छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5896 खबरें
Chhattisgarh Tourism: नवा रायपुर में जुटे देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार
Chhattisgarh Tourism: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ में प्रदेश के पर्यटन विकास, डिजिटल सेवाओं और रोजगार के अवसरों पर चर्चा हुई। पर्यटन विभाग ने होम-स्टे, डिजिटल रिजर्वेशन, सिरपुर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान और अन्य परियोजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
Seva Sankalp Abhiyan: आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, 6 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान
Seva Sankalp Abhiyan: जिले के 1,525 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें माताओं, बच्चों और समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पोषण प्रदर्शनी, स्वास्थ्य जांच, प्रतियोगिताएं, पौधरोपण और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का सम्मान सहित कई गतिविधियां आयोजित होंगी।
Bihan Yojana: आत्मविश्वास और मेहनत से संतोषी ने हासिल किया लखपति दीदी का मुकाम
Bihan Yojana: कोरिया जिले की संतोषी देवांगन ने आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर पारंपरिक बकरी पालन को सफल व्यवसाय में बदल दिया। बिहान स्व सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक मदद प्राप्त की और आज लखपति दीदी बनकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।
Arang News: नवरात्रि पर गूंजेंगे अनुज शर्मा के जसगीत, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के सौजन्य से होगा भव्य आयोजन
Arang News: आरंग के महामाया पारा में शारदीय नवरात्रि के पंचमी पर्व पर 15 अक्टूबर 2026 को प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी कलाकार अनुज शर्मा का जसगीत कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
Arang News: टूटे मकान और बर्बाद फसलों के मुआवजे के लिए, आरंग में कवायद तेज़
Arang News: आरंग क्षेत्र में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के बाद प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। टूटे मकानों और खराब हुई फसलों का सर्वे कराया जा रहा है। पात्र लोगों को आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Ganesh Jhanki Raipur: आज शाम से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, शराब दुकानें रहेंगी बंद
Ganesh Jhanki Raipur: चल समारोह को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में बदलाव किए हैं। सोमवार शाम 4 बजे से रायपुर नगर निगम क्षेत्र समेत कुछ अन्य इलाकों की शराब दुकानें और बार बंद रहेंगे। वहीं शाम 6 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा।
PM Awas Yojana: कोरिया में सरकारी योजना का असर, बबीता-घासीराम को मिला सपनों का घर
PM Awas Yojana: कोरिया जिले के टेंगनी गांव निवासी बबीता और घासीराम का पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पूरा हुआ। पहले कच्चे घर में किराना दुकान चलाने के कारण उन्हें सामान खराब होने और आर्थिक नुकसान जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब पक्का घर और दुकान मिलने से उनका व्यवसाय सुरक्षित हुआ है और परिवार का भविष्य बेहतर हुआ है।
Swachh Bharat Mission: स्वच्छता की सच्ची मिसाल बनीं कोरिया की दो दीदियां, गांव में लाई जागरूकता
Swachh Bharat Mission: कोरिया जिले के सोनहत जनपद के ग्राम पंचायत बोड़ार में स्वच्छता दीदियों पूनम और जयकुंवर ने अपनी मेहनत व समर्पण से गांव की तस्वीर बदल दी है। घर-घर कचरा संग्रहण और जनजागरूकता अभियान के जरिए उन्होंने ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित की, जिससे गांव अब स्वच्छता और अनुशासन की मिसाल बन गया है।
Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल
Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र स्थित झलमला गांव से मवेशियों की मौत का मामला सामने आया है। गांव में बनाए गए अस्थायी गौठान में पिछले दो दिनों के भीतर बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत होने का दावा ग्रामीणों ने किया है। ग्रामीणों का कहना है कि गौठान में रखे गए 20 से अधिक मवेशियों की जान चली गई है।
Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका
Bilaspur Murder Case: सिरगिट्टी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Best District Promotion Award: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की पर्यटन उपलब्धि, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने किया सम्मानित
Best District Promotion Award: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। विश्व पर्यटन दिवस पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिले की पुरासांस्कृतिक धरोहर धनपुर पर आधारित कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया गया।
CG Politics: नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी के आगमन पर, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया आत्मीय स्वागत
CG Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और सांसद सुखदेव भगत के पहली बार रायपुर आगमन पर राजीव भवन में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व से कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।