📅 Thursday, 21 May 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम जशपुर इंसानियत शर्मसार : रस्सी से बांधकर युवक की बेरहमी…
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
जशपुर

इंसानियत शर्मसार : रस्सी से बांधकर युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम झारपारा में एक युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित जोगेंद्र बढ़ाई के साथ पड़ोसियों ने मामूली विवाद के बाद मारपीट की थी। पुलिस ने वायरल वीडियो, रस्सी, डंडा और लोहे की सरिया जब्त कर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 May 2026, 01:02 PM
📍 जशपुर

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। वीडियो सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले में एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला थाना बागबहार क्षेत्र के ग्राम झारपारा का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित जोगेंद्र बढ़ाई (50 वर्ष) अपने घर में लकड़ी का काम कर रहा था। उसी दौरान उसके पड़ोसी नवीन बंजारा और दिनेश बंजारा वहां पहुंचे और उसे कथित तौर पर पागल कहकर अपमानित करने लगे। दोनों भाई लगातार गंदी-गंदी गालियां देने लगे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

बताया जा रहा है कि जब जोगेंद्र ने विरोध करते हुए गाली देने का कारण पूछा तो मामूली कहासुनी अचानक हिंसक झगड़े में बदल गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी बुला लिया।

रस्सी से बांधकर की गई बेरहमी से पिटाई

आरोप है कि नवीन बंजारा, दिनेश बंजारा, भगवती बंजारा और अंजुलता बंजारा ने मिलकर जोगेंद्र बढ़ाई को पकड़ लिया और रस्सी से बांध दिया। इसके बाद डंडों, लोहे की सरिया और अन्य वस्तुओं से उसकी जमकर पिटाई की गई। घटना के दौरान गांव के कुछ लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन भय और तनाव के कारण कोई बीच-बचाव नहीं कर पाया। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और देखते ही देखते पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया।

घटना 29 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है, जबकि पीड़ित ने 11 मई 2026 को थाना बागबहार पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वीडियो वायरल होने और मामले की गंभीरता बढ़ने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 127(2), 191(2)(3), 190 और 333 के तहत अपराध दर्ज किया। जांच के दौरान वायरल वीडियो फुटेज, घटना में प्रयुक्त रस्सी, डंडा और लोहे की सरिया जब्त कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी नवीन बंजारा (35 वर्ष), दिनेश बंजारा (42 वर्ष), भगवती बंजारा (60 वर्ष) और अंजुलता बंजारा (31 वर्ष), सभी निवासी ग्राम झारपारा थाना बागबहार जिला जशपुर को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद चारों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक लव कुमार चौहान, आरक्षक अजय खेस, यशवंत सिदार, पवन पैंकरा और महिला आरक्षक शांति लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बढ़ती हिंसक मानसिकता ने खड़े किए सवाल

गांव में पड़ोसियों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद जिस तरह रस्सी से बांधकर सार्वजनिक पिटाई तक पहुंच गया, उसने समाज में बढ़ती हिंसक मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर डर और आक्रोश दोनों का माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा बनती जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें