छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 6035 खबरें
खुलासा : बिजली चोरी कर वारदात को दिया अंजाम, हरे-भरे पेड़ों पर चली कटर मशीन
महासमुंद जिले के ग्राम भलेसर में अज्ञात बदमाशों ने मुख्य बिजली लाइन से अवैध कनेक्शन (कटिया) जोड़कर बिजली चोरी की और कटर मशीन से किसान की निजी जमीन पर लगे कीमती पेड़ों को काटकर लकड़ी लेकर फरार हो गए।
आवास मेला : पंजीयन कराने वालों को मिला इनाम जीतने का सुनहरा मौका
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने नवा रायपुर में विशेष लक्की ड्रॉ का आयोजन किया। आवास एवं व्यावसायिक योजनाओं के हितग्राहियों के लिए आयोजित इस ड्रॉ में मारुति स्विफ्ट कार, बाइक, स्कूटी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और एलईडी टीवी जैसे आकर्षक पुरस्कार दिए गए।
हमला : कॉलेज के पास युवक का गला रेतने की कोशिश, हालत गंभीर
भिलाई के सुपेला क्षेत्र में कॉलेज के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गले पर कई वार होने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
बेनकाब हुए हत्यारे : पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मर्डर केस
रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने शराब के नशे में हुए विवाद के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। मामले में आगे की जांच जारी है।
लोमड़ी का आतंक : दो महिलाओं पर हमला, एक गंभीर हालत में महासमुंद रेफर
ग्राम सोनापुटी में मंगलवार सुबह एक खूंखार लोमड़ी के हमले से गांव में दहशत फैल गई। घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय मनमत ठाकुर नदी में स्नान करने जा रही थीं, तभी लोमड़ी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट आई।
प्रवेशोत्सव : बेलसोडा स्कूल में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का अभिनंदन, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बेलसोडा में शाला प्रवेशोत्सव के तहत नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक-रोली लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें व गणवेश वितरित किए गए। कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए।अतिथियों ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
पुरानी दुश्मनी : वैशाली नगर में देर रात चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल
भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 35 वर्षीय अन्नू यादव पर देर रात चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अन्नू को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
स्वच्छता का संदेश : गंदगी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला पंच से मारपीट
रायपुर जिले के धरसीवां ग्राम पंचायत में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना एक महिला पंच को भारी पड़ गया। वार्ड में गंदा पानी सड़क पर नहीं बहाने की अपील करने पर कुछ लोगों ने कथित रूप से उनके साथ मारपीट कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि सरपंच ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
न्यायिक हिरासत : चोरी के लोहे से खड़ी की करोड़ों की दौलत, पुलिस ने खोले संगठित गिरोह के राज
दुर्ग में भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी संजय सिंह के लॉकर से करीब 50 लाख रुपये के जेवर और लगभग 3 करोड़ रुपये की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 250 टन स्क्रैप समेत कुल 3.22 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त की गई है।
सचिव की सख्त : निर्माण कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर हर माह समीक्षा
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने नोडल अधिकारियों को नगर निकायों में विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं और सरकारी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मैदानी निरीक्षण, मासिक समीक्षा और समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। राज्य के 194 नगरीय निकायों में से अब तक 103 का निरीक्षण किया जा चुका है।
खेत बचाओ अभियान : सरायपाली में किसानों को प्राकृतिक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग का दिया गया संदेश
देशव्यापीखेत बचाओ अभियान के तहत सरायपाली के छिंदपाली और दमोदरहा गांवों में कृषक चौपाल एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मृदा परीक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और फसल चक्र अपनाने के लाभ बताए गए। कृषि विभाग ने किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और जैव उर्वरकों के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया।
रफ्तार का कहर : आबकारी विभाग की गाड़ी से टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल
मुंगेली-लोरमी नहर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में बैगाकापा निवासी अंकित यादव की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हैं। आबकारी विभाग के लिए किराये पर चल रही चारपहिया वाहन की बाइक से टक्कर के बाद गाड़ी नहर में पलट गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।