महासमुंद
महासमुंद जिले से जुड़ी स्थानीय खबरों, जनहित के मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों की विश्वसनीय जानकारी इस श्रेणी में पढ़ें। यहां महासमुंद शहर और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों के साथ स्थानीय विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और आम लोगों से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी जाती है।
कुल 1270 खबरें
Mahasamund News: सिरपुर शासकीय स्कूल में वित्तीय अनियमितता का मामला, जांच रिपोर्ट के बाद दो अधिकारी निलंबित
Mahasamund News: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरपुर में वेतन-भत्तों में हेरफेर कर सरकारी राशि गबन के मामले में लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रभारी प्राचार्य उमा ठाकुर और तत्कालीन सहायक ग्रेड-2 अकील मोहम्मद खान को निलंबित कर दिया है। जांच रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई है।
Vishwakarma Jayanti: कमरौद और दाबपाली में दिखा उत्साह, पूजा के साथ युवाओं ने दिया रक्तदान का संदेश
Vishwakarma Jayanti: बागबाहरा क्षेत्र के कमरौद और दाबपाली में विविध आयोजन हुए। कमरौद में राजमिस्त्री एवं निर्माण श्रमिकों के योगदान को सम्मानित किया गया, वहीं दाबपाली में डांस प्रतियोगिता के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार ने श्रमिकों के कौशल और युवाओं की सामाजिक पहल की सराहना करते हुए रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
Abhiyan: भाजपा ने मनाया सेवा संकल्प अभियान, दीप प्रज्वलित कर लिया जनसेवा का संकल्प
Abhiyan: बागबाहरा में भाजपा शहर मंडल ने सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने जनसेवा और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
Mahasamund News: विश्वकर्मा जयंती पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने की, सुख-समृद्धि की कामना
Mahasamund News: भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित पूजा कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों, कारीगरों और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
Shop Fire: टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, बगल की दुकानों को भी नुकसान
Shop Fire: शुक्रवार दोपहर बागबाहरा में नाली के कचरे से भड़की आग ने टायर रिपेयरिंग वर्कशॉप को अपनी चपेट में ले लिया। धधकते टायरों से फैली आग में टायर, कंप्रेसर मशीन समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया, जबकि बगल की लाइट डेकोरेशन और साउंड दुकानों के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान को भी नुकसान पहुंचा। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने शटर तोड़कर आग पर काबू पाया।
CG Crime News: परसकोल और लिमगांव के विद्यालयों में सेंधमारी, कंप्यूटर-लैब का सामान और राशन पार
CG Crime News: महासमुंद जिले में अज्ञात चोरों ने दो सरकारी स्कूलों को निशाना बनाकर कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, साइंस लैब उपकरण, राशन और रसोई के बर्तन चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Ganja Smuggling: राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेराबंदी कर 3 तस्करों को दबोचा, 17.5 लाख का माल बरामद
Ganja Smuggling: महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-53 रेहटीखोल के पास तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 35.120 किलो अवैध गांजा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिसकी कुल कीमत करीब 17.81 लाख रुपये है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Mahasamund News: ढोढरकसा स्कूल में शिक्षकों की कमी पर भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने बच्चों संग जड़ा ताला
Mahasamund News: ग्राम ढोढरकसा स्थित शासकीय हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों और पालकों ने विरोध जताया। एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई संचालित होने से विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बच्चों के साथ स्कूल पहुंचकर मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की है।
Bagbahara News : मोबाइल और नकदी लूट मामले का खुलासा, बागबाहरा पुलिस ने 4 आरोपितों को किया गिरफ्तार
Bagbahara News: बागबाहरा में जियो टेक्निशियन से चाकू की नोक पर मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने 8 आरोपितों की पहचान की। इनमें 4 बालिग गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजे गए, जबकि 4 बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
Bagbahara News : सूने मकान में चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने आधी रात दबोचा आरोपी
Bagbahara News: सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश कर रहे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आधी रात घेराबंदी कर रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी घर के अंदर अलमारियां खंगालकर सामान अस्त-व्यस्त कर चुका था। मकान मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी से क्षेत्र की अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Bagbahara News : किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का धरना, ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
Bagbahara News: भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। संगठन ने धान बोनस, समर्थन मूल्य, धान खरीदी, सिंचाई, बिजली, कृषि उपज के उचित मूल्य और भूमि अधिग्रहण सहित अन्य मुद्दों को लेकर शासन-प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
Pithora Durga Utsav : नवरात्रि को लेकर अंजलि विहार कॉलोनी में उत्साह, भव्य दुर्गा उत्सव और गरबा आयोजन की तैयारियां शुरू
Pithora Durga Utsav: अंजलि विहार कॉलोनी में शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अंजलि विहार दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापना, आकर्षक पंडाल और रास-गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।