रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1905 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
OP Choudhary Raigarh: किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक शिक्षा जरूरी, फन फेयर में विद्यार्थियों का दिखा आत्मविश्वास
OP Choudhary Raigarh: पीएम शासकीय विद्यालय कोड़ातराई में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान सह फन फेयर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यालय के नवीन भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उनमें नवाचार, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना जरूरी है।
PM Awas Yojana Gramin: सक्ती में 11 सितंबर को होगा बड़ा कार्यक्रम, शिवराज चौहान और CM साय होंगे शामिल
PM Awas Yojana Gramin: सक्ती जिले के ग्राम जेठा में 11 सितंबर 2026 को होने वाले वृहद कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन के साथ कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा।
Chhattisgarh News: श्रमिकों और हितग्राहियों को मिले अधिकारों की जानकारी, गांवों में आयोजित हुआ विशेष दिवस
Chhattisgarh News: सरगुजा जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, श्रमिकों और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से सीधे संवाद कर योजनाओं की जानकारी दी गई। रोजगार दिवस में जॉब कार्ड, 125 दिवस रोजगार गारंटी, रोजगार मांग प्रक्रिया और मजदूरी भुगतान से जुड़े अधिकारों की जानकारी दी गई।
Korba News: मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह आयोजित, छात्राओं के लिए DMF से बनेगा आधुनिक डोम
Korba News: शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में आयोजित दीक्षारम्भ समारोह में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत किया और करीब 1,500 छात्राओं को CSR मद से एजुकेशन किट वितरित की गई। मंत्री ने महाविद्यालय में DMF मद से विशाल डोम निर्माण की घोषणा करते हुए शिक्षा सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।
Kushabhau Thakre University: राज्यपाल रमेन डेका ने सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास और AI शोध केंद्र का किया शुभारंभ
Kushabhau Thakre University: राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण, शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय को कम से कम एक हजार विद्यार्थियों के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने और सभी पाठ्यक्रमों की मान्यता सुनिश्चित करने की बात कही।
Chhattisgarh Women Farmers: बिहान समूह की 35 महिलाओं ने कमाए 6 लाख रुपए, 600 क्विंटल उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड
Chhattisgarh Women Farmers: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रिसोरा गांव की 35 महिला किसानों ने सामूहिक खेती के जरिए आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। बिहान योजना से जुड़े उजाला उत्पादक समूह ने आधुनिक तकनीक अपनाकर लौकी, करेला और खीरे की खेती की, जिससे 600 क्विंटल सब्जियों का उत्पादन हुआ और करीब 6 लाख रुपए की आय अर्जित की। महिलाओं ने बिचौलियों से दूरी बनाकर सीधे थोक बाजार से जुड़कर अपनी मेहनत का बेहतर मूल्य हासिल किया।
Justice Krushna Ram Mohapatra: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश ने ली शपथ
Justice Krushna Ram Mohapatra: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले जस्टिस महापात्र ओडिशा हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, हाईकोर्ट के न्यायाधीश और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Raigarh News: 46 वर्षीय महिला के पेट से निकला 8 किलो का विशाल ट्यूमर, डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन
Raigarh News: मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने 46 वर्षीय महिला के पेट से 8 किलो वजनी विशाल फाइब्रॉएड ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला। करीब 24 सेंटीमीटर आकार के इस ट्यूमर के कारण महिला की आंत, मूत्रवाहिनी और किडनी पर दबाव पड़ रहा था।
Mushroom Farming: सारंगढ़ की मिथिला ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह, अब हर माह कमा रही 50 हजार रूपए
Mushroom Farming: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के खोरीगांव की मिथिला नायक ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर मशरूम उत्पादन शुरू किया। करीब 1.50 लाख रुपए की शुरुआती पूंजी से शुरू हुआ यह कारोबार अब उन्हें हर माह लगभग 50 हजार रुपए की आमदनी दे रहा है। उनकी सफलता ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक मिसाल बनी है।
Chhattisgarh News: रैंप वॉक से लेकर खेल-प्रतियोगिताओं तक, महिला पत्रकारों ने मनाया तीज महोत्सव
Chhattisgarh News: रायपुर प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों के लिए आयोजित तीज महोत्सव में पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक, खेल-प्रतियोगिताएं और मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा और विधायक भावना बोहरा ने शामिल होकर महिला पत्रकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के समापन पर सभी महिला पत्रकारों को रिटर्न गिफ्ट भी दिए गए।
Chhattisgarhi Culture: तीजा तिहार के रंग में रंगा बहतराई स्टेडियम, CM साय ने माताओं-बहनों संग साझा की खुशियां
Chhattisgarhi Culture: बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में भव्य तीजा मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माताओं-बहनों के साथ तीजा तिहार की खुशियां साझा कीं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण, महतारी वंदन योजना और लखपति दीदियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में मातृशक्ति की अहम भूमिका बताई।
Lokrang Parv: पंडवानी से पंथी तक, रायपुर में दिखी छत्तीसगढ़ की लोक विरासत
Lokrang Parv: रायपुर में तीन दिवसीय लोकरंग पर्व का भव्य शुभारंभ हुआ। मुक्ताकाशी मंच पर पंडवानी, भरथरी गाथा, देवार गीत सहित कई लोकविधाओं की प्रस्तुतियां हुईं। आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को सहेजना और कलाकारों को मंच देना है।