राज्य सरकार
कुल 885 खबरें
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में परियोजना समिति की बैठक, ई-बस और सड़क परियोजनाओं पर मंथन
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई बैठक में नवा रायपुर की ई-बस परियोजना, कार्यालय भवन निर्माण, रायगढ़-पूंजीपथरा-घरघोड़ा फोरलेन और अकलतरा बायपास समेत कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के प्रस्तावों की समीक्षा की गई।
फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों की होगी त्वरित जांच, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सेवाएं होंगी आसान
छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे 186 लोगों के मामलों की मेडिकल बोर्ड के जरिए जांच की जाएगी। समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की संयुक्त बैठक में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र व यूडीआईडी कार्ड की प्रक्रिया आसान बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल कैंप आयोजित करने, उभयलिंगी समुदाय के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने और नशामुक्ति केंद्रों को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड में ABHA ID शामिल, एक जनवरी से ऑनलाइन होंगे स्वास्थ्य विभाग के काम
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की मॉडल डिस्ट्रिक्ट इनिशिएटिव कार्यशाला का शुभारंभ किया। राज्य में अब तक 2.63 करोड़ ABHA बनाए जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य स्वास्थ्य रिकॉर्ड, जांच रिपोर्ट और उपचार संबंधी सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है।
कीटनाशक विक्रय केंद्रों पर कृषि विभाग की सख्ती, अनियमितता मिलने पर दुकानदारों को नोटिस
खरीफ 2026 में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने जिले में कीटनाशक विक्रय केंद्रों का सघन निरीक्षण शुरू किया है। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों के उचित संधारण में लापरवाही मिलने पर तीन विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर सरकार का बड़ा कदम, स्टाइपेंड बढ़ाने की प्रक्रिया तेज
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात के बाद प्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। सरकार ने स्टाइपेंड बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू करते हुए इसी माह सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिलाया है।
‘मेरा युवा भारत’ से जुड़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा, नेतृत्व और सेवा के मिलेंगे नए अवसर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों के जरिए युवाओं को प्रतिभा दिखाने के अवसर देने की बात कही। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन की तैयारी, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और RBI महाप्रबंधक के बीच अहम चर्चा
वित्त मंत्री ओपी चौधरी से RBI रायपुर के महाप्रबंधक मनीष पराशर ने मुलाकात की। इस दौरान नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन व्यवस्था विकसित करने, मुद्रा प्रबंधन, खराब नोटों के स्थानीय प्रसंस्करण और राज्य में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।
नक्सल पीड़ित परिवार को मिला सरकारी नौकरी का सहारा, राजेश आलम को अनुकम्पा नियुक्ति
छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति-2025 के तहत बीजापुर के नक्सल पीड़ित परिवार के सदस्य राजेश कुमार आलम को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। उन्हें जिला कार्यालय बीजापुर में नियमित चतुर्थ श्रेणी (अर्दली) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस पहल का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को आर्थिक सुरक्षा, रोजगार और सम्मानजनक जीवन से जोड़ना है।
राष्ट्रीय मंच पर छाया छत्तीसगढ़ का मांदरी नृत्य, धमतरी के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति
स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हॉल में धमतरी जिले के सरईटोला के जय गढ़िया बाबा आदिवासी लोक मांदरी नृत्य दल ने पारंपरिक मांदरी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों ने मांदर की थाप, पारंपरिक वेशभूषा और जनजातीय संस्कृति के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई।
आजादी के पर्व पर साक्षरता का उल्लास, मुंगेली में महा चौपाल का आयोजन
मुंगेली जिले में शत-प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को लेकर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत महा चौपाल का आयोजन किया गया। अभियान में नवसाक्षरों को सम्मानित करने के साथ 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को शिक्षित करने और विद्यार्थियों को साक्षरता अभियान से जोड़ने की पहल की जा रही है।
बिलासपुर में रोजगार मेला 20 अगस्त को, 85 पदों पर होगी भर्ती
बिलासपुर में 20 अगस्त को रोजगार मेला लगेगा। 3 निजी कंपनियां 85 पदों पर भर्ती करेंगी। 10वीं, 12वीं और स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
मसीरा के बच्चों को मिला नया आंगनबाड़ी भवन, बेहतर माहौल में हो रही पढ़ाई
मसीरा में पुराने कच्चे आंगनबाड़ी भवन की समस्या दूर करते हुए विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत नए भवन का निर्माण कराया गया। इससे बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में शैक्षणिक गतिविधियों की सुविधा मिल सकेगी।