य के एक-दो स्थानों पर गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने की आशंका जताई गई है।

रायपुर में सबसे ज्यादा गर्मी, पेण्ड्रारोड में रातें हुईं ठंडी 

तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों में राजधानी रायपुर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया—जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। दूसरी ओर, पेण्ड्रारोड में रातों में ठंडक महसूस होने लगी है, यहाँ न्यूनतम पारा 18.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

अन्य शहरों का हाल:

  • बिलासपुर: अधिकतम 33.4°C

  • राजनांदगांव: अधिकतम 35.5°C

  • माना एयरपोर्ट: अधिकतम 34.4°C

  • जगदलपुर: अधिकतम 33.6°C (न्यूनतम 20.5°C)

  • दुर्ग: अधिकतम 32.4°C (न्यूनतम 21.0°C)

  • अंबिकापुर: अधिकतम 30.9°C (न्यूनतम 19.5°C)

मॉनसून की विदाई और नए सिस्टम का असर 

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ से विदा ले रहा है। मॉनसून की वापसी रेखा इस समय बीजापुर, सुंदरगढ़, रांची और हैदराबाद से होकर गुजर रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिनों में पूर्वी भारत और उत्तरी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों से मॉनसून पूरी तरह हट जाएगा। वहीं दूसरी तरफ, मध्य ओडिशा के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती हवाओं का घेरा (Cyclonic Circulation) बना हुआ है, जिसके प्रभाव से राज्य में मौसम में यह बदलाव देखने को मिल सकता है।

रायपुर का आज का हाल 

राजधानी रायपुर में आज (11 अक्टूबर) आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है। दिन भर खिली धूप के साथ अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें