Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर खुलासा : CA ऑफिस में चोरी का राज खुला, दो आरोपी प…
रायपुर CA ऑफिस चोरी खुलासा
रायपुर CA ऑफिस चोरी खुलासा
रायपुर

खुलासा : CA ऑफिस में चोरी का राज खुला, दो आरोपी पकड़े गए

रायपुर के सी.ए. तारवानी एंड एसोसिएट ऑफिस में हुई 7.80 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि ऑफिस का पूर्व कर्मचारी उमेश पोर्ते ने अपने साथी लक्ष्मीनारायण ध्रुव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Jul 2026, 04:58 PM · अपडेट: 28 Jul 2026, 06:00 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सी.ए. तारवानी एंड एसोसिएट ऑफिस में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात को ऑफिस के ही एक पुराने कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 7 लाख 80 हजार रुपये की रकम बरामद की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सुंदर नगर निवासी अपर्णा नायक सी.ए. तारवानी एंड एसोसिएट ऑफिस में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 जुलाई की सुबह ऑफिस पहुंचने पर पता चला कि रात के समय अज्ञात चोर ने ऑफिस में घुसकर कैश काउंटर का लॉक तोड़ दिया और वहां रखी नगदी रकम लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई।

CCTV फुटेज से मिला चोरी का सुराग

पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस को चोरी की वारदात से जुड़े अहम सुराग मिले।

साथी के साथ मिलकर रची साजिश

जांच के आधार पर पुलिस ने ऑफिस के पूर्व कर्मचारी उमेश पोर्ते को बिलासपुर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे ऑफिस में रखी नगदी रकम की जानकारी थी। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने अपने साथी लक्ष्मीनारायण ध्रुव के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पूरी रकम 7 लाख 80 हजार रुपये नगद बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें