Saturday, 18 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
तेज रफ्तार का कहर : हाईवे पर काम कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत अहमदाबाद हादसा : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 कर्मचारियों की जान गई सोनम वांगचुक :  सेहत पर आया बड़ा अपडेट, दिल्ली पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया कर्जदाता की गुंडागर्दी : 40 हजार के लिए कर्जदार की मौत के बाद जमानतदार का अपहरण, 4 आरोपी गिरफ्तार निजी स्कूलों को राहत : तीन महीने बाद भी नहीं वसूला जुर्माना, अभिभावकों ने मांगा जवाब बरसात में बढ़ा खतरा : धमतरी में बिच्छू के डंक से किसान की मौत, खेत में काम के दौरान हुआ हादसा तेज रफ्तार का कहर : हाईवे पर काम कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत अहमदाबाद हादसा : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 कर्मचारियों की जान गई सोनम वांगचुक :  सेहत पर आया बड़ा अपडेट, दिल्ली पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया कर्जदाता की गुंडागर्दी : 40 हजार के लिए कर्जदार की मौत के बाद जमानतदार का अपहरण, 4 आरोपी गिरफ्तार निजी स्कूलों को राहत : तीन महीने बाद भी नहीं वसूला जुर्माना, अभिभावकों ने मांगा जवाब बरसात में बढ़ा खतरा : धमतरी में बिच्छू के डंक से किसान की मौत, खेत में काम के दौरान हुआ हादसा
W 𝕏 f
होम रायगढ़ डबल मर्डर का खुलासा : जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपत…
रायगढ़ डबल मर्डर मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ डबल मर्डर मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

डबल मर्डर का खुलासा : जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपती की हत्या, शव जलाकर हादसा दिखाने की साजिश

रायगढ़ के धरमजयगढ़ क्षेत्र में चार एकड़ जमीन के पुराने विवाद में दो सगे भाइयों ने कथित तौर पर बुजुर्ग दंपती की हत्या कर शवों और घर में आग लगा दी। पुलिस डॉग, एफएसएल और वैज्ञानिक जांच की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 Jul 2026, 04:57 PM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जमीन विवाद ने एक दिल दहला देने वाली वारदात को जन्म दिया। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के क्रोंधा गांव में बुजुर्ग दंपती की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद आरोपियों ने उनके शवों और घर में आग लगा दी, ताकि पूरा मामला दुर्घटना जैसा लगे। पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और पुलिस डॉग की मदद से इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। 
पुलिस जांच में सामने आया कि क्रोंधा गांव की करीब चार एकड़ जमीन को मृतक मंगल राठिया ने अधिक कीमत देकर खरीदा था। इसी जमीन को लेकर आरोपी परिवार पहले से नाराज था। वर्षों से चले आ रहे इसी विवाद ने आखिरकार खूनी रूप ले लिया। 

घर के भीतर मिले जले हुए शव 

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को ग्राम औरामुड़ा निवासी 65 वर्षीय मंगल राठिया और उनकी पत्नी 55 वर्षीय पुनाई बाई राठिया के जले हुए शव उनके घर के अंदर मिले थे। सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए गए और पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान घटनास्थल से मिली हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी की गंध सूंघकर पुलिस डॉग 'रूबी' सीधे संदिग्ध श्याम लाल राठिया तक पहुंची। इसके बाद एफएसएल रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने श्याम लाल राठिया (32) और उसके भाई जीवन लाल राठिया (48) से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। 

2013 से चल रहा था जमीन का विवाद 

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जिस जमीन को लेकर विवाद था, उसे वर्ष 2013 में खरीदा गया था। बाद में मंगल राठिया ने वही जमीन खरीद ली और वहां मकान बनाकर खेती करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और आरोपियों ने बदला लेने की योजना बना ली। पुलिस के मुताबिक, 14 जुलाई की रात दोनों आरोपी टांगी (कुल्हाड़ी) लेकर मंगल राठिया के घर पहुंचे। दरवाजा खुलते ही उन्होंने मंगल राठिया पर लगातार वार कर उनकी हत्या कर दी। शोर सुनकर बाहर आई उनकी पत्नी पुनाई बाई को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा और उनकी भी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। उन्होंने दोनों शवों पर कपड़े, सोफा कवर और अन्य सामान डालकर आग लगा दी। इसके बाद घर के दो कमरों में भी आग लगा दी, ताकि पूरी घटना आगजनी की दुर्घटना जैसी दिखाई दे और हत्या का शक न हो।

हत्या के हथियार और कपड़े बरामद 

वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए, लेकिन जांच के दौरान उनके मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर जब्त कर लिए। इन साक्ष्यों ने मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने दोनों सगे भाइयों श्याम लाल राठिया और जीवन लाल राठिया, निवासी ग्राम क्रोंधा, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जमीन विवाद या किसी भी प्रकार की आपसी रंजिश का समाधान कानून के दायरे में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कितनी भी सुनियोजित साजिश रच लें, वैज्ञानिक जांच, एफएसएल और पुलिस डॉग जैसी आधुनिक तकनीकों की मदद से उन्हें कानून के शिकंजे तक पहुंचाया जा सकता है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें