रायपुर
696 खबरें
नौकरी का झांसा : झारखंड ले जाई गईं 35 युवतियां को बंधक बनाकर कराया जा रहा था काम
छत्तीसगढ़ के दुर्गूकोंदल सहित विभिन्न क्षेत्रों की करीब 35 युवतियों को नौकरी का झांसा देकर झारखंड ले जाकर बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। उन्हें गढ़वा जिले में कथित रूप से जबरन काम कराया जा रहा था और प्रताड़ित किया जा रहा था।
इस घटना का खुलासा तब हुआ जब एक युवती ने मोबाइल के जरिए अपने गांव के परिचित को मदद का संदेश भेजा। इसके बाद मामला सामाजिक कार्यकर्ता ललित नरेटी के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचा, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।
झारखंड पुलिस ने युवतियों की बरामदगी के लिए रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है। फिलहाल सभी की सुरक्षित वापसी के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें सक्रिय हैं, जबकि परिजन बेसब्री से बेटियों के लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
रायपुर में सनसनी : मितानिन के घर मिला देसी बम बनाने का सामान, बम स्क्वॉड ने मौके पर किया डिफ्यूज
रायपुर के रावाभाठा इलाके में एक मितानिन के घर संदिग्ध बैग मिलने पर बड़ा मामला सामने आया। बैग में एयर गन, डेटोनेटर, केमिकल, बैटरी और तार जैसी देसी बम बनाने की सामग्री मिली। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और FSL टीम ने मौके पर जांच कर सभी विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। मुख्य संदिग्ध विनय देवांगन फिलहाल फरार है और पुलिस यह जांच कर रही है कि यह सामग्री कहाँ से आई और इसका उद्देश्य क्या था। मितानिन की सतर्कता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।
महतारी वंदन योजना : मिहलाओं को 27वीं किस्त सीधे उनके खातों में
छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी कर दी है, जिसके तहत राज्य की 68 लाख 52 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में कुल 642 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में सुशासन तिहार के दौरान इस किस्त का शुभारंभ किया। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद कर रही है। लाभार्थी महिलाएं एसएमएस अलर्ट, आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए अपने भुगतान की स्थिति चेक कर सकती हैं। साथ ही सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया है, जिसकी प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी, ताकि भविष्य में सहायता राशि बिना किसी बाधा के मिलती रहे।
23 लाख की ठगी : मंत्रालय में सरकारी नौकरी के नाम पर झांसा, रायपुरा के बंटी-बबली का कारनामा
Raipur में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ₹23 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। रायपुरा निवासी दंपत्ति विश्वनाथ गुप्ता और चंदा गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने मंत्रालय में पहुंच होने का झांसा देकर Akash Sahu और उसके रिश्तेदारों से जल संसाधन विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लिए। रकम 2024 से 2026 के बीच किस्तों में वसूली गई, लेकिन नौकरी नहीं लगी। पैसे वापस न मिलने पर पीड़ित ने DD Nagar Police में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आरोपी फरार हैं।
ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट : 3 सरगना गिरफ्तार, रसूखदार कारोबारियों तक पहुँचे पुलिस के तार
रायपुर में तेलीबांधा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जो “तीन पैनल 777” नाम से चल रहा था और कथित तौर पर महादेव ऐप जैसी प्रणाली पर आधारित था। पुलिस ने 3 मुख्य आरोपियों (नमन जग्गी, आयुष जैन, मोहम्मद सरफराज) को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद 9 और संदिग्धों को भी पकड़ा गया है। यह गिरोह मास्टर आईडी, पैनल सिस्टम और सोशल मीडिया के जरिए सट्टा चलाता था।
खूनी खेल : पत्नी से अनबन के बाद बाउंसर ने ससुराल में बरसाईं गोलियां, एक साली की मौत, दूसरी गंभीर
मोवा बाजार में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने ससुराल में फायरिंग कर दी। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच जारी है।
दिनदहाड़े वारदात : खरोरा में सराफा कर्मचारी पर तलवार से हमला, 1 करोड़ के जेवरात की लूट
रायपुर के खरोरा क्षेत्र में बाइक सवार 2–3 नकाबपोश बदमाशों ने सराफा दुकान के मैनेजर पर तलवार से हमला कर करीब 1 करोड़ रुपये के जेवर लूट लिए। मैनेजर गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने नाकेबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और मामले को सुनियोजित लूट मानकर जांच कर रही है।
भीषण गर्मी में भी लहलहा रही रबी धान, कोल्हान नाला किनारे किसानों की मेहनत लाई रंग
आरंग के धमनी और कोटनी गांव में 150 एकड़ से ज्यादा में रबी धान की फसल लहलहा रही है। बोरवेल से सिंचाई कर किसानों ने भीषण गर्मी में भी फसल बचाई, 15 मई से पहले कटाई की संभावना।
टिंबर मार्केट में लगी आग, 12 से अधिक दमकल गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू
रायपुर के फाफाडीह टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई, जो तेजी से फैलकर विकराल हो गई। आग बुझाने के लिए 12 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर लगाई गईं और कई घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए आसपास से पानी की अतिरिक्त व्यवस्था की गई, यहां तक कि एम्स परिसर से भी पानी मंगाया गया। प्रशासन ने आग के कारणों की जांच और नुकसान के आकलन की बात कही है।
हत्याकांड: पिता की हत्या के आरोप में पत्नी-बेटियां गिरफ्तार, मामला मोबाईल विवाद का
रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में एक व्यक्ति की मौत को पहले बाथरूम में गिरकर हुई दुर्घटना माना गया था, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों से हत्या की पुष्टि होने के बाद मामला पलट गया। पुलिस जांच में आरोप है कि घरेलू विवाद (मोबाइल इस्तेमाल को लेकर बहस) के बाद मृतक की पत्नी और दो बेटियों ने मिलकर उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को शुरुआत में हादसा बताकर छिपाने की कोशिश की गई थी। जांच के बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया और अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े पहलू की भी जांच की बात सामने आई है।
CBSE 10वीं में श्रेयांश कुमार सिंह ने 96.4% अंक के साथ लहराया परचम
रायपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र श्रीयांश कुमार सिंह ने CBSE कक्षा 10वीं 2026 में 96.4% अंक (482/500) प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी प्रमुख विषयों में 95 से 98 तक अंक हासिल किए और कंप्यूटर एप्लीकेशंस में भी 94 अंक पाए। उनकी इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और माता-पिता व शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया गया है। उनकी उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और शहर में खुशी का माहौल है।
अब रायपुर में मिलेंगे चांदी के आकर्षक और लेटेस्ट डिज़ाइन वाले गिफ्ट आइटम्स
रायपुर में Shaahkaar Silver नाम से एक नया स्टार्टअप शुरू किया जा रहा है, जिसकी स्थापना मानसी गोयल बंसल और हेमानी जैन ने मिलकर की है। इसका उद्देश्य प्रीमियम क्वालिटी के सिल्वर गिफ्टिंग उत्पाद स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। यह स्टूडियो शुद्ध चांदी से बने सिल्वर कॉइन्स, डेकोरेटिव आइटम्स, पूजा सामग्री, कस्टमाइज्ड और कॉर्पोरेट गिफ्ट्स सहित आधुनिक और पारंपरिक डिज़ाइनों का संग्रह प्रदान करेगा।