रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1904 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
Chhattisgarh Railway Project: छत्तीसगढ़ में 10 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाएं मंजूर
Chhattisgarh Railway Project: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10,783 करोड़ रुपए की लागत वाली तीन महत्वपूर्ण मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें छत्तीसगढ़ की बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, यात्री सुविधाओं का विस्तार होगा और उद्योगों को बेहतर माल परिवहन सुविधा मिलेगी।
AI 80s Photo Trend: क्या आम, क्या खास... सब पर चढ़ा विंटेज लुक का खुमार
AI 80s Photo Trend: सोशल मीडिया पर इन दिनों AI से बनी 80 के दशक की विंटेज तस्वीरों का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा समेत कई नेताओं की रेट्रो स्टाइल तस्वीरें चर्चा में हैं।
Women Empowerment: राज्यपाल रमेन डेका ने बांटे मिलेट हेल्थ कार्ट, महिला समूहों और स्टार्टअप्स को मिली नई ताकत
Women Empowerment: छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) भिलाई द्वारा दुर्ग के BIT परिसर में महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और स्टार्टअप को बढ़ावा देने कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने 72 महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेट हेल्थ कार्ट और 24 स्टार्टअप्स को 50 लाख रुपए की इग्निशन ग्रांट वितरित की।
Maoism Free Bastar: दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के प्रवासित परिवारों की होगी घर वापसी, कमिश्नर ने की समीक्षा
Maoism Free Bastar: कमिश्नर डोमन सिंह ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रह रहे दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले के प्रवासित परिवारों के पुनर्वास की समीक्षा की। उन्होंने गांव लौटने वाले परिवारों को आवास, मूलभूत सुविधाएं और शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
Chhattisgarh Education News: धमतरी के 3 शिक्षकों ने बदली सरकारी स्कूलों की तस्वीर, नवाचार से लिखी सफलता की कहानी
Chhattisgarh Education News: धमतरी जिले के तीन शिक्षकों ने नवाचार, समर्पण और जनभागीदारी से सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल दी है। इनके प्रयासों से छात्र संख्या बढ़ी, स्मार्ट शिक्षा को बढ़ावा मिला और विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए नई शिक्षण सामग्री तैयार की गई। उनके उत्कृष्ट कार्यों को राज्यपाल पुरस्कार और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड जैसी उपलब्धियों से सम्मान मिला है।
Shri Ramlala Darshan Yojana: बिलासपुर से 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना
Shri Ramlala Darshan Yojana: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक यात्राएं लोगों को देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने श्री रामलला दर्शन योजना को आस्था और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में अहम पहल बताया।
Chirayu Yojana: 8 साल की बच्ची के दिल में था छेद, बिना सर्जरी के डॉक्टरों ने किया सफल उपचार
Chirayu Yojana: जशपुर जिले के जैकुदर गांव की 8 वर्षीय स्वर्णि बाई जन्मजात हृदय रोग से परेशान थी। चिरायु योजना के तहत जांच में Large Type-A PDA की पहचान हुई, जिसके बाद रायपुर में कैथेटर आधारित डिवाइस क्लोजर प्रक्रिया से बिना ओपन हार्ट सर्जरी उसका सफल इलाज किया गया। अब स्वर्णि सामान्य जीवन की ओर लौट रही है।
PM Surya Ghar Yojana: अब घरों की छत पर सोलर रूफटॉप से घटेगा बिजली खर्च, कलेक्टर ने बढ़ाई योजना की रफ्तार
PM Surya Ghar Yojana: कलेक्टर रणबीर शर्मा ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने सोलर रूफटॉप स्थापना, ऋण प्रक्रिया में तेजी, प्रचार-प्रसार बढ़ाने और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
Chhattisgarh News: महासमुंद की 6 सिंचाई योजनाओं के लिए 25.67 करोड़ मंजूर, 817 हेक्टेयर खेतों को मिलेगा पानी
Chhattisgarh News: जल संसाधन विभाग ने महासमुंद जिले की छह सिंचाई योजनाओं के सुदृढ़ीकरण, जीर्णोद्धार और निर्माण कार्यों के लिए 25 करोड़ 67 लाख 92 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। योजनाओं के पूरा होने के बाद 817 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा बेहतर होगी, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।
Chhattisgarh Cabinet Decisions: युवाओं के लिए 500 करोड़ का स्टार्टअप मिशन, NSTI और निर्यात नीति को मंजूरी
Chhattisgarh Cabinet Decisions: मंत्रिपरिषद ने प्रदेश में रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन को मंजूरी दी गई है, जिसके लिए अगले पांच वर्षों में ₹500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके तहत 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र, 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
District Sports Development: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, प्रशिक्षण और संसाधनों को मजबूत करेगा प्रशासन
District Sports Development: जिला प्रशासन ने खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए खेल संघों के साथ बैठक की। इस दौरान खेल कैलेंडर, खिलाड़ियों की पहचान, प्रशिक्षण व्यवस्था और संसाधनों के विकास को लेकर कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई।
Lokrang Parv: जशपुर के सरहुल-करमा नृत्य ने बांधा समां, लोकसंस्कृति के रंगों में डूबा मंच
Lokrang Parv: तीन दिवसीय लोकरंग पर्व का समापन सरगुजा-जशपुर की आदिवासी लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों के साथ हुआ। सरहुल और करमा नृत्य सहित कई लोककलाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।