रायपुर
राज्य की राजधानी: पुराने बाज़ारों से नवा रायपुर के नियोजित शहर तक
कुल 1910 खबरें
- पुरखौती मुक्तांगनजनजातीय संस्कृति का खुला संग्रहालय
- विवेकानंद सरोवरबूढ़ा तालाब, शहर के बीच का सरोवर
नया सवेरा : सीएम साय ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाई शपथ
ऐतिहासिक शपथ ग्रहण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सूरजपुर प्रवास के दौरान नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितेश जायसवाल एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और उन्हें जनसेवा का संकल्प दिलाया।
बड़ी पहल : ग्राम कसेकेरा के हाई स्कूल का संचालन अब नवीन भवन से होगा
ग्राम कसेकेरा में लंबे समय से लंबित नवीन हाई स्कूल भवन में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने की मांग को सुशासन तिहार 2026 के तहत गंभीरता से लिया गया। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के सहयोग से भवन से संबंधित सभी आवश्यक कार्य समय पर पूर्ण कराए। अनुविभागीय अधिकारी के अनुसार भवन पूरी तरह तैयार है और आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यालय का संचालन इसी भवन में किया जाएगा।
समापन समारोह : एआई को बताया विकास का इंजन, 5 युवा उद्यमियों का हुआ सम्मान
रायपुर में आयोजित समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 के समापन समारोह में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने एआई को विकसित भारत 2047 का प्रमुख इंजन बताया। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है, जिसे आधुनिक तकनीक और कौशल से जोड़ना आवश्यक है।
अलर्ट : जनस्वास्थ्य और पर्यावरण को खतरा पहुंचाने वालों पर सख्ती, राज्यभर में होगी निगरानी
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने राज्य में अवैध रूप से स्क्रैप और प्रयुक्त बैटरियों के संग्रहण, भंडारण, परिवहन तथा व्यापार पर सख्ती बरतने की चेतावनी दी है। मंडल ने बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2022 के तहत सभी कारोबारियों को पंजीयन और वैधानिक प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
समीक्षा : टीबी, मातृत्व और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत टीबी मुक्त भारत अभियान, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की समीक्षा की। उन्होंने राज्यभर में टीबी जांच शिविर लगाने, मरीजों की शीघ्र पहचान व उपचार, पोषण सहायता की समय पर उपलब्धता तथा गर्भवती महिलाओं और बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सामूहिक योगाभ्यास : प्रदेशभर में योग की गूंज, मंत्री–सांसद–विधायक करेंगे योग दिवस कार्यक्रमों में सहभागिता
21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस छत्तीसगढ़ में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर भव्य रूप से मनाया जाएगा। राज्यभर में जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होंगे। राजधानी रायपुर में राज्यपाल, सरगुजा में मुख्यमंत्री सहित विभिन्न जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
बच्चों को विकास का केंद्र बनाकर आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़, यूनिसेफ ने बढ़ाया सहयोग का दायरा
नवा रायपुर स्थित नीति भवन में राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा और यूनिसेफ इंडिया के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विकसित छत्तीसगढ़ प्रगति फ्रेमवर्क, देश के पहले राज्य-विशिष्ट बाल कल्याण सूचकांक, बच्चों के लिए सार्वजनिक वित्त, सामाजिक व्यवहार परिवर्तन और बस्तर अंजोर कार्यक्रम पर चर्चा की गई।
नई रफ्तार : जर्जर परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, छत्तीसगढ़ में 5 रिडेवलपमेंट परियोजनाओं को मंजूरी
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल राज्य के पाँच शहरों—रायपुर, महासमुंद, राजनांदगांव, कोरबा और जगदलपुर—में प्रमुख रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत करने जा रहा है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य जर्जर शासकीय परिसंपत्तियों को आधुनिक अधोसंरचना में बदलना और शहरी विकास को गति देना है।
आदेश : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ IPS सुंदरराज पी. को NIA में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद पर नियुक्ति
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी. की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) पद पर प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दी है। छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय तक सेवा देने और नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुंदरराज पी. को आंतरिक सुरक्षा, खुफिया समन्वय और विशेष अभियानों का व्यापक अनुभव है।
सीएम साय का गरियाबंद दौरा, कांग्रेस का बिजली बिल बढ़ोतरी पर हल्लाबोल
छत्तीसगढ़ में बुधवार को कई महत्वपूर्ण गतिविधियां होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सूरजपुर और गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे तथा गरियाबंद में लगभग 700 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वहीं बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी। दूसरी ओर अभनपुर-कुरुद नई ब्रॉडगेज रेल लाइन पर स्पीड ट्रायल आयोजित किया जाएगा।
बड़ा बदलाव : छत्तीसगढ़ में नगर निकाय संपत्ति नियम 2026 लागू, अब सभी बिक्री ई-टेंडर से होगी
छत्तीसगढ़ सरकार ने नगर निकायों की अचल संपत्तियों (जमीन, दुकान, भवन आदि) के लेनदेन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ नगरपालिका (अचल संपत्ति व्ययन) नियम, 2026 लागू किए हैं। इसके तहत अब सभी संपत्तियों की बिक्री, पट्टे या हस्तांतरण के लिए अनिवार्य रूप से ई-निविदा प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिसमें सबसे अधिक बोली लगाने वाले को संपत्ति दी जाएगी।
बदलाव : 2026-27 से 75% उपस्थिति अनिवार्य, अभिभावकों तक पहुंचेगी रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग ने 2026-27 सत्र के लिए नया शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है, जिसके तहत कॉलेजों में अनुशासन और पढ़ाई व्यवस्था को सख्त किया गया है। अब प्रत्येक विषय में 75% उपस्थिति अनिवार्य होगी और कम उपस्थिति होने पर अभिभावकों को सूचना भेजी जाएगी।