महासमुंद
महासमुंद जिले से जुड़ी स्थानीय खबरों, जनहित के मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों की विश्वसनीय जानकारी इस श्रेणी में पढ़ें। यहां महासमुंद शहर और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों के साथ स्थानीय विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और आम लोगों से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी जाती है।
कुल 1272 खबरें
सिरपुर में अंतः ऊर्जा आवासीय साधना सत्र 22 अगस्त तक
महासमुंद के सिरपुर में 18 से 22 अगस्त तक पांच दिवसीय आवासीय अंतः ऊर्जा साधना सत्र आयोजित किया जा रहा है। इसमें 15 साधक ध्यान, जप, प्राणायाम, योगासन, यज्ञ और स्वाध्याय जैसी गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं।
पूरक परीक्षा में असफल होने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव पुलिस जांच में जुटी
महासमुंद रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास एक किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना बुधवार सुबह करीब 6:55 बजे की-मैन ने स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF), स्थानीय पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
क्रांतिकारी संगठन ने ऐतिहासिक शिक्षण संस्था को दी सौगात, विद्यार्थियों को कराया गौरवशाली इतिहास से परिचित
महासमुंद की ऐतिहासिक बृजराज पाठशाला को क्रांतिकारी संगठन (काका) ने महाराजा बृजराज सिंहदेव की तस्वीर और उनके जीवन-वृतांत का फ्रेम भेंट किया। यह संस्था 1909 में स्थापित हुई थी और क्षेत्र में शिक्षा के विकास का महत्वपूर्ण केंद्र रही है। कार्यक्रम में समाजसेवी, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
बागबाहरा में दिनदहाड़े घर में घुसे दो बदमाश, महिला के हाथ-मुंह बांधकर की लूटपाट
बागबाहरा के वार्ड नंबर 09 कर्रापारा में दो अज्ञात बदमाशों ने घर में अकेली महिला को दुपट्टे से बांधकर चाकू की नोक पर लूट की। आरोपी सोने का लॉकेट, चांदी का कंगन और कार की चाबी लेकर फरार हो गए।
शिक्षकों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष मोर्चा ने DPI संचालक से की मुलाकात, पदोन्नति में TET की अनिवार्यता हटाने की मांग
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने शिक्षकों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर डीपीआई संचालक ऋतुराज रघुवंशी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने टीईटी की अनिवार्यता हटाकर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, पूर्व सेवा अवधि की पेंशन में गणना, वेतन विसंगति दूर करने, 13 फरवरी 2026 के भर्ती-पदोन्नति नियम को निरस्त करने और बीएड के लिए विभागीय ब्रिज कोर्स की मांग रखी।
मतदाता जागरूकता की अनोखी पहल : डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान
लोकसभा चुनाव 2024 में नवाचारी तरीकों से मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के लिए डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान मिला। उन्होंने 23 हजार नेवता पत्र और 16 भाषाओं में पोस्टर के जरिए कई शहरों व राज्यों तक मतदान का संदेश पहुंचाया।
तुमगांव के करणी कृपा पावर प्लांट में हादसा, दो मजदूर घायल, सूचना नहीं देने पर उठे सवाल
महासमुंद के तुमगांव स्थित करणी कृपा पावर प्लांट में हादसे में दो श्रमिक घायल हो गए। दोनों का रायपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस को सूचना नहीं देने को लेकर प्लांट प्रबंधन की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
भानसोज से बेलदार सिवनी तक निकली भव्य कांवर यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र
सावन सोमवार पर भानसोज से बेलदार सिवनी के अर्द्धनारीश्वर महादेव मंदिर तक चौथे वर्ष भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
खिरसाली के ग्रामीणों ने विधायक से की गांव में राशन दुकान की मांग
महासमुंद के ग्राम पंचायत बंदोरा के आश्रित ग्राम खिरसाली के ग्रामीणों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि राशन दुकान बंदोरा में होने के कारण उन्हें काफी दूर जाना पड़ता है। उन्होंने गांव में ही राशन वितरण की व्यवस्था करने की मांग की। विधायक ने खाद्य विभाग के अधिकारी को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
केरल के शिक्षक गुरु प्रसाद के निलंबन के विरोध में उतरा छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, PM-CM के नाम सौंपा ज्ञापन
केरल के शिक्षक गुरु प्रसाद के निलंबन के विरोध में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री, केरल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संघ ने निलंबन तत्काल वापस लेने, निष्पक्ष जांच कराने और शिक्षकों की अकादमिक एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की मांग की।
सरस्वती साइकिल योजना: छात्राओं को बांटी गई निशुल्क साइकिलें, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह
महासमुंद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया।
महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस पर माँ पैथोलॉजी सर्विसेस और माँ मेडिकल स्टोर ने किया नि:शुल्क बूंदी वितरण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महासमुंद में माँ पैथोलॉजी सर्विसेस और माँ मेडिकल स्टोर की ओर से निशुल्क बूंदी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिनी स्टेडियम के सामने हुए इस आयोजन में हजारों नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। जनसेवा के इस प्रयास के लिए लोगों ने संचालक ललित कुमार चक्रधारी का आभार जताया।