Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Gandhinagar building collapse: निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का स्लैब ढहा, मलबे से 15 मजदूर निकाले गए, 12 अस्पताल में भर्ती CG Tehsildar Transfer: प्रशासनिक कसावट के तहत बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदार बदले गए theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Gandhinagar building collapse: निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का स्लैब ढहा, मलबे से 15 मजदूर निकाले गए, 12 अस्पताल में भर्ती CG Tehsildar Transfer: प्रशासनिक कसावट के तहत बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदार बदले गए
W 𝕏 f
होम कारोबार गहराई में निर्माण : चीन की जिनतांग अंडरसी टनल में…
बड़ी तकनीकी छलांग
बड़ी तकनीकी छलांग
कारोबार

गहराई में निर्माण : चीन की जिनतांग अंडरसी टनल में टर्नरी गैस तकनीक से हाई-प्रेशर समुद्री निर्माण को मिली नई रफ्तार

चीन पूर्वी तट पर Ningbo और Zhoushan के बीच जिनतांग अंडरसी हाई-स्पीड रेल टनल बना रहा है, जिसकी लंबाई लगभग 16 किमी है और यह पूरी तरह समुद्र के नीचे से गुजरने वाली दुनिया की सबसे लंबी हाई-स्पीड रेल टनल मानी जा रही है। इस परियोजना की सबसे बड़ी चुनौती समुद्र के नीचे लगभग 78 मीटर गहराई में मौजूद भारी पानी और मिट्टी का दबाव है। इसे संभालने के लिए चीन ने नई टर्नरी मिक्स्ड गैस तकनीक (हीलियम, नाइट्रोजन और ऑक्सीजन का मिश्रण) का उपयोग किया है, जिससे काम करने वाले इंजीनियरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और हाई-प्रेशर वातावरण में काम आसान हो।

कीर्तिमान न्यूज
09 May 2026, 04:08 PM
चीन
समुद्र के नीचे सुरंग बनाना इंजीनियरिंग की दुनिया की सबसे कठिन चुनौतियों में से एक माना जाता है, लेकिन चीन ने इस क्षेत्र में बड़ी तकनीकी छलांग लगाई है। चीन ने अपनी नई टर्नरी मिक्स्ड गैस तकनीक का सफल इस्तेमाल कर दुनिया की सबसे लंबी अंडरसी हाई-स्पीड रेल टनल बनाने का रास्ता आसान कर दिया है।

16-18 किमी लंबी होगी जिनतांग अंडरसी टनल

यह मेगा प्रोजेक्ट पूर्वी चीन के निंगबो और झोउशान के बीच बन रही जिनतांग अंडरसी टनल है। इसकी लंबाई 16.18 किलोमीटर होगी और यह पूरी तरह समुद्र के नीचे बनने वाली दुनिया की सबसे लंबी हाई-स्पीड रेल टनल मानी जा रही है।

चैनल टनल से कैसे अलग है?

अभी दुनिया की सबसे लंबी अंडरसी टनल चैनल टनल है, जिसकी कुल लंबाई 50 किमी है। लेकिन उसका पूरा हिस्सा समुद्र के नीचे नहीं है। वहीं जिनतांग टनल पूरी तरह समुद्री जल के नीचे बनाई जा रही है, जो इसे तकनीकी रूप से अधिक चुनौतीपूर्ण बनाती है।

सबसे बड़ी चुनौती: समुद्र के नीचे दबाव

टनल का सबसे गहरा हिस्सा समुद्र तल से करीब 78 मीटर नीचे है, जहां पानी और मिट्टी का दबाव 0.85 मेगापास्कल तक पहुंचता है। सामान्य कंप्रेस्ड एयर तकनीक इतनी गहराई पर सुरक्षित नहीं मानी जाती, इसलिए नई तकनीक की जरूरत थी।

क्या है ‘टर्नरी मिक्स्ड गैस’ तकनीक?

इस तकनीक में हीलियम, नाइट्रोजन और ऑक्सीजन का मिश्रण तैयार किया जाता है, जिससे टनल के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षित सांस लेने में मदद मिलती है। इससे हाई-प्रेशर वातावरण में काम करना पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित हो जाता है।

113 मॉड्यूल वाला हाई-टेक सिस्टम

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गैस सिस्टम में 113 अलग-अलग मॉड्यूल लगाए गए हैं, जो 0.5 से 1 मेगापास्कल तक के दबाव में काम कर सकते हैं। इसका उपयोग खासतौर पर टनल बोरिंग मशीन के सबसे जोखिम भरे मेंटेनेंस कार्यों में किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक टनल निर्माण नहीं, बल्कि यह दिखाता है कि चीन अंडरसी कंस्ट्रक्शन और हाई-प्रेशर इंजियरिंग में तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया के लिए नए तकनीकी मानक तय कर रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें