छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5897 खबरें
lodge death case: कवर्धा की युवती का धमतरी लॉज में मिला शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
lodge death case: धमतरी शहर के एक लॉज में रविवार को कवर्धा निवासी युवती पिंकी मानिकपुरी का शव फांसी के फंदे पर मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती अपने बॉयफ्रेंड से मिलने धमतरी आई थी। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
CG Job Vacancy: महासमुंद में संविदा भर्ती का मौका, मिशन वात्सल्य योजना के तहत 3 पदों पर निकली वैकेंसी
CG Job Vacancy: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का अवसर आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना में शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक), महासमुंद के लिए 3 संविदा पदों पर भर्ती निकाली गई है। स्टोर कीपर सह लेखापाल, रसोईया और हाउस कीपर पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी 9 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
Mahasamund News: मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से प्रशिक्षण लेकर, दिव्यांग रमेश बने आत्मनिर्भर
Mahasamund News: जन्म से दोनों पैरों से दिव्यांग रमेश ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद हिम्मत नहीं हारी। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सिलाई प्रशिक्षण लेकर उन्होंने नया हुनर सीखा और आज अपने घर पर सिलाई केंद्र चलाकर आत्मनिर्भर बने हैं।
CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश
CG Education Department: सीतापुर विकासखंड शिक्षा कार्यालय में कार्यप्रणाली को लेकर मिली शिकायतों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने बीईओ संतोष कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शिक्षकों के अवकाश, वेतन भुगतान, दस्तावेजों में देरी और कार्यालयीन कार्यों में अनियमितता के आरोपों पर दो दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
SKOCH Award: छत्तीसगढ़ आदिम जाति विकास विभाग को मिला SKOCH Award, जनजातीय विरासत संरक्षण की पहल हुई सम्मानित
SKOCH Award: छत्तीसगढ़ के जनजातीय कल्याण विभाग को जनजातीय विरासत संरक्षण और वनाधिकारों की सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए अभिनव कार्यों के लिए प्रतिष्ठित SKOCH Award से सम्मानित किया गया है। विभाग की दो प्रमुख पहलें AADI VIRASAT और ‘मोर वनाधिकार, मोर उत्तराधिकार को तीन स्तरीय मूल्यांकन एवं पब्लिक वोटिंग प्रक्रिया के बाद यह सम्मान मिला।
Mahasamund Education: बरेकेलकला हाईस्कूल की अनोखी पहल, हर बच्चे के नाम पर लगाया गया पेड़
Mahasamund Education: ग्राम बरेकेलकला स्थित शासकीय हाईस्कूल ने शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जनसहयोग के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। दूरस्थ क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद विद्यालय ने वर्ष 2016 से 2023-24 तक लगातार 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है। शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और समुदाय के सहयोग से स्कूल ने अपनी अलग पहचान बनाई है।
Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक
Korba plastic factory fire: करतला क्षेत्र के ग्राम बुंदेली स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री की मशीनें और बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों की जांच जारी है, जबकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Seva Sankalp Abhiyan: शासकीय हाईस्कूल बरेकेलकला में शिक्षा के साथ, विद्यार्थियों का किया जा रहा सर्वांगीण
Seva Sankalp Abhiyan: शासकीय हाईस्कूल बरेकेलकला ने सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विद्यालय में पुस्तकालय, प्रयोगशाला, सभाकक्ष जैसी सुविधाओं का बेहतर उपयोग किया जा रहा है।
Arang News: भानसोज में आंगन मिलन सेवा सम्मान समारोह आयोजित, स्वस्थ शिशु माताओं का सम्मान
Arang News: ग्राम भानसोज में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगन मिलन सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान किया गया। चार स्वस्थ शिशुओं और उनकी माताओं को स्वस्थ शिशु सम्मान से नवाजा गया।
Viksit Bharat: धमतरी के गांव में जल सुरक्षा की पहल, सेंड फिल्टर से सहेजी जा रही पानी की हर बूंद
Viksit Bharat: धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड की ग्राम पंचायत मुल्ले में विकसित भारत जीरामजी योजना के तहत सेंड फिल्टर का निर्माण किया गया है। 52 हजार रुपए की लागत से बनी इस जल संरचना का उद्देश्य वर्षा जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना है।
River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू
River Rescue Operation: खैरागढ़ जिले में दनिया पुल के पास उफनती नदी में फंसे पांच युवकों की जान गंडई थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले और उनकी टीम ने बचा ली। रायपुर से कान्हा-किसली जा रहे दोस्तों की कार तेज बहाव के कारण नदी में उतर गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अंधेरी रात व खतरनाक हालात के बावजूद रेस्क्यू कर सभी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Arang News: बाढ़ पीड़ितों के समर्थन में उतरे, डॉ. डहरिया
Arang News: आरंग के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। डॉ. शिवकुमार डहरिया ने राहत, फसल नुकसान के सर्वे और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।