छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 6035 खबरें
हत्याकांड : WRS कॉलोनी हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी और नाबालिग साथी गिरफ्तार
रायपुर के WRS कॉलोनी क्रिकेट मैदान में युवक रूपेश सारथी की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने शराब के नशे में विवाद के बाद पत्थर से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया। जांच के दौरान आरोपियों के वाहन चोरी में शामिल होने का भी खुलासा हुआ।
निलंबित : 100 रुपए की अतिरिक्त वसूली पर विभागीय कार्रवाई, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
अंबिकापुर के बौरीपारा विदेशी शराब दुकान में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने की पुष्टि होने के बाद आबकारी विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है, जबकि जिला आबकारी अधिकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
बड़ी खबर : महासमुंद में मिले हीरे, छत्तीसगढ़ के खनिज विकास को मिली नई उड़ान
महासमुंद जिले के सरायपाली स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक परीक्षण के दौरान 1.22 कैरेट वजन के 5 हीरे मिले हैं। इस खोज से क्षेत्र में हीरा खनिजीकरण की संभावनाओं को बल मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भविष्य में निवेश, रोजगार और राज्य के विकास को नई दिशा मिल सकती है।
सुकमा : अंदरूनी गांवों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम, लोगों को मिला नई रोशनी का उपहार
सुकमा जिले के दुर्गम जगरगुंडा क्षेत्र में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पहल से 42 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क सफल ऑपरेशन किया गया। मिशन दृष्टि योजना के तहत मरीजों को गांवों से जिला अस्पताल लाकर उपचार दिया गया, जिससे उनकी आंखों की रोशनी वापस लौटी और जीवन में नई उम्मीद जगी।
कार्रवाई : खनन माफियाओं पर कड़ा प्रहार, संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सात वाहन जब्त
छत्तीसगढ़ में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा जिलों से सात वाहन जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा और अधिकारियों से अभद्रता के मामले में FIR भी दर्ज की गई।
माफियाओं की दबंगई : सरकारी वाहन रोककर आरक्षक से मारपीट, जब्त ट्रक छुड़ाया
अंबिकापुर में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर रही खनिज विभाग की टीम पर कथित रेत माफियाओं ने हमला कर दिया। आरोपियों ने विभाग के आरक्षक से मारपीट कर जब्त रेत वाहन को छुड़ाकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
किसानों की सांसें : अंबिकापुर बैंक घोटाले के बाद सरकार ने पलटी बाजी और अन्नदाताओं को लौटाया उनका हक
मुख्य घटना: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अंतर्गत 4 समितियों (शंकरगढ़, कुसमी, रामानुजगंज, रामचंद्रपुर) में साल 2020-21 से 2023-24 के बीच 30 करोड़ 51 लाख रुपये से अधिक का बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है, जिससे करीब 497 किसान प्रभावित हुए थे।
उजड़ गई खुशियां : रीवा से सफर पर निकला परिवार हादसे का शिकार, 6 माह के बच्चे की मौत
पोंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के सारंगपुर चौक में ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 6 माह के मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायल मध्यप्रदेश के रीवा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और कंडक्टर फरार हो गए, जबकि पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
शिक्षा व्यवस्था पर सवाल : डॉ. डहरिया बोले- सरकार जनहित के बजाय बढ़ा रही बोझ
छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने स्कूल फीस वृद्धि और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की है। उन्होंने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए फीस बढ़ोतरी को गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया। साथ ही सरकार से फीस वृद्धि पर पुनर्विचार और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की।
सनसनी : रेत में दफन मिली युवती, पहचान में जुटी पुलिस
महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र स्थित रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबा एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है और पुलिस हत्या की आशंका के तहत जांच कर रही है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है तथा पुलिस गुमशुदगी के मामलों की जांच के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
रेस्क्यू ऑपरेशन : ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए को बेहोश कर निकाला गया
बलौदाबाजार जिले के ग्राम महकम में एक तेंदुआ ग्रामीण के घर में घुस गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइजर गन से उसे बेहोश कर सुरक्षित रेस्क्यू किया। तेंदुआ कमजोर और बीमार पाया गया, जिसे उपचार के लिए भेजा गया है।
सड़क निर्माण : पाड़ीमार वार्ड की बदलेगी तस्वीर, 25 लाख की सड़क परियोजना का हुआ शुभारंभ
कोरबा के वार्ड क्रमांक 40 पाड़ीमार में 25 लाख रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य शुरू किया गया। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत ने कार्य का शुभारंभ कर गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री ने बताया कि निगम क्षेत्र में लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं