Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari News: खाट पर सो रहे बुजुर्ग की आग में झुलसने से मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Dhamtari News: खाट पर सो रहे बुजुर्ग की आग में झुलसने से मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Seva Sankalp Abhiyan: खैरागढ़ में बनेगा संयुक्त ज…
Joint District Office Building in Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai(Image Source:CGDPR)
Joint District Office Building in Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai(Image Source:CGDPR)
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: खैरागढ़ में बनेगा संयुक्त जिला कार्यालय भवन, एक ही परिसर में मिलेंगी शासकीय सेवाएं

Seva Sankalp Abhiyan: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 18.75 करोड़ रुपये की लागत से संयुक्त जिला कार्यालय भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन के पूर्ण होने पर विभिन्न शासकीय विभागों के कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे, जिससे नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी और प्रशासनिक समन्वय बेहतर होगा

स
प्रकाशित: 09 Oct 2026, 04:19 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खैरागढ़
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नवगठित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में संयुक्त जिला कार्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। विकासखण्ड खैरागढ़ में प्रस्तावित इस भवन के निर्माण के लिए 15 मार्च 2024 को 1875.58 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग, संभाग खैरागढ़ द्वारा किया जा रहा है।

एक ही परिसर में मिलेंगी सभी शासकीय सेवाएं

संयुक्त जिला कार्यालय भवन के निर्माण का उद्देश्य जिले के विभिन्न विभागों के कार्यालयों को एकीकृत परिसर में उपलब्ध कराना है। भवन के पूर्ण होने के बाद विभिन्न शासकीय विभागों के कार्यालय एक ही स्थान पर संचालित होंगे। इससे जिले के नागरिकों को अलग-अलग विभागों के कार्यालयों में जाने के लिए अनावश्यक आवागमन नहीं करना पड़ेगा और शासकीय योजनाओं, सेवाओं एवं विभागीय कार्यों से संबंधित जानकारी और प्रक्रियाओं के लिए एक ही परिसर में सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

प्रशासनिक समन्वय होगा बेहतर

नए भवन में विभागीय कार्यालयों के एक साथ संचालित होने से प्रशासनिक समन्वय को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच समन्वय से नागरिकों से जुड़े कार्यों के संचालन में सुविधा होगी। साथ ही, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो सकेगा।

नागरिकों को मिलेगी सरकारी सेवाओं की आसान पहुंच

जिले के नागरिकों के लिए संयुक्त जिला कार्यालय भवन केवल एक कार्यालय परिसर नहीं, बल्कि विभिन्न शासकीय सेवाओं तक सुगम पहुंच का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। भवन के पूर्ण होने से प्रमाण-पत्र, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, विकास योजनाओं सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों के लिए नागरिकों को व्यवस्थित कार्यालयीन सुविधा उपलब्ध होगी। इससे समय और श्रम की बचत के साथ शासकीय सेवाओं तक पहुंच भी अधिक सुविधाजनक होगी।

जिला कार्यालय भवन से मजबूत होगी प्रशासनिक व्यवस्था

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गठन के बाद प्रशासनिक एवं आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने की दिशा में संयुक्त जिला कार्यालय भवन का निर्माण महत्वपूर्ण कार्य है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह कार्यालय परिसर जिले की प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप शासकीय कार्यों के संचालन के लिए एक सुव्यवस्थित केंद्र के रूप में विकसित होगा। भवन के पूर्ण होने के बाद जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को स्थायी अधोसंरचना मिलने के साथ आमजन को भी विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ एक ही परिसर में अधिक सुविधाजनक रूप से मिल सकेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें