Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार Gambling Raid: नदी किनारे चल रहा था खुड़खुड़िया जुआ, पुलिस की छापामार कार्रवाई में 3 गिरफ्तार Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार Gambling Raid: नदी किनारे चल रहा था खुड़खुड़िया जुआ, पुलिस की छापामार कार्रवाई में 3 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब…
562 kg of cannabis seized (Image Source: AI Photo)
562 kg of cannabis seized (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING महासमुंद

Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Ganja Smuggling: महासमुंद जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 562 किलो गांजा जब्त किया है। सिंघोड़ा पुलिस ने ट्रक से 560 किलो और खल्लारी पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से 2 किलो गांजा बरामद किया। दोनों मामलों में महाराष्ट्र और बिहार के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 09 Oct 2026, 08:13 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Ganja Smuggling: जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक ही दिन में दो बड़ी और सफल कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर की गई सख्त नाकेबंदी के दौरान सिंघोड़ा और खल्लारी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल 562 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे और तस्करी में इस्तेमाल वाहनों की कुल बाजार कीमत 2 करोड़ 97 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने इन मामलों में महाराष्ट्र और बिहार के रहने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सिंघोड़ा सीमा पर आयशर ट्रक से पकड़ाया 2.80 करोड़ का गांजा

पहली और बड़ी कार्रवाई सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH53) पर हुई। 8 अक्टूबर को पुलिस टीम को मुखबिर से पक्की सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक गेरुए-पीले रंग के टाटा आयशर माजदा ट्रक (MH 18 BG 7546) में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही उप-निरीक्षक नीलाम्बर सिंह नेताम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेहटीखोल के पास तगड़ी नाकेबंदी की। संदिग्ध ट्रक के पहुंचते ही उसे रोककर जब तलाशी ली गई, तो वाहन के पिछले हिस्से में क्रेट्स के नीचे छिपाई गई 16 प्लास्टिक की बोरियां मिलीं। जांच करने पर प्रत्येक बोरी में 35-35 किलो यानी कुल 560 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 2,80,00,000 रुपये (2 करोड़ 80 लाख) बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी (मामला-1):

  1. अजय रविन्द्र पवार (30 वर्ष): निवासी सोनबर्डी, थाना एरंडोल, जिला जलगांव (महाराष्ट्र)

  2. स्वराज महाजन (25 वर्ष): निवासी कसोदा आडगांव, थाना कसोदा, जिला जलगांव (महाराष्ट्र)

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे यह खेप बरहमपुर (ओडिशा) से भरकर जलगांव (महाराष्ट्र) ले जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक, गांजा और मोबाइल फोन समेत कुल 2,95,08,000 रुपये का माल जब्त कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

खल्लारी में पल्सर बाइक से गांजा ले जा रहे बिहार के दो युवक गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई खल्लारी थाना क्षेत्र में एनएच-353 पर जोरातराई मोड़ (ग्राम आंवराडबरी) के पास की गई। प्रशिक्षु उप-निरीक्षक मयंक कुमार को सूचना मिली थी कि खरियार रोड की ओर से एक बजाज पल्सर बाइक (CG 04 QX 5580) पर दो युवक गांजा लेकर आ रहे हैं।

पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी की और संदिग्ध पल्सर को घेराबंदी कर रोका। बाइक की बीच वाली सीट पर रखी एक सफेद बोरी की जांच करने पर उसमें से 2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 1,00,00,000 रुपये (1 लाख रुपये) है।

गिरफ्तार आरोपी (मामला-2):

  1. मोहम्मद इसराइल (22 वर्ष): निवासी सीतामढ़ी (बिहार), हाल - सिलतरा (रायपुर)

  2. प्रेमचंद्र पासी (19 वर्ष): निवासी रोहतास (बिहार), हाल - सिलतरा (रायपुर)

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, पल्सर बाइक और स्मार्टफोन्स समेत कुल 1,95,000 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस की सख्त चेतावनी

महासमुंद जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ओडिशा सीमा से सटे क्षेत्रों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जांच अभियान आगे भी इसी तरह सख्त रहेगा। दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ NDPS (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें