छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5897 खबरें
Congress Training Camp: डॉ. शिवकुमार डहरिया ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश
Congress Training Camp: रायपुर संभाग स्तरीय कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सामाजिक समरसता और सामाजिक न्याय के विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, गुरु घासीदास सहित महान व्यक्तित्वों के योगदान को याद करते हुए समानता और भाईचारे का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
CG Bihan Yojana: फोटो कॉपी से मशरूम तक का सफर, बबली यादव ने बनाई अपनी अलग पहचान
CG Bihan Yojana: चुकतीपानी की बबली यादव ने ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर फोटो कॉपी एवं कंप्यूटर कार्य, मशरूम उत्पादन और महुआ खरीदी जैसी गतिविधियों के माध्यम से अपनी आय बढ़ाई। आज वह आत्मनिर्भर बनकर गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण बन रही हैं।
Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत
Jagdalpur News: खेतों में फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए लगाए जाने वाले बिजली के तार कई बार जानलेवा साबित हो जाते हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बनियागांव के जामकोनाड़ी पारा से सामने आया है, जहां खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
Yogasan Sports Championship: राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में महासमुंद के खिलाड़ियों का दबदबा, कई पदक किए अपने नाम
Yogasan Sports Championship: 7वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026-27 में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। भरत साहू ने जूनियर वर्ग में दो स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन प्राप्त किया, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न योगासन स्पर्धाओं में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
Snake Rescue Balodabazar: वन विभाग की बड़ी पहल, 2026 में 250 से अधिक सर्पों का सुरक्षित रेस्क्यू
Snake Rescue Balodabazar: वन विभाग की टीम ने वर्ष 2026 में वन्यजीव संरक्षण और जनसुरक्षा के तहत लगभग 250 सर्पों का सफल रेस्क्यू किया। कोबरा, करैत और रसेल वाइपर जैसे विषैले सर्पों के साथ अन्य वन्यजीवों को भी सुरक्षित बचाकर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया। विभाग की त्वरित कार्रवाई और विशेष प्रशिक्षण से मानव-वन्यजीव संघर्ष में कमी आई है और लोगों का विश्वास बढ़ा है।
Ayodhya Ram Mandir Darshan: छत्तीसगढ़ की योजना से पूरा हुआ रामलला दर्शन का सपना, डोमन साहू दंपती ने साझा किया अनुभव
Ayodhya Ram Mandir Darshan: छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के माध्यम से कबीरधाम जिले के डोमन साहू और उनकी पत्नी पार्वती साहू ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। वर्षों पुरानी इच्छा पूरी होने पर दंपती ने इस यात्रा को जीवन का यादगार अनुभव बताया। योजना के तहत श्रद्धालुओं को बस, विशेष ट्रेन, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ काशी एवं अयोध्या धाम की यात्रा कराई जा रही है।
Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद
Naxal Weapons Recovered: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला जंगल में पुलिस और DRG की संयुक्त टीम ने जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सलियों का हथियार डंप बरामद किया। मौके से AK-47, पिस्टल, रायफल और बड़ी संख्या में कारतूस जब्त किए गए हैं।
School Holiday Calendar: इस शैक्षणिक सत्र में छुट्टियों का शेड्यूल जारी, दशहरा-दिवाली पर मिलेगी इतने दिन की छुट्टी
School Holiday Calendar: नए शैक्षणिक सत्र के लिए छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें प्रमुख त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों के अवकाश शामिल हैं। दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर छात्रों व शिक्षकों को छुट्टियां मिलेंगी। अलग-अलग राज्यों और संस्थानों के अनुसार छुट्टियों की संख्या में बदलाव हो सकता है।
CG News: जगदलपुर में जिंदा बेटी का पिता ने किया पिंडदान, प्रेम विवाह के बाद तोड़ा रिश्ता
CG News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यहां एक पिता ने अपनी जीवित बेटी का पिंडदान कर दिया। पिता का कहना है कि बेटी के एक फैसले से वह इतने आहत हुए कि उन्होंने उससे जीवनभर के लिए संबंध खत्म करने का निर्णय लिया। यह पूरा मामला जगदलपुर के धरमपुरा क्रमांक-3 इलाके का है।
TB Treatment: स्वास्थ्य विभाग की पहल से बदली जिंदगी, टीबी मुक्त होकर मिसाल बने विजय साहू
TB Treatment: महासमुंद जिले में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत 305 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। वार्ड क्रमांक-25 निवासी विजय साहू ने समय पर जांच, नियमित उपचार और स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन से टीबी बीमारी को मात दी। नशा छोड़कर स्वस्थ जीवन अपनाने वाले विजय अब लोगों को भी समय पर जांच और इलाज कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
Mahasamund Dairy Scheme: मजदूरी छोड़ डेयरी बनी सहारा, महासमुंद की आदिवासी महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी
Mahasamund Dairy Scheme: जोरातराई गांव में पशु चिकित्सा विभाग की डेयरी योजना से 17 आदिवासी महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। दो गायों से शुरू हुआ सफर अब प्रतिदिन 180 लीटर दूध उत्पादन तक पहुंच गया है। दुग्ध समिति के माध्यम से महिलाओं को नियमित आय मिल रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।
Lakhanpur Jan Darshan: मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
Lakhanpur Jan Darshan: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर स्थित निज निवास में आयोजित जनदर्शन के दौरान प्रदेशभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसंवाद और जनसेवा को मजबूत बनाना है।