रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1904 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
Chhattisgarh Cabinet Meeting: बिजली बिल और महतारी वंदन योजना पर हो सकता है फैसला
Chhattisgarh Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक में बिजली बिल से जुड़े मुद्दे, महतारी वंदन योजना में नए हितग्राहियों को जोड़ने के लिए पोर्टल खोलने और खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है।
Raipur Cultural Event: संगीत के महान साधक भूपेन हजारिका को छत्तीसगढ़ ने किया नमन
Raipur Cultural Event: लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में कलाकारों ने उनकी जीवन यात्रा और कालजयी रचनाओं पर आधारित प्रस्तुतियां देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में डॉ. हजारिका के संगीत, संस्कृति और सामाजिक एकता के क्षेत्र में योगदान को याद किया गया।
CG Education Department: प्रमोशन अटका, अफसरों की कमी बढ़ी, प्राचार्यों को मिल रही संयुक्त संचालक की कुर्सी, उठे सवाल
CG Education Department: पदोन्नति प्रक्रिया लंबे समय से अटकी होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों की कमी बनी हुई है। उप संचालक और संयुक्त संचालक स्तर के कई पद खाली हैं, जिसके चलते प्राचार्यों और कनिष्ठ अधिकारियों को बड़े पदों का प्रभार सौंपा जा रहा है। मंगलवार को विभाग ने 15 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया, जिसमें कई जिलों के प्रभारी डीईओ और संभागीय अधिकारियों की नियुक्ति शामिल है। विभागीय मंत्री ने जल्द पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
CG School Education: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 प्राचार्यों और अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची
Chhattisgarh School Education: विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए 13 प्राचार्यों और शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए हैं। बिलासपुर और सरगुजा संभाग के उप संचालकों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं, वहीं बिलासपुर, दुर्ग, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, बलौदाबाजार, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी समेत कई जिलों में नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
PM Shri School Tilda: मंत्री टंक राम वर्मा ने देखा बच्चों का हुनर, स्टूडेंट स्टोर पहल की जमकर की प्रशंसा
PM Shri School Tilda: विद्यार्थियों द्वारा संचालित स्टूडेंट स्टोर का राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों के व्यावसायिक कौशल, आत्मविश्वास और नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल विद्यार्थियों में उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और जीवनोपयोगी कौशल विकसित करने में मददगार है।
Bihaan Yojana: दंतेवाड़ा जिले में ग्रामीण महिलाओं को मिला रोजगार, रामबती ने मुर्गी पालन से कमाए 25 हजार रूपए
Bihaan Yojana: दंतेवाड़ा जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का जरिया बन रही है। योजना के तहत 2,200 परिवारों को आजीविका से जोड़ा गया है। ग्राम मुड़ापारा की रामबती नाग ने मुर्गी पालन शुरू कर करीब 25 हजार रुपये की आय अर्जित की है। जिले में अब तक 450 से अधिक महिलाएं इस गतिविधि से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।
Raipur Central Jail : बंदियों ने बनाई 500 बीजयुक्त गणेश प्रतिमाएं, आस्था के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Raipur Central Jail: केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने गणेशोत्सव के लिए प्राकृतिक मिट्टी और रंगों से 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं तैयार की हैं। इन प्रतिमाओं में तुलसी समेत विभिन्न पौधों के बीज डाले गए हैं, जो विसर्जन के बाद अंकुरित होकर हरियाली का संदेश देंगे।
Dhamtari Tourism : पर्यटन को बढ़ावा देने धमतरी में जुटे डिजिटल क्रिएटर्स, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
Dhamtari Tourism में मॉनसून क्रिएटर मीट-अप 2026 आयोजित किया गया, जिसमें सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने जिले की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विरासत को डिजिटल माध्यम से वैश्विक पहचान दिलाने पर चर्चा की।
Chhattisgarhi Language: 15वीं शताब्दी से समृद्ध साहित्य परंपरा, छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग
Chhattisgarhi Language: छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर भाषाविदों ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी की प्राचीनता, समृद्ध साहित्यिक परंपरा, व्याकरण और भाषा विकास पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने इस दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए समिति गठन का आश्वासन दिया, जो भाषा के इतिहास, साहित्य और अन्य संदर्भ सामग्री का संकलन करेगी।
Chhattisgarh education news: शिवपुर एकलव्य विद्यालय मामले को लेकर CM साय हुए नाराज, अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
Chhattisgarh education news: सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं के समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने के मामले को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कलेक्टर से पूरे प्रकरण की जांच कर लापरवाही तय करने और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Fish Farming: धमतरी के कुकरेल में जल संरक्षण से रोजगार तक का सफर, 200 फार्म पॉन्ड बने ग्रामीण विकास का आधार
Fish Farming: धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के कुकरेल क्षेत्र में वीबी-जी रामजी योजना के तहत बने 200 से अधिक फार्म पॉन्ड ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहे हैं। इन जल संरचनाओं से किसानों को सिंचाई सुविधा के साथ मत्स्य पालन और झींगा पालन से अतिरिक्त आय का अवसर मिल रहा है।
Bihan Yojana: रायगढ़ की रुकमणी ने सीमेंट से मंदिर बनाकर बदली किस्मत, अब कमा रहीं 45 हजार रुपए महीना
Bihan Yojana: रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड की रुकमणी कुंवर ने बिहान योजना से जुड़कर अपने हुनर को रोजगार का रूप दिया। स्व-सहायता समूह से ऋण लेकर उन्होंने सीमेंट से मंदिर और सजावटी सामग्री बनाना शुरू किया। आज वह इस काम से हर महीने करीब 45 हजार रुपए तक की आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। उनका सफर ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।