Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार Gambling Raid: नदी किनारे चल रहा था खुड़खुड़िया जुआ, पुलिस की छापामार कार्रवाई में 3 गिरफ्तार Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार Gambling Raid: नदी किनारे चल रहा था खुड़खुड़िया जुआ, पुलिस की छापामार कार्रवाई में 3 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से स…
Incident of mobile snatching (Image Source: AI Photo)
Incident of mobile snatching (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायपुर

Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Mobile Snatching: रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में 7 अक्टूबर की रात पत्नी के साथ टहल रहे एक कारोबारी का मोबाइल स्कूटी सवार दो युवक छीनकर फरार हो गए। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 09 Oct 2026, 09:06 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mobile Snatching: राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में रात के वक्त वॉक पर निकले एक कारोबारी के साथ झपटमारी की वारदात सामने आई है। संतोषी नगर मेन रोड पर बेखौफ स्कूटी सवार दो बदमाशों ने कारोबारी के हाथ से उनका कीमती मोबाइल फोन पार कर दिया और मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। पीड़ित की शिकायत पर टिकरापारा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, संजय नगर (राधाकृष्ण मंदिर के पास) निवासी कारोबारी अपने घर से ही 'बुट हाउस' नाम से दुकान का संचालन करते हैं। 

हाथ से छीन लिया मोबाइल

रोज की तरह बीते 7 अक्टूबर की रात लगभग 10:30 बजे वे खाना खाने के बाद अपनी पत्नी जाहिदा चांगल के साथ टहलने निकले थे। संतोषी नगर मेन रोड स्थित अनंत ज्वेलर्स के पास पहुंचते ही पीछे से एक तेज रफ्तार स्कूटी पर दो युवक आए। उस वक्त कारोबारी अपने काम से जुड़ा एक जरूरी ऑडियो सुनने के लिए फोन कान से लगाकर चल रहे थे। बदमाशों ने कारोबारी को संभलने का मौका तक नहीं दिया और झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। जब तक दंपत्ति कुछ समझ पाते, आरोपी स्कूटी की स्पीड बढ़ाकर हवा में गायब हो गए। 

सन्नाटे का फायदा उठाकर बदमाश फरार 

पीड़ित दंपत्ति ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत शोर मचाया और आरोपियों के पीछे दौड़ भी लगाई, लेकिन रात के वक्त सन्नाटे और कम रोशनी का फायदा उठाकर बदमाश भागने में कामयाब रहे। कम रोशनी की वजह से पीड़ित स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं नोट कर सके। छीना गया मोबाइल 'सैमसंग गैलेक्सी S25' बताया जा रहा है, जिसमें जियो का सिम लगा हुआ था। कारोबारी ने इसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके का जायजा लिया। पुलिस अब संतोषी नगर मेन रोड और अनंत ज्वेलर्स के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों के भागने के रूट और उनकी पहचान का सुराग मिल सके। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को ट्रैक कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें