Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार Gambling Raid: नदी किनारे चल रहा था खुड़खुड़िया जुआ, पुलिस की छापामार कार्रवाई में 3 गिरफ्तार Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार Gambling Raid: नदी किनारे चल रहा था खुड़खुड़िया जुआ, पुलिस की छापामार कार्रवाई में 3 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Gambling Raid: नदी किनारे चल रहा था खुड़खुड़िया ज…
police gambling raid, three accused arrested (Image Source: AI Photo)
police gambling raid, three accused arrested (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING महासमुंद

Gambling Raid: नदी किनारे चल रहा था खुड़खुड़िया जुआ, पुलिस की छापामार कार्रवाई में 3 गिरफ्तार

Gambling Raid: महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम अंसुला में खुड़खुड़िया जुए के अड्डे पर पुलिस ने कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। छह बाइक समेत 1,35,100 रुपये का सामान जब्त किया गया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 09 Oct 2026, 07:51 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Gambling Raid: सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम अंसुला में नदी किनारे चल रहे खुड़खुड़िया (जुआ) के अड्डे पर पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से ताश/परदा, गोटा, बांस की टोकरी, मोबाइल फोन, नकदी और छह बाइक सहित कुल 1,35,100 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की घेराबंदी

सांकरा थाने में पदस्थ प्रशिक्षु उपनिरीक्षक विष्णुदेव डनसेना को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम अंसुला नदी के किनारे कुछ लोग बड़े पैमाने पर 'खुड़खुड़िया' नामक जुआ खिला रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम (प्रधान आरक्षक 151, आरक्षक 817, 512, 840) शासकीय वाहन से मौके पर पहुंची।

पुलिस की गाड़ी देखते ही जुआ खेल रहे कई लोग भाग निकले, लेकिन जुआ खिला रहे तीन मुख्य आरोपियों को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर धर दबोचा।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. चिंतामणी साहू (35 वर्ष), पिता धुबई साहू – निवासी गबौद, थाना सांकरा

  2. खेमराज डडसेना (26 वर्ष), पिता स्व. रूपधर डडसेना – निवासी बल्दीडीह, थाना सांकरा

  3. मयंक साहू (38 वर्ष), पिता स्व. मेधो साहू – निवासी अंसुला, थाना सांकरा

    भारी मात्रा में सामान और गाड़ियां जब्त

पुलिस ने मौके से जुआ खिलाने में इस्तेमाल होने वाला सामान और वाहन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.35 लाख रुपये आंकी गई है:

  • नगद राशि: ₹5,100

  • स्मार्टफोन: 2 एंड्रॉयड मोबाइल

  • जुआ सामग्री: 1 चिड्डी-पान-हुकुम-ईंट-झंडा-मुंडा छपा परदा, 6 गोटा, 1 बांस की टोकरी और 1 चटाई

  • जब्त मोटरसाइकिलें (6 नग):

    • एचएफ डीलक्स (लाल) – CG 06 GY 3506

    • एचएफ डीलक्स (काली) – CG 06 G 8374

    • एचएफ डीलक्स – बिना नंबर

    • स्प्लेंडर (काला) – CG 06 GZ 9550

    • एचएफ डीलक्स – CG 06 HA 0958

    • प्लेटिना – CG 04 CZ 9902

छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला गैर-जमानती होने के कारण आरोपियों के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। सांकरा पुलिस मामले की आगे की कानूनी विवेचना कर रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें