Wednesday, 17 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
वारदात : जामुल में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, चाकूबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल खुलासा : कोतवाली थाना क्षेत्र लूट मामला सुलझा, तीन युवक पुलिस की गिरफ्त में घटना :  पति-पत्नी के शव जंगल में अलग-अलग पेड़ों पर लटके मिले, इलाके में सनसनी बड़ा ट्रैप : 1 लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का कर्मचारी  रंगे हाथ गिरफ्तार सड़क हादसा :  ट्रक-बस की आमने-सामने टक्कर, 6 यात्री घायल, बस का अगला हिस्सा चकनाचूर टला हादसा : लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान से टकराई चिड़िया, 2 घंटे बाधित रहा संचालन वारदात : जामुल में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, चाकूबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल खुलासा : कोतवाली थाना क्षेत्र लूट मामला सुलझा, तीन युवक पुलिस की गिरफ्त में घटना :  पति-पत्नी के शव जंगल में अलग-अलग पेड़ों पर लटके मिले, इलाके में सनसनी बड़ा ट्रैप : 1 लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का कर्मचारी  रंगे हाथ गिरफ्तार सड़क हादसा :  ट्रक-बस की आमने-सामने टक्कर, 6 यात्री घायल, बस का अगला हिस्सा चकनाचूर टला हादसा : लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान से टकराई चिड़िया, 2 घंटे बाधित रहा संचालन
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय दावा :  UBT में टूट की अटकलें खारिज, सभी सांसदों …
शिवसेना (UBT) की एकजुटता का दावा करते हुए
शिवसेना (UBT) की एकजुटता का दावा करते हुए
राष्ट्रीय

दावा :  UBT में टूट की अटकलें खारिज, सभी सांसदों की एकजुटता का ऐलान 

महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (UBT) में संभावित टूट की अटकलों के बीच संजय राउत ने “ऑपरेशन टाइगर” का दावा करते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और बगावत की खबरें अफवाह हैं। नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने सांसदों की मौजूदगी दिखाकर शक्ति प्रदर्शन किया और स्पष्ट किया कि सभी सांसद या तो दिल्ली या मुंबई में सक्रिय हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
17 Jun 2026, 02:27 PM
मुंबई

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच अब शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) गुट में कथित टूट को लेकर अटकलें जोर पकड़ने लगी हैं। इन चर्चाओं के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने स्थिति स्पष्ट करते हुए इसे पूरी तरह अफवाह बताया है।

नई दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास पर संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी की एकजुटता का दावा किया। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को “ऑपरेशन टाइगर” नाम देते हुए कहा कि UBT के सभी सांसद एकजुट हैं और किसी भी तरह की बगावत की खबरें निराधार हैं। इस दौरान उनके साथ लोकसभा नेता अरविंद सावंत, चीफ व्हिप अनिल देसाई और सांसद राजाभाऊ वाजे भी मौजूद रहे।

सभी सांसद एकजुट हैं 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय राउत ने कहा कि पार्टी के सभी सांसद या तो दिल्ली में मौजूद हैं या मुंबई में अपने कार्यों में व्यस्त हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की टूट या असंतोष की स्थिति नहीं है। राउत ने दावा किया कि पार्टी पूरी तरह संगठित है और अफवाह फैलाकर भ्रम पैदा किया जा रहा है। संजय राउत ने पुराने राजनीतिक विवादों को याद करते हुए कहा कि “धनुष-बाण” चिन्ह हमेशा से असली शिवसेना और उद्धव ठाकरे का रहा है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पार्टी पहले ही सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ चुकी है। 

बागियों को सख्त चेतावनी 

प्रेस वार्ता के दौरान संजय राउत का लहजा बेहद सख्त नजर आया। उन्होंने कहा कि कुछ सांसदों ने अलग-अलग धार्मिक और भावनात्मक शपथें ली हैं, लेकिन अगर कोई बाद में पार्टी छोड़ता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर किसी में हिम्मत है तो पहले इस्तीफा दे और फिर अपनी राह चुन ले। इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब मुंबई स्थित ‘मातो में उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई आपात बैठक में 9 में से केवल 4 सांसद ही पहुंचे। इसी घटना के बाद पार्टी में बड़ी टूट की चर्चाएं तेज हो गईं।

9 में से 4 सांसद पहुंचे थे बैठक में  

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब मुंबई स्थित ‘मातो  में उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई आपात बैठक में 9 में से केवल 4 सांसद ही पहुंचे। इसी घटना के बाद पार्टी में बड़ी टूट की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, पार्टी नेताओं ने इसे सामान्य राजनीतिक स्थिति बताया है। लोकसभा में UBT के कुल 9 सांसद हैं और दल-बदल कानून से बचने के लिए किसी भी बागी गुट को कम से कम 7 सांसदों का समर्थन चाहिए। इसी बीच नासिक सांसद राजाभाऊ वाजे और अन्य नेताओं ने शिंदे गुट में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया है। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें