राजनीति
कुल 384 खबरें
बरुईपुर रेप केस : मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में ढेर, सयानी घोष को झेलना पड़ा जनता का गुस्सा
पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में रेप पीड़िता के घर पहुंचीं जादवपुर सांसद सयानी घोष को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं मामले का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है।
बारुईपुर बच्ची हत्याकांड पर बंगाल में सियासत तेज, ममता ने लगाए गंभीर आरोप
दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 11 वर्षीय बच्ची के साथ हुई घटना ने बंगाल की राजनीति को पूरी तरह गरमा दिया है। सोमवार को राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती देखी गई। इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
बड़ा ऐलान : 7 जुलाई से नामांकन, 24 जुलाई को वोटिंग, बंगाल राज्यसभा उपचुनाव का कार्यक्रम जारी
पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने इन सीटों को भरने के लिए मतदान का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन तीन सीटों के लिए कब वोट डाले जाएंगे और कब तक नतीजे घोषित होंगे, इसे लेकर पूरी जानकारी सामने आ गई है।
ममता की खुली चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो पहले मारना होगा
पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। ममता बनर्जी ने पार्टी में हो रही बगावत पर कड़ा रुख अपनाते हुए बागी नेताओं को सीधी चुनौती दी है। ममता ने कहा है कि पार्टी का चुनाव चिह्न कहीं नहीं जाएगा और अगर किसी में हिम्मत है तो वह खुलकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो जाए। उनका कहना है कि उनकी आवाज को कोई नहीं दबा सकता।
बंगाल में बदली सियासत, नई सरकार ने फैसलों की बढ़ाई रफ्तार
पश्चिम बंगाल की राजनीति पूरी तरह बदल चुकी है। अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य को एक नई दिशा दी है। जनता ने इस बार केवल चेहरा नहीं बदला, बल्कि पूरे राजनीतिक माहौल को ही बदल दिया है।
दतिया उपचुनाव : कांग्रेस की अग्निपरीक्षा और बीजेपी की बड़ी तैयारी, तारीखों का ऐलान
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 6 जुलाई से नामांकन शुरू होंगे, 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना की जाएगी। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की तीन साल की सजा के बाद सदस्यता समाप्त होने से यह उपचुनाव कराया जा रहा है।
छलका दर्द : संगठन से बाहर होते ही मनीष तिवारी का शायराना तंज, पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह
पंजाब कांग्रेस के संगठनात्मक फेरबदल के बाद वरिष्ठ नेता और चंडीगढ़ सांसद मनीष तिवारी की नाराजगी खुलकर सामने आई है। चुनावी समितियों में जगह नहीं मिलने पर उन्होंने X पर शायराना अंदाज में पोस्ट कर पार्टी के भीतर असुरक्षा की भावना पर तंज कसा।
तमिलनाडु में बड़ा सियासी भूचाल : विजय की सरकार गिराने की साजिश, विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ वोट के लिए टीवीके विधायक को 35 करोड़ का ऑफर
तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके के विधायक एन इलैयाराजा ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका दावा है कि विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ वोट देने के लिए उन्हें 35 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार डीएमके नेता सेंथिल बालाजी से जुड़े बताए जा रहे हैं।
राघव चड्ढा को हाई कोर्ट से राहत नहीं, सभी सामग्री हटाने से किया इनकार
व्यक्तिगत अधिकारों और मानहानि से जुड़े मामले में भाजपा सांसद राघव चड्ढा को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली। अदालत ने इंटरनेट से सभी सामग्री हटाने की मांग ठुकरा दी। हालांकि, कथित रूप से छेड़छाड़ किए गए पांच दस्तावेज हटाने का निर्देश दिया गया है। कोर्ट ने बाकी सामग्री को पहली नजर में मानहानिकारक मानने से इनकार किया।
महाराष्ट्र में फिर खेला : उपसभापति चुनाव से ठीक पहले उद्धव को झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए सचिन अहीर
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। उद्धव ठाकरे (UBT) गुट के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य सचिन अहीर ने शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन थाम लिया है। शिंदे गुट में शामिल होते ही उन्होंने महायुति उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद उपसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया।
नहीं थम रहा चुनावी गुस्सा : बीरभूम में पूर्व TMC विधायक के पति पर बरसे अंडे, जनता ने घेरा तो पुलिस ने बचाया
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सैंथिया में पूर्व टीएमसी विधायक नीलाबती साहा के पति देबाशीष साहा को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने उन्हें घेरकर नारेबाजी की और अंडे फेंके। पुलिस और टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।
उद्धव का बड़ा हमला : छह सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग, बीजेपी को बताया बाबर जनता पार्टी
महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे ने बगावत करने वाले छह सांसदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हुए इन सांसदों की सदस्यता तुरंत रद्द करने की मांग की है। उद्धव ने कहा कि यदि देश में कानून का राज है तो दल बदलने वाले इन स्वार्थी सांसदों को तुरंत अयोग्य ठहराया जाना चाहिए।