रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1910 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
एडमिशन पर उठे सवाल : कम अंक वाले छात्रों को नहीं मिल रहा सरकारी स्कूलों में प्रवेश
10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट खराब होने के डर से कुछ सरकारी स्कूलों द्वारा दूसरे स्कूल के कम अंक वाले बच्चों को प्रवेश नहीं दिए जाने की शिकायतें मिली है। इसको लेकर मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा गया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं के नतीजे कई स्कूलों में कमजोर आए हैं। खराब नतीजों को लेकर उच्चाधिकारी नाराज हैं।
छात्रों के हित में बड़ा कदम : शिक्षकों की कमी दूर करने की पहल, रिटायर शिक्षकों का कार्यकाल बढ़ाया गया
छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी और 100% अनुदान प्राप्त स्कूलों में कार्यरत पात्र सेवानिवृत्त शिक्षकों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 की समाप्ति तक सेवाएं जारी रखने की अनुमति दी है। इस निर्णय से शिक्षकों की कमी दूर होगी और विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के नियमित रूप से जारी रह सकेगी।
कड़ी कार्रवाई : स्कूलों के आसपास अवैध कारोबार पर शिकंजा
रायपुर में स्कूलों के आसपास तंबाकू और नशीले उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में गुटखा, सिगरेट और तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए, जबकि 20–25 अवैध ठेले-गुमटियों को हटाया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी है
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत से मचा हड़कंप : शरीर पर चोट के निशान मिलने का दावा, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
रायपुर के गोंदवारा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 31 वर्षीय प्रदीप गिरी गोस्वामी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
CBSE Result : छात्रों के लिए बड़ी राहत, खुद देख सकेंगे अपनी उत्तर पुस्तिका
सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा परिणामों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। अब जिन छात्रों के अंकों में वेरिफिकेशन के बाद भी कोई बदलाव नहीं हुआ, वे संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर अपनी उत्तर पुस्तिका का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर सकेंगे।
खेल-खेल में होगी पढ़ाई की शुरुआत, पहली कक्षा के छात्रों के लिए नई शिक्षा पहल
सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए इस शैक्षणिक सत्र से 3 महीने का रेडीनेस प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। एससीईआरटी द्वारा तैयार मॉड्यूल के तहत खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को भाषा, अक्षर और संख्या का बुनियादी ज्ञान दिया जाएगा, ताकि वे स्कूल के माहौल में आसानी से घुल-मिल सकें और पढ़ाई में रुचि विकसित कर सकें।
बच्चों पर संकट : 3 साल में ही जर्जर हुआ 15 करोड़ का स्कूल, खतरे के साए में पढ़ने को मजबूर 800 छात्र
रायपुर के दलदल सिवनी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का करोड़ों रुपये की लागत से बना भवन कुछ ही वर्षों में जर्जर हो गया है। धंसते फर्श दरकती दीवारों और कमजोर नींव के बीच करीब 800 विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे हैं। भवन की स्थिति को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों में चिंता बढ़ गई है, वहीं निर्माण गुणवत्ता और जिम्मेदार एजेंसियों पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
साइबर सुरक्षा : डिजिटल सेवाओं की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम
रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला में सरकारी डेटा, डिजिटल सेवाओं और महत्वपूर्ण आईटी अवसंरचना की सुरक्षा मजबूत करने पर मंथन हुआ। कार्यशाला में साइबर सुरक्षा रोडमैप, डेटा गवर्नेंस, SOC, जीरो ट्रस्ट आर्किटेक्चर और नियमित सुरक्षा ऑडिट जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने सुझाव दिए।
शासकीय भूमि : बसनी में अवैध कब्जा पड़ा भारी, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
धमधा तहसील के ग्राम बसनी में जिला प्रशासन ने शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत की संयुक्त कार्रवाई में झटका तार व अवैध खेती हटाई गई।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक : छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, खिलाड़ियों को मिला सम्मान
नवा रायपुर के ग्राम पलोद में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और वन विभाग के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 2036 ओलंपिक मेजबानी के राष्ट्रीय संकल्प के प्रतीक के रूप में 2036 पौधों के रोपण का अभियान शुरू किया गया।
निरीक्षण : अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई के दौरान जब्त कोकलेन मशीन और हाईवा वाहन
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध रेत और चूना पत्थर उत्खनन व परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने दो दिनों तक ताबड़तोड़ कार्रवाई की। अभियान में एक कोकलेन मशीन और छह हाईवा वाहन जब्त किए गए हैं।
नई पहल : अगले सत्र से 1 अप्रैल से लगेंगी कक्षाएं, 31 मार्च तक आएगा रिजल्ट
छत्तीसगढ़ सरकार ने अगले शैक्षणिक सत्र से सरकारी और बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को 16 जून के बजाय 1 अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था सीबीएसई की तर्ज पर लागू की जाएगी, जिससे छात्रों को पढ़ाई के लिए अधिक समय मिलेगा। इसके लिए वार्षिक परीक्षा परिणाम 31 मार्च तक जारी करने और पाठ्यपुस्तकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।