छत्तीसगढ़
2494 खबरें
खुलासा : इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुई दोस्ती, निजी तस्वीरें वायरल होने पर मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद एक नाबालिग बालक ने 13 वर्षीय बालिका के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया और चैट ग्रुपों में साझा कर दिए। शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी किशोर को पकड़ लिया।
महासंगम : राज्यपाल रमेन डेका ने किया 3 राज्यों के स्थापना दिवस समारोह का आगाज
मुख्य अतिथि का संदेश कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने तीनों राज्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे की भाषा, कला और संस्कृति को अपनाने से देश की एकता और अखंडता मजबूत होती है।
सड़क हासदा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, 24 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत
करमंदी गांव में अवैध रेत परिवहन के दौरान हुए भीषण सड़क हादसे में 24 वर्षीय ट्रैक्टर चालक कन्हैया धीवर की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद रेत से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक मलबे के नीचे दब गया।
कार्रवाई : कोयला चोरी में फरार आरोपी अजय कुमार सिंह को गिरप्तार किया
सकरी पुलिस ने कोयला चोरी और मिलावट के मामले में फरार चल रहे आरोपी अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इससे पहले इस मामले में छह अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया है कि दीपका कोल माइन्स से भेजे गए एफ/जी ग्रेड कोयले में ट्रेलर चालकों और प्लांट संचालकों की मिलीभगत से मिलावट की गई थी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
अनोखा नज़ारा : कांकेर में जवानों के साथ योग करते दिखे प्रशिक्षित डॉग्स
कांकेर स्थित सीटीजेडब्ल्यू (CTJW) कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें YC कोर्स-87 के प्रशिक्षु जवानों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में कॉलेज के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। इस आयोजन की विशेषता यह रही कि प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड ने भी योग गतिविधियों में भाग लेकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
लिया संकल्प : नारायणपुर के पीडियाकोट में सिर्फ पेंशन नहीं, बंटी सामाजिक सुरक्षा
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला प्रशासन ने सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत पीडियाकोट में एक विशेष पेंशन शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर रहने वाले बुजुर्गों दिव्यांगों और कल्याणी बहनों को से (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) प्रणाली में लाना था
जीरो पर पहुंचे अफसर : नदी-नाले पार कर खुद गिनीं राशन की बोरियां, अबूझमाड़ को बड़ी राहत
अबूझमाड़ में एडवांस राशन बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित और दुर्गम इलाके अबूझमाड़ में मानसून के दौरान राशन की किल्लत न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी 39 पहुंचविहीन राशन दुकानों में 3 महीने का खाद्यान्न एडवांस में सुरक्षित करवा दिया है।
खुलासा : ओडिशा से मुख्य महिला सप्लायर गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में 52 किलो गांजा तस्करी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य महिला सप्लायर को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। अप्रैल में पकड़े गए तीन तस्करों से पूछताछ के आधार पर यह खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि उन्हें गांजा संबलपुर रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली महिला ने उपलब्ध कराया था, जिसे मध्यप्रदेश के बीना तक पहुंचाना था।
योग दिवस : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सिखाए सेहत के गुर, जिले भर में सामूहिक योगाभ्यास
व्यापक भागीदारी कार्यक्रम में एसपी जिला पंचायत सीईओ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। इसके अलावा जिले की सभी ग्राम पंचायतों नगरीय निकायों और वृद्धाश्रमों में भी सामूहिक योग कार्यक्रम संपन्न हुए।
जमीनी जायजा : मुख्यमंत्री के सलाहकारों ने खुद परखा सीएम हेल्पलाइन और सेवा सेतु का पूरा सिस्टम
सीएम हेल्पलाइन 1076 सुशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह सिर्फ शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं है बल्कि एक बहुस्तरीय (Multi-layered) मॉनिटरिंग सिस्टम है, जो शिकायत दर्ज होने से लेकर उसके समाधान तक अफसरों की जवाबदेही तय करता है।
धान घोटाला : धान खरीदी केंद्र में 77 लाख की गड़बड़ी का खुलासा, जांच में 2,386 क्विंटल की कमी
कबीरधाम जिले के बम्हनी धान खरीदी केंद्र में करीब 77 लाख रुपये के धान घोटाले का मामला सामने आया है। जांच में राइस मिलों के नाम पर गलत तरीके से डिलीवरी ऑर्डर (DO) जारी कर ऑनलाइन रिकॉर्ड में धान के निर्गमन को दर्शाया गया, जबकि मौके पर भारी मात्रा में स्टॉक कम पाया गया। संयुक्त जांच दल की रिपोर्ट में 2,386.52 क्विंटल धान की कमी दर्ज की गई, जिसमें अधिकांश हिस्सा मोटे धान का था।
योग दिवस : महासमुंद में सामूहिक योगाभ्यास, दिखी जनभागीदारी की झलक
महासमुंद के इनडोर स्टेडियम में 12वें विश्व योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।