रायपुर संभाग
राजधानी क्षेत्र: महानदी का उद्गम, राजिम का त्रिवेणी संगम और सिरपुर की धरोहर
कुल 712 खबरें
Mining News: दुलना में चूना पत्थर खदानों की हैवी ब्लास्टिंग से घर-मंदिरों में दरार, खनिज विभाग ने DGMS को लिखा पत्र
Mining News: गोबरा नवापारा के ग्राम दुलना में चूना पत्थर खदानों में हो रही हैवी ब्लास्टिंग को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद खनिज विभाग ने जांच शुरू कर दी है। DGMS बिलासपुर को खदानों में सुरक्षा मानकों, ब्लास्टिंग प्रक्रिया और नियमों के पालन की जांच के लिए पत्र भेजा गया है। ग्रामीणों ने धमाकों से घरों, मंदिरों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाया है।
Arang News: नवरात्रि पर गूंजेंगे अनुज शर्मा के जसगीत, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के सौजन्य से होगा भव्य आयोजन
Arang News: आरंग के महामाया पारा में शारदीय नवरात्रि के पंचमी पर्व पर 15 अक्टूबर 2026 को प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी कलाकार अनुज शर्मा का जसगीत कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
Arang News: टूटे मकान और बर्बाद फसलों के मुआवजे के लिए, आरंग में कवायद तेज़
Arang News: आरंग क्षेत्र में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के बाद प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। टूटे मकानों और खराब हुई फसलों का सर्वे कराया जा रहा है। पात्र लोगों को आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Best Teacher Award: राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजी गई कविता वर्मा
Best Teacher Award: शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुरूद (आरंग) की सहायक शिक्षिका कविता वर्मा को बालोद में आयोजित एक समारोह में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है। वे पूरे आरंग विकासखंड से यह पुरस्कार पाने वाली एकमात्र शिक्षिका हैं।
Arang News: भानसोज में आंगन मिलन सेवा सम्मान समारोह आयोजित, स्वस्थ शिशु माताओं का सम्मान
Arang News: ग्राम भानसोज में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगन मिलन सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान किया गया। चार स्वस्थ शिशुओं और उनकी माताओं को स्वस्थ शिशु सम्मान से नवाजा गया।
Arang News: बाढ़ पीड़ितों के समर्थन में उतरे, डॉ. डहरिया
Arang News: आरंग के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। डॉ. शिवकुमार डहरिया ने राहत, फसल नुकसान के सर्वे और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।
Seva Sankalp Abhiyaan: रक्तदान महादान का संदेश लेकर आगे आईं, मंदिरहसौद की शिक्षिकाएं
Seva Sankalp Abhiyaan: मंदिरहसौद संकुल की शिक्षिकाओं ने रायपुर में आयोजित रक्तदान महाकुंभ में रक्तदान किया। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।
Seva Sankalp Abhiyan: आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वास्थ्य को लेकर, जागरूकता कार्यक्रम
Seva Sankalp Abhiyan: आरंग क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में वृक्षारोपण, पोषण प्रदर्शनी और स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता जैसे आयोजन हुए। इस दौरान बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
Arang Water Supply: महानदी के बढ़ते जलस्तर से आरंग में जल संकट, इंटेक वेल डूबा
Arang Water Supply: महानदी में बढ़ते जलस्तर के कारण आरंग नगर की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई है। निसदा स्थित इंटेक वेल में पानी भरने से नियमित जलापूर्ति बंद करनी पड़ी है। नगर पालिका ने टैंकरों और बोरवेल के माध्यम से वैकल्पिक पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।
Arang News: प्रशिक्षित गौ सेवक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक रायपुर में संपन्न, मानदेय की मांग तेज
Arang News: रायपुर में प्रशिक्षित गौ सेवक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने, लंबित मांगों और गौ संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में गौ सेवकों ने विभागीय संलग्नीकरण और निश्चित मानदेय की मांग प्रमुखता से उठाई।
AI Training Program: छत्तीसगढ़ के 15 मास्टर ट्रेनर्स ने सीखी, AI और डिजिटल शिक्षण की नई तकनीक
AI Training Program: छत्तीसगढ़ के 15 मास्टर ट्रेनर्स ने PSSCIVE-NCERT के पांच दिवसीय AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को ChatGPT, Gemini, Canva AI, Google Classroom, साइबर सुरक्षा और आधुनिक डिजिटल शिक्षण तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया।
Arang News: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से आरंग विधानसभा को लगातार मिल रही, विकास कार्यों की सौगात
Arang News: आरंग विधानसभा के पिरदा और तुलसी गांव में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत ₹1.51 करोड़ के सड़क एवं नाली निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।