Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Blackmailing Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म और 2.19 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार Maa Bamleshwari Temple: हुड़दंग करने वाले 3 पर कार्रवाई, नवरात्रि में 1200 जवान संभालेंगे सुरक्षा Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन Blackmailing Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म और 2.19 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार Maa Bamleshwari Temple: हुड़दंग करने वाले 3 पर कार्रवाई, नवरात्रि में 1200 जवान संभालेंगे सुरक्षा Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन
W 𝕏 f
होम › राजनांदगांव › Blackmailing Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती…
cyber police arrest accused in Surat(Image Source: AI Photo)
cyber police arrest accused in Surat(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING राजनांदगांव

Blackmailing Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म और 2.19 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Blackmailing Case: राजनांदगांव साइबर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और 2 लाख 19 हजार 500 रुपए की ठगी के आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कैंसर से पीड़ित होने का झांसा देकर पैसे लिए और युवती के निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

य
प्रकाशित: 11 Oct 2026, 12:47 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
राजनांदगांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Blackmailing Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती का भरोसा जीतने, उसके साथ दुष्कर्म करने, निजी फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग करने और लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में राजनांदगांव साइबर पुलिस ने एक आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कैंसर से पीड़ित होने की बात कहकर युवती से 2 लाख 19 हजार 500 रुपए लिए थे। बाद में पैसे लौटाने के बजाय वह उसके निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, धीरे-धीरे जीता भरोसा

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 19 वर्षीय रौनक के रूप में हुई है। वह गुजरात के सूरत स्थित वराछा क्षेत्र के खोडियार नगर रोड की अश्विन सोसायटी-2 का रहने वाला है। आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए युवती से संपर्क किया और धीरे-धीरे उससे नजदीकियां बढ़ाकर उसका विश्वास जीत लिया।

होटल में बुलाकर दुष्कर्म और निजी वीडियो बनाने का आरोप

मामले के अनुसार, आरोपी सूरत से राजनांदगांव पहुंचा और एक निजी होटल में कमरा बुक किया। इसके बाद उसने युवती को मिलने के बहाने वहां बुलाया। आरोप है कि होटल में उसने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसके निजी फोटो व वीडियो भी मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिए। युवती से पैसे लेने के बाद जब आरोपी ने रकम वापस नहीं की, तो उसने अपने पैसे लौटाने की मांग की। इस पर आरोपी ने पैसे देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद वह मोबाइल में मौजूद निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करने लगा।

शिकायत के बाद पुलिस ने सूरत में दबिश देकर पकड़ा

पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 और 351(1) भी जोड़ी गई। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने सूरत में आरोपी का पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसके कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड जब्त किए गए। सूरत की अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद आरोपी को राजनांदगांव लाया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें