रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1905 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS Round 2 काउंसलिंग शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ में NEET UG 2026 के तहत MBBS और BDS प्रवेश के लिए Round 2 काउंसलिंग शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 8 सितंबर रात 11:59 बजे तक रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं, जबकि च्वाइस लॉकिंग की अंतिम समय सीमा 9 सितंबर है। पहले राउंड की च्वाइस दोबारा भरना जरूरी है और सीट छोड़ने पर सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त हो सकती है।
IGKV Paper Leak: सख्त हुआ कृषि विश्वविद्यालय, आज से दोबारा होंगी परीक्षाएं, अब ई-मेल पर परीक्षा से ठीक पहले आएगा पासवर्ड प्रोटेक्टेड पर्चा
IGKV Paper Leak: पेपर लीक मामले के बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब निजी कॉलेजों को प्रश्नपत्र पहले से नहीं भेजे जाएंगे। परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले पासवर्ड के जरिए डिजिटल प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
Modern Farming: आधुनिक खेती ने बदली किसान की किस्मत, बरबटी-खीरा से कमाया 2.70 लाख का शुद्ध लाभ
Modern Farming: खरसिया के ग्राम बाम्हनपाली निवासी किसान राज कुमार साहू ने आधुनिक तकनीक और बेहतर फसल प्रबंधन अपनाकर बरबटी व खीरा की खेती से 2.70 लाख रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया।
Dahi Handi Utsav: कृष्ण भक्ति में डूबा जशपुर, गोविंदाओं ने दिखाया साहस तो गूंज उठा रंजीता स्टेडियम
Dahi Handi Utsav: जशपुर के रंजीता स्टेडियम में भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं और गोविंदा टोलियों ने हिस्सा लिया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने उत्सव में शामिल होकर गोविंदाओं का उत्साह बढ़ाया और भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, एकता व लोककल्याण के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
Bilaspur Badminton Competition : वेस्ट जोन फाइनल में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, उप मुख्यमंत्री साव ने बढ़ाया उत्साह
Bilaspur Badminton Competition: डायमंड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी मेहनत, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन की सराहना की।
Dahi Handi Utsav: कवर्धा में कृष्ण भक्ति का दिखा रंग, दही हांडी उत्सव में शामिल हुए विजय शर्मा
Dahi Handi Utsav: कवर्धा में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गांधी मैदान और भारत माता चौक में भव्य दही हांडी उत्सव आयोजित हुआ। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और ग्वाला समाज के लोगों का तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने युवाओं से भगवान कृष्ण के आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
Kanker District Hospital : खाद्य सुरक्षा में कांकेर की बड़ी उपलब्धि, अस्पताल कैंटीन को 5-स्टार
Kanker District Hospital की कैंटीन को FSSAI ने ‘ईट राइट कैंपस’ के तहत 5-स्टार ‘एक्सेम्प्लरी’ प्रमाणन दिया है। यह प्रमाण-पत्र 2 सितंबर 2026 से 1 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेगा। इससे अस्पताल में मरीजों, परिजनों और कर्मचारियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की प्रशासन की पहल को मजबूती मिली है।
Tank Ram Verma : सगुनी में विकास कार्यों का लोकार्पण, शिक्षकों का सम्मान और महिलाओं को बांटा पूरक आहार
Tank Ram Verma: तिल्दा विकासखंड के ग्राम सगुनी में मंत्री टंक राम वर्मा ने नव निर्मित रंगमंच और अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। उन्होंने शिक्षकों का सम्मान और महिलाओं को पूरक आहार वितरित किया। मंत्री ने बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के 260 गांवों और 2 नगरपालिकाओं में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
Anganwadi Development : नए भवन से बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बच्चों को मिली बेहतर सुविधा
Anganwadi Development: सरगुजा के अम्बिकापुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत सपना के झोझया पारा धनगवां में 11.69 लाख रुपये की लागत से नया आंगनबाड़ी भवन बनाया जा रहा है। वीबी-जी राम जी और महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से तैयार हो रहे इस भवन में बच्चों और माताओं के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
Chhattisgarh News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में मिली शिकायत पर गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में लगे 8 ट्रैक्टर जब्त किए। वाहन मालिकों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Chhattisgarh News: धमतरी में विकास कार्यों का मैदानी निरीक्षण, आयुक्त तारन प्रकाश ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
Chhattisgarh News: धमतरी के कुरूद में आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर विकास कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना और ग्रामीण आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय जरूरतों के अनुसार कार्ययोजना बनाने और योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
Sukma News: ग्रामीणों की समस्याएं सुनने गांव पहुंचे कलेक्टर, स्कूल-आंगनबाड़ी को मिली मंजूरी
Sukma News: सुकमा के मेटागुड़ा गांव पहुंचे कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। आंगनबाड़ी और प्राथमिक शाला भवन को मंजूरी देने के साथ सिंचाई, रोजगार, बिजली और सड़क सुविधाओं को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई की गई।