Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ कोरबा में दर्दनाक हादसा : ड्यूटी जॉइन करने जा रहे…
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
छत्तीसगढ़

कोरबा में दर्दनाक हादसा : ड्यूटी जॉइन करने जा रहे SECL के डीटी की मौत, पार्सल वाहन से टकराई कार

कोरबा के NH-130 पर चोटिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में SECL गेवरा एरिया के पूर्व GM और हाल ही में पदोन्नत निदेशक तकनीकी (DT) अरुण कुमार त्यागी की मौत हो गई। सिंगरौली ड्यूटी जॉइन करने जा रहे उनकी कार पार्सल वाहन से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। MLA प्रेमचंद पटेल ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 08 May 2026, 10:28 AM · अपडेट: 14 May 2026, 04:52 AM
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कोरबा जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-130 पर चोटिया के पास हुए भीषण सड़क हादसे में SECL गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक और हाल ही में निदेशक तकनीकी (डीटी) पद पर पदोन्नत हुए अरुण कुमार त्यागी की दर्दनाक मौत हो गई। वे नई जिम्मेदारी संभालने के लिए सिंगरौली जा रहे थे।

पार्सल वाहन से टकराई कार

जानकारी के मुताबिक, अरुण कुमार त्यागी हाल ही में डीटी पद पर प्रमोशन के बाद ड्यूटी जॉइन करने सिंगरौली के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान NH-130 पर चोटिया के पास उनकी कार आगे चल रहे एक पार्सल वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में उन्हें शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अरुण कुमार त्यागी के आकस्मिक निधन की खबर से SECL गेवरा एरिया सहित पूरे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मियों और अधिकारियों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

MLA प्रेमचंद पटेल ने जताया शोक

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि SECL गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक एवं हाल ही में डीटी पद पर पदोन्नत हुए अरुण कुमार त्यागी का सड़क हादसे में निधन अत्यंत पीड़ादायक है। वे नई जिम्मेदारी जॉइन करने जा रहे थे, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी इस घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें