📅 Friday, 17 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
बड़ी कार्रवाई : रायपुर में चिट्टा के साथ युवक दबोचा गया रायगढ़ के भूपदेवपुर में ट्रेलर की टक्कर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, पति-बच्चा घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम रफ्तार का कहर : कोंडागांव, सूरजपुर और जगदलपुर में तीन सड़क हादसे, 2 की मौत और 12 घायल एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर रंगे हाथ गिरफ्तार महिला आरक्षण कानून लागू: 33% सीटों पर महिलाओं का अधिकार, असर 2029 से बड़ी कार्रवाई : रायपुर में चिट्टा के साथ युवक दबोचा गया रायगढ़ के भूपदेवपुर में ट्रेलर की टक्कर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, पति-बच्चा घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम रफ्तार का कहर : कोंडागांव, सूरजपुर और जगदलपुर में तीन सड़क हादसे, 2 की मौत और 12 घायल एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर रंगे हाथ गिरफ्तार महिला आरक्षण कानून लागू: 33% सीटों पर महिलाओं का अधिकार, असर 2029 से
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ कमार जनजाति के 940 परिवारों का डिजिटल सर्वे अभिया…
विशेष प्रशिक्षण भी आयोजित
विशेष प्रशिक्षण भी आयोजित
छत्तीसगढ़

कमार जनजाति के 940 परिवारों का डिजिटल सर्वे अभियान तेज, 30 अप्रैल 2026 तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

जिले में कमार विशेष पिछड़ी जनजाति के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए डिजिटल सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 76 PVTG गांवों में निवासरत 940 परिवारों (कुल 3306 जनसंख्या) का शत-प्रतिशत ऑनलाइन दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक सरकारी योजनाओं का सही लाभ पहुंचाना और स्वास्थ्य, शिक्षा व बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का आकलन करना है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Apr 2026, 05:55 PM
📍 महासमुंद
जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के उद्देश्य से व्यापक डिजिटल सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत संचालित इस अभियान के तहत प्रत्येक पीव्हीटीजी परिवार का शत-प्रतिशत ऑनलाइन दस्तावेजीकरण सुनिश्चित करना है, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र हितग्राहियों तक पहुंच सके।
जिले में कमार जनजाति की वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए विभाग द्वारा लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत जिले में कुल 940 परिवारों और 3306 की जनसंख्या को कवर किया जाना है, जो 76 पीव्हीटीजी ग्रामों में निवासरत हैं। इस विशेष सर्वे अभियान को 30 अप्रैल 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने समय सीमा के भीतर सभी संबंधित टीमों को कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं एवं विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर सर्वे कार्य को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने कहा गया है।
सर्वे दलों का मॉनिटरिंग
जिले के तीनों पीव्हीटीजी विकासखंडों में जनपद सीईओ अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे दलों का मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर कार्य में तेजी आई है। ग्राम स्तर पर गठित सर्वे दलों में पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, बीट गार्ड, मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा छात्रावास अधीक्षकों को शामिल किया गया है, जो घर-घर पहुंचकर आवश्यक जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। 
सर्वे कार्य की गुणवत्ता और सटीकता बनाए रखने के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर विशेष प्रशिक्षण भी आयोजित किए गए हैं, जिसमें मास्टर ट्रेनर निलेश खांडे द्वारा सभी सदस्यों को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से डेटा एंट्री की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। वर्तमान में वे जिला स्तर से लगातार मॉनिटरिंग करते हुए टीमों के साथ समन्वय बनाए रख रहे हैं और समय-समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित कर रहे हैं।
डिजिटल सर्वे के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे कमार परिवार के पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में सुविधा होगी, साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता का सटीक आंकलन कर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा। प्रशासन द्वारा संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की गई है कि वे सर्वे दल को सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान कर इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें, ताकि निर्धारित समय-सीमा 30 अप्रैल 2026 तक यह महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके।
— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें