Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: शराब में कीटनाशक मिलाकर दो लोगों की हत्या, आरोपी को उम्रकैद की सजा Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Robbery Case: अकेली बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मारपीट कर सोना-चांदी लेकर फरार Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Murder Case: शराब में कीटनाशक मिलाकर दो लोगों की हत्या, आरोपी को उम्रकैद की सजा Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Robbery Case: अकेली बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मारपीट कर सोना-चांदी लेकर फरार Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › गांजा केस : 15 लाख के गांजे की खेप मामले में 4 फर…
30 किलो गांजा के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
30 किलो गांजा के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद

गांजा केस : 15 लाख के गांजे की खेप मामले में 4 फरार आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने कोमाखान थाना क्षेत्र में 30 किलो गांजा तस्करी मामले में फरार चार आरोपियों को मध्यप्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में वाहन मालिक, गांजा परिवहन करने वाले दोनों तस्कर और गांजा मंगाने वाला मुख्य आरोपी शामिल है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 08 Jul 2026, 07:44 AM · अपडेट: 20 Oct 2026, 08:02 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कोमाखान थाना क्षेत्र में 30 किलो गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को महासमुंद पुलिस ने मध्यप्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गांजा परिवहन करने वाले दोनों तस्करों के अलावा वाहन मालिक और गांजा मंगाने वाला व्यक्ति भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार 19 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर कोमाखान पुलिस ने सुवरमाल की ओर से आ रही एक कार को रोकने का प्रयास किया था। चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज रफ्तार से भाग निकला। पुलिस ने मोटरसाइकिल से पीछा किया, लेकिन रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडरब्रिज में कार छोडक़र दोनों आरोपी फरार हो गए। 

30 किलो गांजा जब्त 

कार की तलाशी लेने पर डिक्की से 30 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई। पुलिस ने गांजा और वाहन जब्त कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया।

कोमाखान थाना
जबलपुर से किया गिरफ्तार 

जांच के दौरान साइबर थाना की तकनीकी टीम और वाहन के पंजीयन संबंधी जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम जबलपुर पहुंची और वाहन मालिक दुर्गेश चक्रवर्ती (25) को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर गांजा परिवहन करने वाले छोटू सिंह ठाकुर (30) और राजेंद्र राज चौधरी (38) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे जबलपुर निवासी संदीप गुप्ता (50) के लिए ओडिशा से गांजा लेकर आए थे। इसके बाद पुलिस ने संदीप गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें