रायपुर संभाग
296 खबरें
कार्रवाई : पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया
ओडिशा से कारों के जरिए गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहे तस्करों की योजना गरियाबंद जिले में नाकाम हो गई। देवभोग पुलिस ने अंतरराज्यीय खुटगांव चेक पोस्ट पर लगातार चल रही जांच के दौरान दो अलग-अलग वाहनों से कुल 48.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद 48.300 किलोग्राम गांजा, दोनों कारें और चार मोबाइल फोन जब्त कर थाना देवभोग में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
गोढ़ी में ड्रोन से दवा छिड़काव का लाइव डेमो : नई तकनीक देखने खेत पहुंचे सैकड़ों किसान, खेती होगी आसान
आरंग के गोढ़ी में सहकारिता सप्ताह के तहत ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव का लाइव प्रदर्शन किया गया। किसानों को आधुनिक तकनीक के फायदे बताए गए। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
कोटवारों का आंदोलन : 15 जुलाई को तहसील मुख्यालयों में धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन
प्रदेश के करीब 16 हजार कोटवार अपनी लंबित मांगों को लेकर 15 जुलाई को सभी तहसील मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ ने नियमितीकरण, शासकीय कर्मचारी का दर्जा, 15 हजार रुपये मानदेय समेत कई मांगें रखी हैं। मांगें पूरी नहीं होने पर 15 अगस्त के बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
बड़ी राहत : छत्तीसगढ़ में सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, 19 किलो सिलेंडर के दाम में ₹183.50 की कटौती
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जुलाई से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की है। रायपुर में अब यह सिलेंडर 3,163 रुपये में मिलेगा। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ठगी : एक होटल में मेहमान बनकर आया शातिर, लाखों का बिल और लैपटॉप लेकर हुआ फरार
रायपुर के होटल हयात में ठहरे एक व्यक्ति ने होटल प्रबंधन का भरोसा जीतकर करीब 2 लाख रुपये की ठगी कर दी। आरोपी 63,755 रुपये का होटल बिल और करीब 1.48 लाख रुपये का किराये का लैपटॉप लेकर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
सड़क सुरक्षा : ई-चालान से लेकर ब्लैक स्पॉट सुधार तक, कलेक्टर ने तय किया आवश्यक निर्देश
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक के बाद जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के अंत में कलेक्टर लंगेह ने सभी संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा से जुड़े निर्देशों का गंभीरता से पालन करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
कृषि विभाग : किसानों ने अपनाया हरी खाद तकनीकी , अब खेती होगी अधिक लाभदायक
जिले के विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम कौहाकुंडा के प्रगतिशील कृषक रूक्मण नायक ने अपनी 7 एकड़ कृषि भूमि में तथा विकासखंड बसना के ग्राम भौंरादादर के कृषक गोकुल पटेल ने अपने खेत में ढैंचा हरी खाद फसल की बुवाई कर भूमि की उर्वरता बढ़ाने की दिशा में सार्थक कदम उठाया है। हरी खाद से मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की संख्या और उनकी सक्रियता बढ़ती है, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति एवं फसल उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।
जनदर्शन : कलेक्टर लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर कुल 85 आवेदन प्राप्त हुए।
विकास पर लगा ब्रेक : लंबे समय से अनुपस्थित उप अभियंता, लोगों को हो रही परेशानी
नगर पंचायत कोपरा में उप अभियंता की लंबे समय से अनुपस्थिति के कारण करोड़ों रुपए के विकास कार्य प्रभावित हो गए हैं। जनप्रतिनिधियों ने कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द नए इंजीनियर की नियुक्ति और रुके हुए कार्यों को शुरू कराने की मांग की है।
समीक्षा बैठक : कलेक्टर ने किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन जल्द पूरा करने के निर्देश दिए
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और किसानों को समय पर खाद वितरण सुनिश्चित करने को कहा। जन शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, रायपुर ले जाते समय तोड़ा दम
महासमुंद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ग्राम पौसरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 52 वर्षीय अश्विनी कुमार साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। रायपुर इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रोजगार व्यवस्था : 1 जुलाई से बदलेंगे ग्रामीण रोजगार के नियम, 125 दिन काम की गारंटी
छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से मनरेगा की जगह वीबी-रामजी अधिनियम लागू होगा। नए कानून के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी, 15 दिनों के भीतर मजदूरी भुगतान, समय पर काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता और भुगतान में देरी पर मुआवजे का प्रावधान किया गया है।