छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5897 खबरें
Sanjay Market Accident: दोसा सेंटर लगाने वाले 16 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, CCTV में कैद हुई घटना
Sanjay Market Accident: दोसा सेंटर लगाने वाले 16 वर्षीय युवक की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। युवक ठेले की झिल्ली ठीक करते समय खुले बिजली तार की चपेट में आ गया। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसके बाद बाजार क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस
Korba Double Suicide Case: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। लेमरू थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम अरतेरा में युवक और युवती के शव एक ही फंदे पर लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
Mahtari Vandan Yojana: महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल बनीं सुमन लता, मेहनत से हासिल की लखपति दीदी की पहचान
Mahtari Vandan Yojana: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की सुमन लता वाकरे ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। 15 हजार रुपये की आरएफ राशि और समूह की सहायता से शुरू की गई किराना दुकान आज उनकी सालाना एक लाख रुपये से अधिक आय का जरिया बन चुकी है। उनकी सफलता ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी है।
Farmer Debate: किसान नेता पारसनाथ साहू ने सरकार को दी खुली बहस की चुनौती, MSP समेत 10 मुद्दों पर मांगा जवाब
Farmer Debate: नेता पारसनाथ साहू ने किसानों से जुड़े मुद्दों पर छत्तीसगढ़ सरकार को खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने MSP, धान खरीदी, खाद, बिजली, सिंचाई और गौठान सहित 10 प्रमुख विषयों पर सरकार से जवाब मांगा है।
CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल
CG Road Problem: रायगढ़ के धरमजयगढ़ ब्लॉक के दर्रापारा गांव में सड़क सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर नाला पार कराया और करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
Keertiman media: रंग विनायक स्पर्धा संपन्न, आकर्षक रंगोली बनाकर गेंदलाल साहू ने जीता प्रथम पुरस्कार, अमिता ने हासिल किया द्वितीय स्थान
Keertiman media: महासमुंद के लोहिया चौक स्थित गणेश पंडाल में कीर्तिमान मीडिया द्वारा आयोजित रंग विनायक स्पर्धा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भक्ति और संस्कृति के सुंदर रंग बिखेरे। प्रतियोगिता में अपनी अद्भुत 3D गणेश रंगोली से गेंन्दलाल साहू ने प्रथम स्थान हासिल कर ₹1,100 का नकद पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अमिता मानिकपुरी ने ₹700 के साथ द्वितीय और काजल गुप्ता ने ₹500 के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सभी विजेताओं को नगद राशि, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
Guru Gaurav Samman: मौन समर्पण को मिला सम्मान, आरंग की कविता वर्मा बनीं गुरु गौरव सम्मान की हकदार
Guru Gaurav Samman: छत्तीसगढ़ के 130 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें आरंग विकासखंड की शिक्षिका कविता वर्मा भी शामिल हैं। वे शासकीय प्राथमिक शाला कुरूद (बाराडेरा) में कार्यरत हैं और आरंग से चयनित होने वाली एकमात्र शिक्षिका हैं। उनके समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
Food Safety Action: धमतरी में खाद्य विभाग की जांच, संदिग्ध पनीर जब्त कर जांच के लिए भेजा गया
Food Safety Action: धमतरी में अमानकीकृत डेयरी उत्पादों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान तीन प्रतिष्ठानों से संदिग्ध पनीर के नमूने लिए गए, जबकि अस्वच्छता मिलने पर श्री सखी कैफे का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
GPM Illegal Mining: CM हेल्पलाइन शिकायत पर कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन में 5 वाहन जब्त
GPM Illegal Mining: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए कोलबिर्रा क्षेत्र से 5 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। सीएम हेल्पलाइन और ग्रामीणों की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई में वाहन मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
Mahtari Vandan Yojana: 68 लाख महिलाओं को मिला सहारा, लखपति दीदी बनने की राह हुई आसान
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक मजबूती का माध्यम बन रही है। योजना के तहत 68 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता मिल रही है। इसके साथ ऋण और स्वयं सहायता समूहों की मदद से हजारों महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर लखपति दीदी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया
Accident: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में बीती रात और आज सुबह हुए दो अलग-अलग हादसों में 14 मवेशियों की मौt हो गई। पहली घटना भानुप्रतापपुर से लगे भैंसाकन्हार के पास हुई, जहां रेलवे ट्रैक पार करते समय 10 मवेशी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई
CG Police News: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और शासकीय डायल-112 वाहन को दुर्घटनाग्रस्त करने के मामले में आरक्षक अविनाश गुप्ता पर बड़ी कार्रवाई की गई है। विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित होने के बाद उन्हें पुलिस सेवा से पृथक कर दिया गया। घटना के बाद उन्हें निलंबित कर जांच शुरू की गई थी।