Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम विदेश पश्चिम एशिया हालात पर मुख्यमंत्री की सख्त नजर, अफ…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए
विदेश

पश्चिम एशिया हालात पर मुख्यमंत्री की सख्त नजर, अफवाहों से बचने की अपील, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी कमिश्नर, आईजी और कलेक्टरों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम एशिया हालात पर उच्चस्तरीय समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रदेश में पेट्रोल, गैस और उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बताई गई। अफवाहों से दूर रहने, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई और कंट्रोल रूम के माध्यम से सही जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 28 Mar 2026, 06:22 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों को लेकर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से प्रदेशभर के संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी गैस, उर्वरकों और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पेट्रोल, गैस और खाद की पर्याप्त उपलब्धता—घबराने की जरूरत नहीं
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों, गैस सिलेंडरों और उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार राज्यों के संपर्क में है और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।
राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम सक्रिय, 1800-233-3663 पर मिलेगी जानकारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि स्थिति की सतत निगरानी के लिए राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आमजन गैस आपूर्ति, शिकायत या कालाबाजारी की सूचना टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 पर दे सकते हैं। जिलों में भी कंट्रोल रूम स्थापित करने और नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं।
कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के भंडारण और आपूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
प्रदेश में स्थिति सामान्य, आपूर्ति निर्बाध
एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल के अधिकारियों ने बैठक में जानकारी दी कि प्रदेश में पेट्रोलियम और गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
  • गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग सुचारू
  • उज्ज्वला कनेक्शन: 45 दिन
  • सामान्य कनेक्शन: 25 दिन
  • परिवहन में कोई बाधा नहीं
उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता—किसानों को समय पर मिलेगा खाद
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि:
  • स्टॉक की दैनिक समीक्षा हो
  • होल्डिंग पर रोक लगे
  • सभी किसानों को समान रूप से खाद उपलब्ध कराया जाए
  • साथ ही सॉफ्टवेयर आधारित मॉनिटरिंग को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
अस्पतालों और आवश्यक संस्थानों में गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अस्पतालों, छात्रावासों, शैक्षणिक संस्थानों, रेलवे, सैन्य एवं अर्धसैनिक बलों और एयरपोर्ट कैंटीनों में गैस आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए।
प्रदेशभर में कार्रवाई—3841 सिलेंडर जब्त, 97 एफआईआर दर्ज
प्रदेश में 335 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें कालाबाजारी की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन जमाखोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए:
  • 3841 गैस सिलेंडर जब्त
  • 97 एफआईआर दर्ज
सीमाओं पर सख्ती, कंटेनर में पेट्रोल-डीजल पर रोक
  • मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती चेक पोस्टों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
  • पेट्रोल-डीजल को कंटेनरों में आम जनता को देने पर रोक
  • केवल अधिकृत संस्थानों को ही अनुमति
  • सोशल मीडिया और खबरों पर विशेष नजर

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें