रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1906 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
Krishna Janmashtami: मठ-मंदिरों में भव्य सजावट, 11 क्विंटल मालपुए के भोग से लेकर थाने में कारागार मंचन तक की खास तैयारियां
Krishna Janmashtami: छत्तीसगढ़ में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। रायपुर समेत रायगढ़ और बिलासपुर के प्रमुख मंदिरों में विशेष श्रृंगार, अभिषेक, भोग, भजन-कीर्तन और मध्यरात्रि महाआरती के आयोजन होंगे।
Governor Ramen Deka: निजी विश्वविद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था पर राज्यपाल की सख्ती, गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
Governor Ramen Deka: निजी विश्वविद्यालयों में शिक्षा, शोध और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने NAAC ग्रेडिंग, 1000 विद्यार्थियों के लक्ष्य और सामाजिक दायित्वों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
World Audio Book Team: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों तक शिक्षा पहुंचा रही टीम, राज्यपाल ने किया सम्मानित
World Audio Book Team: राज्यपाल रमेन डेका ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तकनीक आधारित प्रयासों को जरूरी बताया। उन्होंने वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। टीम 11 हजार से अधिक ऑडियो बुक तैयार करने की दिशा में काम कर रही है, जबकि के. शारदा अब तक 1,800 से अधिक ऑडियो बुक तैयार कर चुकी हैं।
Chhattisgarh Agriculture: नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का तरीका, 38 हजार किसानों को मिलेगा फायदा
Chhattisgarh Agriculture: महानदी, पैरी, सोंढूर और खारून नदी किनारे बसे 152 गांवों में फसल विविधीकरण की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। करीब 38 हजार किसानों के 30,841.96 हेक्टेयर कृषि रकबे में भूमि और जल उपलब्धता के अनुसार धान के साथ दलहन, तिलहन, सब्जी, औषधीय और फलदार फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा।
Women Awards: अब साहस को मिलेगा सम्मान, 25 सितंबर तक आवेदन का मौका
Women Awards: छत्तीसगढ़ शासन वर्ष 2026 में महिलाओं के उत्कृष्ट योगदान के लिए मिनी माता सम्मान, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार और माता बहादुर कलारिन सम्मान प्रदान करेगा। कबीरधाम जिले में पात्र आवेदक 25 सितंबर शाम 5:30 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
Women Property Registration: रायगढ़ की शर्मिला को सरकारी योजना की सीधी राहत, रजिस्ट्री में बचे 25 हजार रुपए
Women Property Registration: छत्तीसगढ़ में महिलाओं के नाम अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर पंजीयन शुल्क में 50% की छूट दी जा रही है। रायगढ़ की शर्मिला मिश्रा को इसका लाभ मिला और करीब 25 हजार रुपए की बचत हुई।
Raigarh News: अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर रायगढ़ की बेटियों का जलवा, भारतीय लैक्रॉस टीम ने जीता ब्रॉन्ज
Raigarh News: सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया ने मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सिंगापुर को हराकर कांस्य पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने बधाई देते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
Amity University Raipur: मेस के खाने में बार-बार निकल रहे कीड़े, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता
Amity University Raipur: मेस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों ने गंभीर शिकायतें की हैं। छात्रों का आरोप है कि खाने में कई बार इल्ली और बरसाती कीड़े मिले हैं। उन्होंने सफाई, खाद्य गुणवत्ता जांच और सख्त हाइजीन व्यवस्था की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत की चेतावनी दी है।
Dhamtari Flood: गंगरेल समेत धमतरी के जलाशयों में बढ़ा पानी, बाढ़ के खतरे को लेकर हाई अलर्ट
Dhamtari Flood: बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के खतरे को देखते हुए धमतरी जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के साथ ग्रामीणों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।
Chhattisgarh News: जल संचय अभियान में छत्तीसगढ़ ने हासिल किया पहला स्थान
Chhattisgarh News: जल संचय जन भागीदारी अभियान के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। राज्य के सूरजपुर, महासमुंद, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा और कबीरधाम जिले भी जल संरक्षण के क्षेत्र में देश के शीर्ष 10 जिलों में शामिल हुए हैं।
CGPSC Interview बड़ा अपडेट, 21 सितंबर से शुरू होंगे साक्षात्कार, लगातार दूसरी बार फेसलेस मॉडल
CGPSC Interview: राज्य सेवा परीक्षा के 608 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 21 सितंबर से शुरू होंगे। आयोग लगातार दूसरे वर्ष फेसलेस इंटरव्यू मॉडल अपनाएगा। साक्षात्कार से पहले दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य किया गया है।
Chhattisgarh Mitanin: रामगढ़ पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल, मितानिन बहनों से की आत्मीय चर्चा
Chhattisgarh Mitanin: अंबिकापुर विधानसभा के उदयपुर विकासखंड स्थित रामगढ़ में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मितानिन बहनों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मितानिनों की भूमिका की सराहना की और उनकी समस्याएं व आवश्यकताएं सुनीं।