राज्य सरकार
कुल 1296 खबरें
प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को राहत, 16 लाख रुपए सहायता स्वीकृत
जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदाओं से हुई चार मौतों के मामलों में प्रभावित परिवारों के लिए कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक प्रकरण में पात्र परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।
चिरायु बना तीन परिवारों की उम्मीद, हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का सफल उपचार
धमतरी जिले की चिरायु टीम-बी मगरलोड ने स्वास्थ्य जांच के दौरान तीन बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षणों की समय पर पहचान की। रायपुर में विशेषज्ञ जांच के बाद तीनों बच्चों का सफल ऑपरेशन किया गया। उपचार के बाद बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार है और चिरायु टीम लगातार फॉलोअप कर रही है।
बस्तर-सरगुजा में बढ़ेंगी बैंकिंग सुविधाएं, दूरस्थ इलाकों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के निर्देश
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में मुख्य सचिव विकासशील ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को KCC लोन और सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों के ऋण प्रकरणों का जल्द निपटारा करने पर जोर दिया।
दंत चिकित्सा महाविद्यालय में नशामुक्ति कार्यक्रम, युवाओं ने लिया जागरूकता का संकल्प
शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ और ‘मिशन स्पंदन’ के संयुक्त तत्वावधान में विशेष जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन ‘10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ के अंतर्गत हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, चिकित्सकों और महाविद्यालय के कर्मचारियों ने भाग लिया।
ITI में पहली बार शुरू हुआ इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर
जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), जीजामगांव में सत्र 2026-27 से पहली बार मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (Mechanic Electric Vehicle) ट्रेड का प्रथम बैच प्रारंभ किया गया है। यह संस्था का भी पहला प्रशिक्षण सत्र होगा।
राशन के लिए अब लंबी कतार से राहत, अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम से मिनटों में मिल रहा अनाज
कभी राशन लेने के लिए लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब सरकंडा में शुरू हुई “अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम” की नई व्यवस्था में राशन लेने की प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो रही है। तकनीक से जुड़ी इस पहल की शुरुआत के साथ ही हितग्राहियों को समय की बचत, सटीक तौल और पारदर्शी वितरण का अनुभव मिलने लगा है।
सरकारी योजनाओं से बदली किस्मत, डेयरी व्यवसाय से हर माह 50 हजार की कमाई
दृढ़ इच्छाशक्ति और शासकीय योजनाओं का सही संयोजन किसी भी प्रयास को बड़ी सफलता में बदल सकता है। धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम करगा निवासी श्री अंगेश्वर कुर्रे ने इसे साबित कर दिखाया है। पशुधन में नस्ल सुधार, वैज्ञानिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन अपनाकर उन्होंने डेयरी व्यवसाय को अपनी आजीविका का मजबूत आधार बनाया है।
लखौली से आरंग तक हरेली की धूम, किसानों ने की औजारों और पशुधन की पूजा
लखौली, चंदखुरी, आरंग और मंदिरहसौद क्षेत्र में हरेली पर्व पर ग्रामीणों ने कृषि औजारों और पशुधन की पूजा की। किसानों ने अच्छी बारिश, फसल और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। भाजपा जिला ग्रामीण की महामंत्री ललिता कृष्णा वर्मा ने डेयरी फार्म में मवेशियों की पूजा कर गो-सेवा और लोकपरंपराओं को सहेजने का संदेश दिया।
छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ के निवेश का वादा, 1.6 लाख रोजगार की उम्मीद
नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ में पिछले 18 महीनों में 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे विभिन्न क्षेत्रों में 1.6 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। डेटा सेंटर, आईटी, फार्मा, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में निवेश से राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की संभावना है।
मुख्यमंत्री निवास में हरेली की धूम: पारंपरिक खेल, छत्तीसगढ़ी व्यंजन और लोक संस्कृति रही आकर्षण
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में हरेली पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। पारंपरिक खेल, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, लोकगीत-नृत्य और रहचुली आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे।
हरेली तिहार : गेड़ी की खट-खट, खेतों की हरियाली और छत्तीसगढ़ी परंपराओं से सजा गांव
छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में खेती-किसानी की अहम भूमिका है। प्रदेश सरकार का कहना है कि गांव, गरीब और किसान उसकी प्राथमिकताओं में हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बीते ढाई वर्षों में किसानों के हित में कई फैसले लिए गए हैं।
कोरबा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 को बढ़ावा, 25 हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र
कबीरधाम जिले के कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 25 हितग्राहियों को आवास निर्माण की सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहर के पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन की सुविधा उपलब्ध कराना है।