Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) काल बनी रफ्तार : दो भीषण सड़क हादसों में 6 की मौत…
दो हादसों में 6 लोगों की मौत
दो हादसों में 6 लोगों की मौत
अंबिकापुर (सरगुजा)

काल बनी रफ्तार : दो भीषण सड़क हादसों में 6 की मौत,  100 मीटर घसीटकर भागा ट्रैक्टर चालक

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बलरामपुर जिले के सनावल क्षेत्र में ईंट से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार चार पंडो युवकों को कुचल दिया। आरोप है कि चालक घायलों को घसीटते हुए फरार हो गया और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई।

कीर्तिमान न्यूज
25 May 2026, 10:53 AM
अंबिकापुर

छत्तीसगढ़ का सरगुजा संभाग रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों से दहल उठा। इन दर्दनाक हादसों में कुल 6 लोगों की असमय मौत हो गई है। पहली हृदयविदारक घटना बलरामपुर जिले की है, जहां ईंट से लदे ट्रैक्टर ने चार सगे और चचेरे भाइयों को रौंद दिया। वहीं दूसरी घटना सरगुजा जिले के नेशनल हाईवे-130 की है, जहां तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। 

बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीपरपान के पास रविवार शाम करीब 6:30 बजे एक ऐसा हादसा हुआ जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। सुन्दरपुर मोड़ से आगे सनावल रोड पर ईंट से लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने लापरवाही पूर्वक बाइक सवार चार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।

साक्ष्य मिटाने और ट्रैक्टर छिपाने की कोशिश 

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंस गई। आरोपी ड्राइवर प्रेमचंद यादव ने गाड़ी रोकने के बजाय घायलों को करीब 100 मीटर तक घसीटा। इसके बाद उसने क्रूरता की हदें पार करते हुए तड़पते हुए युवकों को वाहन के नीचे से निकालकर सड़क किनारे फेंक दिया ताकि वह भाग सके।

इतना ही नहीं, आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए ट्रैक्टर के इंजन को ट्रॉली से अलग किया और फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर मालिक अशोक यादव ने इंजन को छिपाने के लिए उसे ग्राम बगरा स्थित अपने ससुराल पहुंचा दिया, जिसमें रामनारायण यादव नाम के व्यक्ति ने भी साक्ष्य मिटाने में मदद की। पुलिस अब इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

समय पर इलाज मिलता तो बच सकती थी जान: राहगीरों की मदद से चारों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है; उनका कहना है कि अगर एम्बुलेंस समय पर आती या ड्राइवर उन्हें तड़पता छोड़ भागने के बजाय अस्पताल पहुंचा देता, तो चारों की जान बच सकती थी।

मृतक: राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र 'पंडो' जनजाति के थे

इस हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवक आपस में चचेरे भाई थे और विशेष पिछड़ी जनजाति 'पंडो' (जिन्हें राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र माना जाता है) से ताल्लुक रखते थे। वे मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

  1. राकेश पंडो (17 वर्ष)

  2. रमेश पंडो (19 वर्ष)

  3. नरेश पंडो (19 वर्ष)

  4. मनोज पंडो (21 वर्ष)

प्रशासनिक कार्रवाई और आक्रोश: घटना के बाद पंडो समाज में भारी आक्रोश है। समाज के अध्यक्ष उदय कुमार पंडो ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फरार ड्राइवर प्रेमचंद यादव, ट्रैक्टर मालिक अशोक यादव और मददगार रामनारायण यादव के खिलाफ हत्या जैसी गंभीर धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

"घटना पर मर्ग कायम कर चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए वाड्रफनगर भेज दिया गया है। ट्रैक्टर को जब्त करने और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना की गई है। साक्ष्य छुपाने वालों पर भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई होगी।" — बृजलाल भारद्वाज, थाना प्रभारी (सनावल)

दो बुजुर्ग ग्रामीणों की मौके पर ही मौत

दूसरी दर्दनाक घटना सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र की है। नेशनल हाईवे-130 (अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग) पर जजगा के पास रविवार रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो बुजुर्गों को अपनी चपेट में ले लिया।

उड़ गए बाइक के परखच्चे, सड़क पर कई मीटर घिसटे

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ग्रामीण जजगा गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां मेहमानी (पारिवारिक कार्यक्रम) में आए हुए थे। रात को जब वे ग्रामीण सड़क से होते हुए नेशनल हाईवे-130 पर पहुंचे, तभी बिलासपुर की ओर से अंबिकापुर जा रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। सिर पर गंभीर चोटें आने और सड़क पर कई मीटर तक घिसटने के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान:

  1. जय सिंह (50 वर्ष), निवासी: महुआटिकरा

  2. रामकुमार (60 वर्ष), निवासी: महुआटिकरा

पुलिस की जांच जारी: लखनपुर थाना पुलिस ने रात में ही शवों को कब्जे में लेकर मर्चुरी भिजवाया। कार चालक हादसे के बाद वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी कार चालक और वाहन की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

इस दुखद घटना ने एक बार फिर सरगुजा संभाग में भारी वाहनों की बेकाबू रफ्तार और बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें