महासमुंद
महासमुंद जिले से जुड़ी स्थानीय खबरों, जनहित के मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों की विश्वसनीय जानकारी इस श्रेणी में पढ़ें। यहां महासमुंद शहर और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों के साथ स्थानीय विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और आम लोगों से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी जाती है।
कुल 1272 खबरें
छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, विधायक सिन्हा ने किया वितरण
सरस्वती साइकिल योजना के तहत बेलसोंडा और उमरदा के शासकीय स्कूलों में छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह योजना बालिकाओं की शिक्षा जारी रखने और स्कूल तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कोमाखान में निकली 1 किलोमीटर से अधिक लंबी तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
र घर तिरंगा अभियान के तहत कोमाखान में एक किलोमीटर से अधिक लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों विद्यार्थी, युवा, महिलाएं, जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए। नगर में देशभक्ति के नारों और गीतों के बीच जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
LPG गैस घोटाले में बड़ा खुलासा: जब्त कैप्सूल ट्रकों से 92 टन गैस गायब, खाद्य अधिकारी को पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड
जब्त छह LPG कैप्सूल ट्रकों से करीब 92 टन गैस गायब होने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव को कथित सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बताया है। मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
संभाग स्तरीय टेबल टेनिस में महासमुंद का शानदार प्रदर्शन, 14 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित
तिल्दा में आयोजित रायपुर संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महासमुंद के 27 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन के बाद जिले के 14 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों की सफलता में टीम प्रभारी दिव्या साहू के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही।
विधायक कार्यालय में मना हरेली पर्व, कृषि औजारों की पूजा कर किसानों की खुशहाली की कामना
महासमुंद में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कार्यालय में हरेली पर्व मनाकर कृषि औजारों की पूजा की और किसानों की खुशहाली की कामना की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, एल्डरमैन व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक ने हरेली को छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और कृषि परंपरा का प्रतीक बताते हुए इसे सहेजने का आह्वान किया।
अव्यवस्थाओं से जूझ रहा जिला अस्पताल का जन औषधि केंद्र, ऑडिट में सामने आईं तीन बड़ी कमियां
महासमुंद जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र में दवाइयों, जगह और कर्मचारियों की कमी सामने आई है। रेड क्रॉस समिति के ऑडिट में तीन प्रमुख खामियां मिली हैं। दवाइयों की पर्याप्त सप्लाई नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सरस्वती शिशु मंदिर में आया सावन झूम के कार्यक्रम में छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
महासमुंद के सरस्वती शिशु मंदिर में बालिका शिक्षा के तहत आया सावन झूम के कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक, पूजन और हवन हुआ। छात्राओं ने सावन के गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
सुअरमार गढ़ में खुदाई के दौरान मिला रहस्यमयी धातु अवशेष, क्या छिपे हैं मध्यकालीन इतिहास के राज?
सुअरमार गढ़ क्षेत्र में मकान निर्माण के दौरान करीब तीन फीट की गहराई से स्वर्ण रंग का धातु अवशेष मिला है। मौके से पुरानी खपरैल और काली मिट्टी भी मिली है। स्थानीय लोगों ने वैज्ञानिक परीक्षण और पुरातात्त्विक सर्वेक्षण की मांग की है।
अवंती बाई लोधी की जयंती पर होगा सामाजिक एकजुटता का संदेश, 16 अगस्त को भव्य आयोजन
महासमुंद के ग्राम पाली में 16 अगस्त को वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर हरदेव लोधी समाज परिक्षेत्र क्रमांक-10 द्वारा विशाल शोभायात्रा और सामाजिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। शोभायात्रा कस्तूर बोर्ड से शुरू होकर पाली पहुंचेगी।
हथियार और 19 लाख की संपत्ति के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद जिले की बसना पुलिस ने अवैध हथियार और मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पलसापाली बेरियर पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बिना नंबर की कार से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, 3.25 लाख रुपये नकद और लाखों की संपत्ति बरामद की।
हाईवे की बदहाल सड़क पर फूटा जनाक्रोश, सड़क सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन
महासमुंद में तुमगांव और तुमगांव हाईवे के बीच जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर वार्ड 7 के पार्षद मुश्ताक खान (विक्की) के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू और रश्मि चंद्राकर भी शामिल हुए।
देवरी स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, छात्रों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की कृमि नाशक गोली खिलाई गई। प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने छात्रों को कृमि संक्रमण से बचाव, स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।