Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन, ECI तक मार्च में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में Balrampur murder case: शादीशुदा प्रेमिका ने पति संग मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या की, कुल्हाड़ी से काटकर सिर-धड़ अलग किए Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स Bailadila Deposit 13: दंतेवाड़ा में फिर सुलगने लगी नंदराज पर्वत की आग, बैलाडीला डिपॉजिट-13 के खनन विरोध में 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद, बड़े आंदोलन की तैयारी INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन, ECI तक मार्च में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में Balrampur murder case: शादीशुदा प्रेमिका ने पति संग मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या की, कुल्हाड़ी से काटकर सिर-धड़ अलग किए Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स Bailadila Deposit 13: दंतेवाड़ा में फिर सुलगने लगी नंदराज पर्वत की आग, बैलाडीला डिपॉजिट-13 के खनन विरोध में 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद, बड़े आंदोलन की तैयारी
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › क्रांतिकारी संगठन ने ऐतिहासिक शिक्षण संस्था को दी…
बृजराज पाठशाला को तस्वीर भेंट
बृजराज पाठशाला को तस्वीर भेंट
महासमुंद

क्रांतिकारी संगठन ने ऐतिहासिक शिक्षण संस्था को दी सौगात, विद्यार्थियों को कराया गौरवशाली इतिहास से परिचित

महासमुंद की ऐतिहासिक बृजराज पाठशाला को क्रांतिकारी संगठन (काका) ने महाराजा बृजराज सिंहदेव की तस्वीर और उनके जीवन-वृतांत का फ्रेम भेंट किया। यह संस्था 1909 में स्थापित हुई थी और क्षेत्र में शिक्षा के विकास का महत्वपूर्ण केंद्र रही है। कार्यक्रम में समाजसेवी, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

ल
प्रकाशित: 19 Aug 2026, 05:45 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 02:54 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद शहर की एक सदी से भी अधिक पुरानी ऐतिहासिक शिक्षण संस्था बृजराज पाठशाला को सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन क्रांतिकारी संगठन (काका) की ओर से तत्कालीन महाराजा बृजराज सिंहदेव का छायाचित्र और उनके जीवन व उपलब्धियों से जुड़ा जीवन-वृतांत फ्रेम भेंट किया गया।
इस अवसर पर संगठन ने पाठशाला की प्रधान पाठिका गोमती साहू को महाराजा बृजराज सिंहदेव की तस्वीर और उनके जीवन से संबंधित जानकारी वाला प्रिंट फ्रेम सौंपा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को क्षेत्र के इतिहास और शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तित्व से परिचित कराना है।

1909 में हुई थी पाठशाला की स्थापना

बताया गया कि आजादी से पहले खरीयार रियासत के राजा महाराजा बृजराज सिंहदेव की 1 नवंबर 1906 को महासमुंद में मृत्यु हुई थी। इसके बाद उनके वंश के तत्कालीन राजा ने उस समय के तहसील परिसर, जिसे खरीयार बाड़ा के नाम से जाना जाता था, को क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार के लिए पाठशाला के रूप में समर्पित किया था। इसके बाद वर्ष 1909 में बृजराज पाठशाला की स्थापना हुई। पिछले ग्यारह दशकों से अधिक समय में इस ऐतिहासिक संस्था ने कई राजनेताओं, नौकरशाहों, उद्योगपतियों और बुद्धिजीवियों को शिक्षा प्रदान की है।

बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी रहे मौजूद

फ्रेम भेंट कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी हुकूम चंद्राकर, पिटियाझर सोसाइटी के अध्यक्ष रमेश साहू, कृषक अनिरुद्ध चंद्राकर, ओम प्रकाश डोंगरे, काका संगठन के अध्यक्ष डॉ. उमेश सहित पाठशाला के शिक्षकगण और विद्यार्थी मौजूद रहे।
इस दौरान मनीषा साहू, सुरेंद्र चंद्राकर, देवेंद्र ठाकुर, स्वाति सिन्हा और बिमलेश्वरी दुबे समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ऐतिहासिक संस्था और महाराजा बृजराज सिंहदेव के योगदान को याद किया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें