देश
कुल 2292 खबरें
JPSC-JSSC : रांची में परीक्षा धांधली के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल जारी, वार्ता पर सस्पेंस के बीच विधानसभा घेराव की तैयारी
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी है। सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। अब अभ्यर्थी विधानसभा मार्च की तैयारी कर रहे हैं, वहीं आंदोलन में छात्र गुटों के बीच मतभेद भी सामने आ रहे हैं।
भारत की नजर छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों पर, फ्रांस के FCAS प्रोजेक्ट से जुड़ने की तैयारी तेज
भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के विकास कार्यक्रम से जुड़ने की तैयारी कर रहा है। रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस की अगुवाई वाले FCAS प्रोजेक्ट में भागीदारी के लिए प्रयास शुरू किए हैं। संसद की रक्षा समिति ने भी सरकार से इस दिशा में स्पष्ट रोडमैप और समयसीमा मांगी है।
ऑनलाइन एजुकेशन स्टार्टअप : 20 हजार से शुरू करें डिजिटल कोचिंग, कम बजट में बढ़ाएं कमाई के मौके
इंटरनेट और स्मार्टफोन की बढ़ती पहुंच से ऑनलाइन शिक्षा का क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। अब छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र भी प्रतियोगी परीक्षाओं और नई स्किल सीखने के लिए ऑनलाइन कोचिंग का सहारा ले रहे हैं। पहले जहां अच्छी पढ़ाई के लिए बड़े शहरों जाना पड़ता था, वहीं अब घर बैठे बेहतर शिक्षा मिल रही है।
खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित, 11 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ गुफा की ओर जाने वाले नए श्रद्धालु जत्थे की रवानगी शनिवार को रोक दी गई। खराब मौसम और आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। अधिकारियों के अनुसार, मौसम की स्थिति पूरी तरह अनुकूल नहीं होने तक नए जत्थों को कश्मीर घाटी की ओर भेजने पर रोक रहेगी।
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी, सिर्फ सवाल न उठाएं, समाधान भी खोजें, आने वाले 35 साल भारत की नींव तय करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा केवल डिग्री लेकर नहीं जा रहे, बल्कि देश के भविष्य को आकार देने की जिम्मेदारी लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने छात्रों से नई चीजें सीखने, सवाल पूछने और समाज की समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजने का आह्वान किया।
बुलंदशहर लौटते ही सांसद पप्पू यादव पर जूता फेकने वालों का हुआ ग्रैंड वेलकम, डीजे और फूल-मालाओं के साथ निकाला गया जुलूस
बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के मामले में आरोपी हैप्पी शर्मा और सुमित गिरि का उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित गांव में पहुंचने पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। दोनों ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद हमला करना नहीं, बल्कि सांसद से सवाल पूछना था।
आजादी के दशकों बाद भी पालकी के सहारे अस्पताल पहुंचने को मजबूर ग्रामीण, सोहावल खुर्द से विकास के दावों की खुली पोल
रीवा जिले के जवा जनपद की सोहावल खुर्द ग्राम पंचायत के गढ़ुआई टोला से सामने आया वीडियो प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रहा है। वायरल वीडियो में ग्रामीण 12 वर्षीय बीमार बच्चे को कपड़े की पालकी में उठाकर कीचड़ भरे रास्ते से ले जाते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क दलदल में बदल जाती है और वर्षों से पक्की सड़क की मांग के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
UPI पर MDR की तैयारी तेज, डिजिटल पेमेंट के नियमों में बड़ा बदलाव जानिए ग्राहकों और कारोबारियों पर असर
देश में UPI के जरिए होने वाले डिजिटल भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को मंजूरी दे दी है। इस संशोधन के बाद सरकार के पास UPI ट्रांजैक्शन पर MDR या इससे संबंधित शुल्क लागू करने का अधिकार होगा।
शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा फिसला LIC के शेयरों में करीब 2% की तेजी
शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों का असर सेंसेक्स और निफ्टी पर देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा फिसला, जबकि निफ्टी 24,600 के स्तर से नीचे चला गया।
झारखंड में छात्रों का आंदोलन तेज : राहुल गांधी ने वीडियो कॉल पर सुनी अभ्यर्थियों की पीड़ा, शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की उठाई मांग
झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से राहुल गांधी ने वीडियो कॉल पर बातचीत की। उन्होंने छात्रों की मांगों को सुना और आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
JPSC-JSSC विवाद : 14वें दिन बेनतीजा रही सरकार संग वार्ता, मांगें पूरी होने तक डटे रहने पर अड़े छात्र
झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी है। सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच देर रात हुई वार्ता बेनतीजा रही। अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और समयबद्ध भर्ती कैलेंडर की लिखित घोषणा तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
खेती में ड्रोन का बढ़ता इस्तेमाल, कम बजट में शुरू करें लाखों कमाई वाला स्टार्टअप
भारत में खेती तेजी से आधुनिक हो रही है। किसान अब समय बचाने और लागत कम करने के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी बदलाव के बीच कृषि ड्रोन सर्विस स्टार्टअप छोटे शहरों और गांवों के युवाओं के लिए कम निवेश में शुरू होने वाला एक बेहतर अवसर बनकर सामने आया है।