📅 Thursday, 21 May 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम रायगढ़ ऑपरेशन प्रहार : रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रक …
रायगढ़ में पुलिस ने ट्रक भर कबाड़ और हजारों किलो सरिया जब्त किया।
रायगढ़ में पुलिस ने ट्रक भर कबाड़ और हजारों किलो सरिया जब्त किया।
रायगढ़

ऑपरेशन प्रहार : रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रक भर कबाड़ और हजारों किलो सरिया जब्त

रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ और चोरी के सामान के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 23 लाख रुपये की संदिग्ध संपत्ति जब्त की है। थाना जूटमिल पुलिस ने एक ट्रक से 24 टन कबाड़ बरामद किया, जबकि थाना छाल पुलिस ने 53 क्विंटल सरिया जब्त किया। दोनों मामलों में आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में चोरी के माल और अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 May 2026, 04:46 PM
📍 रायगढ़

रायगढ़ जिले में चोरी के माल और अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना जूटमिल और थाना छाल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 23 लाख रुपये की संदिग्ध संपत्ति जब्त की है। इस कार्रवाई के बाद कबाड़ माफियाओं और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कुल 24 टन 53 किलो कबाड़ और भारी मात्रा में सरिया बरामद किया है, जिसे चोरी की संपत्ति होने के संदेह में जब्त किया गया है।

पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस अधिकारियों ने साफ संकेत दिए हैं कि जिले में अब चोरी के सामान और अवैध कबाड़ कारोबार पर लगातार सख्ती जारी रहेगी। पुलिस की टीमें संदिग्ध ट्रकों, गोदामों और कबाड़ शेडों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

सबसे बड़ी कार्रवाई थाना जूटमिल क्षेत्र के पटेलपाली सब्जी मंडी के पास हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुख्य मार्ग किनारे खड़े ओडिशा पासिंग ट्रक क्रमांक OD-19-C-4666 में भारी मात्रा में संदिग्ध कबाड़ भरा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को घेरकर जांच शुरू की।

चालक नहीं दिखा पाया कोई वैध दस्तावेज

जांच के दौरान ट्रक में लोहे और टीन का भारी मात्रा में कबाड़ मिला। ट्रक चालक प्रमोद कुमार यादव, निवासी समस्तीपुर बिहार, वर्तमान निवास भुवनेश्वर ओडिशा से कबाड़ संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। चालक ने लिखित रूप से दस्तावेज नहीं होने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में करीब 24 टन कबाड़ जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये और लगभग 12 लाख रुपये कीमत का ट्रक जब्त कर लिया। कुल मिलाकर करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस कब्जे में ली गई। इसी दौरान थाना छाल पुलिस ने ग्राम बेहरामार में भोजराम पटेल के घर के सामने बने शेड पर दबिश देकर भारी मात्रा में सरिया बरामद किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां चोरी का सरिया छिपाकर रखा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली।

53 क्विंटल सरिया जब्त, मालिक नहीं दिखा पाया बिल

तलाशी के दौरान कामधेनु कंपनी का 8 एमएम, 10 एमएम और 12 एमएम का कुल 53 क्विंटल यानी करीब 5300 किलो सरिया बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है। सरिया मालिक भोजराम पटेल कोई वैध बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए पूरा माल जब्त कर लिया। रायगढ़ पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में चोरी के सामान की खरीद-बिक्री और अवैध कबाड़ कारोबार करने वालों के खिलाफ अब लगातार कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें