छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5897 खबरें
Dhamtari Tourism: विश्व पर्यटन दिवस पर धमतरी की नई पहचान, गंगरेल द्वीप बना आकर्षण
Dhamtari Tourism: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर धमतरी का गंगरेल द्वीप अनुभव आधारित पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां आइलैंड कैंपिंग, ट्रेकिंग, बोटिंग, फिशिंग और स्टार गेजिंग जैसी गतिविधियां पर्यटकों को प्रकृति के करीब आने का अवसर दे रही हैं। गंगरेल सहित धमतरी के अन्य पर्यटन स्थलों को जोड़कर जिले में जल, जंगल, संस्कृति और रोमांच आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जा रहा है।
Mahanadi River Flood: धमतरी में बाढ़ का हैरान करने वाला नजारा, पानी में बहने लगी शराब की बोतलें वीडियो वायरल
Mahanadi River Flood: धमतरी जिले के कुरुद क्षेत्र के नारी गांव में भारी बारिश के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लगातार बारिश और महानदी के बढ़ते जलस्तर के कारण गांव में स्थित शराब दुकान पूरी तरह बाढ़ के पानी की चपेट में आ गई। देखते ही देखते दुकान के अंदर पानी भर गया और वहां रखी शराब की कई बोतलें पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगीं।
PM JANMAN Scheme: नकना-पहाड़पारा सड़क बनी विकास की कड़ी, ग्रामीणों को मिली नई सुविधा
PM JANMAN Scheme: प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM JANMAN) के तहत नकना से पहाड़पारा तक 6.30 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया गया है। 482.57 लाख रुपए की लागत से बनी इस सड़क से करीब 130 आबादी वाली दूरस्थ जनजातीय बसाहट को बेहतर संपर्क मिला है। अब ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच में आसानी हो रही है।
Bilaspur Latest News: चोरभट्टी में रात को दिखते थे भूत, राहगीरों की अटकी सांसें
Bilaspur Latest News: सकरी थाना क्षेत्र में कुछ नाबालिग बच्चों ने सोशल मीडिया वीडियो बनाने के लिए रात में भूत का रूप धारण कर राहगीरों को डराना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बच्चों को समझाइश देकर परिजनों के हवाले किया गया।
Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ
Raipur Threat Case: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने शोएब ढेबर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जांच में जांजगीर के एक युवक के जरिए धमकी भरे कॉल किए जाने और होटल के वाई-फाई से इंटरनेट कॉलिंग का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब कॉल रिकॉर्ड, डिजिटल सबूत और पैसों के लेन-देन की जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
Seva Sankalp Abhiyaan: रक्तदान महादान का संदेश लेकर आगे आईं, मंदिरहसौद की शिक्षिकाएं
Seva Sankalp Abhiyaan: मंदिरहसौद संकुल की शिक्षिकाओं ने रायपुर में आयोजित रक्तदान महाकुंभ में रक्तदान किया। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।
Seva Sankalp Abhiyan: आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वास्थ्य को लेकर, जागरूकता कार्यक्रम
Seva Sankalp Abhiyan: आरंग क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में वृक्षारोपण, पोषण प्रदर्शनी और स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता जैसे आयोजन हुए। इस दौरान बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत
Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक में बारिश के बीच कच्चा मकान गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम नंदेली में देर रात मकान ढहने से महिला रोहिणी महंत की मौत हो गई, जबकि उसका पति और 13 वर्षीय बेटा घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Dhamtari News: चंगाई सभा को लेकर हंगामा, हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
Dhamtari News: टिकरापारा क्षेत्र में आयोजित चंगाई सभा को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। हिंदू जागरण मंच समेत कुछ संगठनों ने सभा का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
Narayanpur Flood: माड़ीन नदी में बढ़ा जलस्तर, बाढ़ में फंसे ग्रामीण को प्रशासन ने सुरक्षित निकाला
Narayanpur Flood: नारायणपुर जिले में भारी बारिश के चलते माड़ीन नदी उफान पर आ गई। तारागांव में नदी के बीच फंसे 55 वर्षीय ग्रामीण गोपी राम पटेल को प्रशासन, पुलिस और नगर सेना की संयुक्त टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं कलमानार गांव के 9 परिवारों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।
krishi vigyan kendra: सरगुजा में अरहर उत्पादन बढ़ाने की पहल, 55 हेक्टेयर में उन्नत खेती का प्रदर्शन
krishi vigyan kendra: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए आत्मनिर्भरता दलहन मिशन के तहत अरहर की उन्नत खेती का प्रदर्शन किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा 55 हेक्टेयर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ अरहर-1 और छत्तीसगढ़ अरहर-2 किस्मों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कराया गया है। वैज्ञानिक किसानों को फसल प्रबंधन, कीट नियंत्रण और गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन की जानकारी दे रहे हैं।
Durg POCSO Case: 4 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में दोषी को उम्रकैद, 153 दिन बाद आया फैसला
Durg POCSO Case: उतई थाना क्षेत्र में 4 साल 5 महीने की मासूम बच्ची से दरिंदगी के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी धनेश्वर साहू को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सीसीटीवी फुटेज, डीएनए जांच और बच्ची की गवाही समेत कई अहम सबूतों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी माना। पुलिस ने घटना के 15 दिन के भीतर चालान पेश किया था।